West Bengal Elections: ‘पढ़े-लिखे हिंदुओं ने ममता को नकारा’, सुवेंदु अधिकारी ने सनातनी वोटरों को कहा धन्यवाद
West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. भाजपा वर्तमान में 168 सीटोें पर आगे है. इस बीच, भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भवानीपुर में पहला राउंड मुस्लिम बहुल इलाके का था, इस वजह से में 2000 वोटों से पिछड़ गया था. हिंदू बहुल दूसरे राउंड के बाद मैं 2,200 वोटों से आगे हो गया हूं. ममता बनर्जी पीछे हो गईं हैं.
#WATCH | Kolkata: As counting continues, West Bengal LoP and BJP candidate from Nandigram and Bhabanipur, Suvendu Adhikari, says, "In Bhabanipur, the first round was of the Muslim area in which I conceded a deficit of approx 2000 votes. After the second round, which was a Hindu… pic.twitter.com/LvbPhi7qbc
— ANI (@ANI) May 4, 2026
मुझमें कोई बदलाव नहीं- सुवेंदु अधिकारी
अधिकारी ने कहा कि मैं हर उस हिंदू और सनातनी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरे पक्ष में वोट डाला. भवानीपुर में ममता बनर्जी को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा. BJP स्पष्ट जनादेश के साथ सरकार बना रही है. कोलकाता के पढ़े-लिखे हिंदू लोगों ने ममता बनर्जी को नकार दिया है. शुरुआती रुझान तो यही कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझमें कोई बदलाव नहीं आया. मैं सत्ता में भी रहा हूं और सत्ता से बाहर भी. मुझमें कोई बदलाव नहीं है. मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं.
#WATCH | Kolkata: On the early trends, West Bengal LoP and BJP candidate from Nandigram and Bhabanipur, Suvendu Adhikari, says, "This time there's a Hindu consolidation, and the way Muslims vote for TMC, they have not done that this time. Some votes have gone to the pro-Muslim… pic.twitter.com/i9DA3Lpq8B
— ANI (@ANI) May 4, 2026
पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा- सुवेंदु
सुवेंदु ने कहा कि आगे कहा कि इस बार हिंदुओं का एकीकरण हुआ है और जिस प्रकार से मुस्लिम लोग टीएमसी को वोट देते हुए आए हैं, वैसा उन्होंने इस बार नहीं किया. टीएमसी के कुछ मुस्लिम वोट प्रो-मुस्लिम पार्टी में चले गए तो कुछ भाजपा को भी मिले हैं. नंदीग्राम के मुसलमानों ने मुझे वोट दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के नेतृत्व में बंगाल को संवारने की जो गारंटी दी थी, लोगों ने उस पर भरोसा जताया है. इतनी जल्दबाजी की कोई आवश्यकता नहीं है.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: BJP candidate from Nandigram and Bhabanipur Assembly constituencies, Suvendu Adhikari, says, "The BJP will form the government with more than 180 seats." pic.twitter.com/1SpWYj1nQG
— ANI (@ANI) May 4, 2026
‘Aadhaar Card से लोन’ के नाम पर ठगी, UIDAI ने जारी किया अलर्ट, एक क्लिक में साफ हो सकता है बैंक अकाउंट
‘Aadhaar Card से लोन’ के नाम पर ठगी, UIDAI ने जारी किया अलर्ट, एक क्लिक में साफ हो सकता है बैंक अकाउंट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama


















.jpg)




