Responsive Scrollable Menu

कब शुरू हो रहा है मलमास? शादी, मुंडन और गृहप्रवेश जैसे कामों पर लगेगी रोक, जानें नियम

जब सूर्य का किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश नहीं होता उसे समय मलमास या अधिक मास माना जाता है। इसका मतलब यह है कि सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन न करना धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना गया है। साल 2026 में जल्दी मलमास प्रारंभ होने जा रहा है। इस समय में शुभ काम नहीं किए जाते हैं।

मलमास के दौरान मुंडन, विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कामों पर पूरी तरह से रोक लग जाती है। चलिए आपको बता देते हैं कि मई के महीने में मलमास कब से प्रारंभ हो रहा है और इससे जुड़े हुए प्रमुख नियम क्या हैं।

कब से लग रहा है मलमास

वैदिक पंचांग के मुताबिक मलमास की शुरुआत 17 मई से होने वाली है। यह 15 जून यानी पूरा महीना चलने वाला है। ऐसा कहते हैं कि इस दौरान सूर्य की गति धीमी हो जाती है जो मांगलिक कामों के लिए अच्छी नहीं मानी जाती इसलिए इन पर रोक होती है।

क्या नहीं करते?

  • मलमास के दौरान शादी विवाह नहीं किए जाते। ऐसा कहते हैं कि जो इस समय शादी करता है उसके जीवन में हमेशा क्लेश बना रहता है।
  • नए घर में प्रवेश या फिर नींव पूजन के लिए यह समय शुभ नहीं माना गया है।
  • अगर जनेऊ संस्कार करना है तो वह भी इस अवधि में नहीं किए जाते।
  • किसी भी दुकान, शोरूम या नए कारोबार की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मलमास में क्या करें?

  • यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है इसलिए यह पुरुषोत्तम मास के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस समय श्री हरि विष्णु की पूजा लाभकारी मानी गई है।
  • इस महीने में जल, अनाज और तिल का दान करना बहुत फलदायक माना गया है।
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय यह एक ऐसा मंत्र है। जिसका जाप आपको मानसिक शांति देने का काम करेगा।
  • इस दौरान व्यक्ति को तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए और पूरी तरह से सात्विक भोजन करना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Continue reading on the app

  Sports

KKR में वापसी करते ही Manish Pandey ने रचा इतिहास, 19वें सीजन में खेलकर बनाया अनोखा Record

आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक अहम उपलब्धि सामने आई, जहां अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जैसे ही उन्हें प्लेइंग ग्यारह में शामिल किया गया, उन्होंने आईपीएल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए थे, जिसमें फिन एलन को टीम में वापस लाया गया और मनीष पांडे को भी मौका दिया गया। गौरतलब है कि यह इस सीजन में उनका पहला मैच था, लेकिन इसी के साथ उन्होंने आईपीएल के सभी 19 सीजन में कम से कम एक मुकाबला खेलने का दुर्लभ रिकॉर्ड हासिल कर लिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, मनीष पांडे अब दुनिया के केवल तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने लीग के हर सीजन में हिस्सा लिया है। इससे पहले यह उपलब्धि केवल विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम दर्ज थी। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के पास भी इस सूची में शामिल होने का मौका है, लेकिन वह इस सीजन में पिंडली की चोट के कारण अभी तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं।

अगर मनीष पांडे के आईपीएल सफर की बात करें तो उन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2009 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े, जहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई। आगे चलकर वह पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए भी खेले और तीन सीजन वहां बिताए।

गौरतलब है कि 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनका सफर काफी सफल रहा, जब उन्होंने फाइनल मुकाबले में शानदार पारी खेलकर टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2018 से 2021 तक वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे। फिर 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले।

बताया जा रहा है कि 2024 में उन्होंने दोबारा कोलकाता टीम का रुख किया और 2025 की नीलामी में फिर से उन्हें टीम ने अपने साथ बनाए रखा। हालांकि पिछले दो सत्रों में उन्हें सीमित मौके मिले, लेकिन इसके बावजूद वह हर सीजन में खेलने का सिलसिला बनाए रखने में सफल रहे हैं।

आंकड़ों के लिहाज से देखें तो मनीष पांडे ने अब तक आईपीएल में करीब 175 मैच खेले हैं और 3942 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत लगभग 29 के आसपास रहा है। हालांकि, सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में वह अभी शीर्ष खिलाड़ियों से पीछे हैं। इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी 278 मैचों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा भी 276-276 मैचों के साथ उनके करीब हैं।
Mon, 04 May 2026 11:34:47 +0530

  Videos
See all

Election Results 2026: "बंगाल में TMC का सूपड़ा साफ...." #electionresults #electionresults2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:38:46+00:00

ममता के गढ़ में बीजेपी ने लगाई सेंध [West Bengal: BJP made a dent in Mamata's stronghold] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T06:45:19+00:00

Election Result 2026।Sushant Sinha:बंगाल में रुझानों में बीजेपी आगे,कार्यर्ताओं में जबरदस्त उत्साह #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:38:17+00:00

विजय बनेंगे तमिलनाडु के अगले सीएम? [Tamil Nadu: Actor Vijay's Party's Performance Surprises] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:52:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers