Delhi-NCR Weather Today: चुनावी नतीजों की गर्माहट के बीच दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज, मई में ही आया मानसून!
Delhi-NCR Weather Today: आज यानी 4 मई 2026, सोमवार को 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने वाले हैं. चुनावी रिजल्ट की गर्माहट आज शाम तक ठंडी हो जाएगी. मगर मौसम का मिजाज एक दिन पहले ही बदल गया है. 3 मई 2026 को देर रात से ही दिल्ली-NCR में बारिश, आंधि और बिजली गरज रही थी. तेज हवाओं के साथ-साथ मौसम ने जबरदस्त यू टर्न लिया है. इससे यहां के लोगों को भी बड़ी राहत मिली है.
मई में मानसून की एंट्री!
IMD के मुताबिक सोमवार से बुधवार तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा. यह एक वेदर सिस्टम होता है जो वेस्ट से आता है और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी का कारण बनता है. इस वजह से ही बीती रात से दिल्ली-NCR में मौसम बदला-बदला दिख रहा है. बीच-बीच में बारिश हो रही है तो कहीं बादल घिर रहे हैं. मौसम का यह नया स्वरूप देख लग रहा है कि मई के महीने में ही मानसून की शुरुआत हो गई है.
ये भी पढ़ें- Kal Ka Mausam: गर्मी के तांडव से मिलेगी राहत, दिल्ली सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें IMD अपडेट
गाजियाबाद-गुरुग्राम में भी बारिश
बता दें कि बारिश बहुत ज्यादा नहीं हुई है लेकिन ठंडी-ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है. दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई. मगर आंधी और हवाएं तेज थी. वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक हुई है. कई इलाकों में पानी भी जमा हुआ है. मगर लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा.
बदला राजधानी का तापमान
राजधानी का तापमान 3 मई को अधिकतम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. ये सामान्य तापमान से 2 से 3 डिग्री कम था. आज सुबह न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था. ये पहले से अनुमानित भी था. इससे गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है. मगर हवा में नमी बढ़ने से उमस भी महसूस हो रही है.
Lightning can strike suddenly, but simple precautions can help keep everyone safe.
— MoES GoI (@moesgoi) May 3, 2026
Follow the ABC of Lightning Safety: Act fast when lightning is seen, Be indoors in a safe shelter, and Continue waiting for 30 minutes after the last thunderclap before stepping outside.
Stay… pic.twitter.com/qtVS2hXGn3
आज और कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, आज सुबह और दोपहर में हल्की-फुल्की बारिश, गरज-चमक रहेगी. आज 50 से 60 किलोमीटर तक की तेज हवाएं भी चलेंगी. कल 5 मई को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है. इसका मतलब है कि गर्मी से कुछ और दिन तक राहत मिलने की संभावना है.
मौसम विभाग ने दी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के चलते घर में सुरक्षित रहें. आंधी चलने से पेड़ों या खंभों के गिरने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर निकलने से बचना चाहिए. मौसम खराब होते ही ट्रैफिक भी बढ़ जाता है. इसलिए, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
साउथ सुपरस्टार और TVK पार्टी के प्रमुख विजय थलापति हैं करोड़ों के मालिक, जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Thalapathy Vijay Net Worth: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल बेहद गरम है और इस बार मुकाबला कई मायनों में खास बन गया है. जी हां, फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार से नेता बने थलापति विजय (जिनका असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है) पहली बार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं. उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (टीवीके) भी इस चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है. वहीं आज आने वाले चुनाव परिणाम ये तय करेंगे कि जनता ने विजय के राजनीतिक सफर को कितना स्वीकार किया है. तो ऐसे में चलिए हम आपको थलापति विजय की नेटवर्थ और उनके बारे में बताते हैं.
राजनीति में एंट्री और चुनावी मैदान
आपको बता दें कि थलापति विजय ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत तमिलनाडु की दो अहम सीटों पेरम्बूर (Perambur) और 'त्रिची ईस्ट' (Trichy East) से चुनाव लड़कर की है. उन्होंने पेरम्बूर सीट से नामांकन दाखिल कर अपने अभियान को औपचारिक रूप दिया. फिल्मों में अपार लोकप्रियता हासिल करने के बाद राजनीति में उनका कदम काफी चर्चाओं में रहा और युवा मतदाताओं के बीच उनकी खास पकड़ मानी जा रही है.
600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल संपत्ति
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक टीवीके प्रमुख विजय ने अपने चुनावी हलफनामे में लगभग 603.20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है. रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपे गए हलफनामे में अभिनेता-राजनेता ने बताया कि उनके पास 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. उनकी अचल संपत्ति करीब 198.62 करोड़ रुपये है, जिसमें कोडाइकनाल में कृषि भूमि और पूरे चेन्नई में व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियां शामिल हैं.
महंगी आलीशान गाड़ियां, सोना और चांदी
विजय महंगी गाड़ियों के शौकीन है और उनके पास महंगी गाड़ियों का एक बेड़ा है. इसमें BMW 530, Toyota Lexus, Toyota Vellfire और BMW i7 शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों रुपये है. उनके गहनों की जानकारी में 883 ग्राम सोना और 15 लाख रुपये की चांदी की चीजें शामिल हैं. विजय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने इनकम टैक्स रिटर्न में कुल 184.53 करोड़ रुपये की आय दिखाई है.
किसी बैंक का बकाया नहीं बाकी
विजय ने बताया कि उन पर बैंकों या वित्तीय संस्थानों का कोई भी बकाया या देनदारी नहीं है. हालांकि, विजय ने कई लोगों और परिवार के सदस्यों को काफी बड़ी रकम बतौर पर्सनल लोन और एडवांस दी है. उन्होंने TVK के महासचिव एन. आनंद को 3 करोड़ रुपये दिए हैं और अपने माता-पिता को भी बड़ी रकम दी है. अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर को 3.02 करोड़ रुपये और अपनी मां शोभा शेखर को 8.71 लाख रुपये का एडवांस दिया है. अन्य बड़े एडवांस में ए.एल.पी. एंटोनियस ब्रिटो और कोकिलाम्बल एजुकेशनल ट्रस्ट को 20-20 करोड़ रुपये, और विद्या चैरिटेबल ट्रस्ट को 5.84 करोड़ रुपये शामिल हैं. विजय ने यह भी बताया है कि उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को 12.60 करोड़ रुपये, अपने बेटे जेसन संजय को 8.78 लाख रुपये और अपनी बेटी दिव्या साशा को 4.60 लाख रुपये उधार दिए हैं.
ये भी पढ़ें: थलपति विजय से एमके स्टालिन और रूपा गांगुली तक, 2026 के चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे ये 14 सेलेब्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















