Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु में विजय का ‘सुपर डेब्यू’, NTR के बाद सबसे बड़ी जीत; केजरीवाल की तरह पहली बार में बड़ा कमाल

Thalapathy Vijay Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु की राजनीति में एक नया चेप्टर जुड़ गया है, जहां अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने अपने ‘सुपर डेब्यू’ से सभी को चौंका दिया है. जी हां, अपनी पहली ही चुनावी परीक्षा में विजय ने ऐसा शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है, जिसकी तुलना एमजी रामचंद्रन (MGR) और एनटी रामाराव (N T Rama Rao) की ऐतिहासिक शुरुआत से की जा रही है. राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर विजय की जीत होती है, तो वो सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है.

विजय की पार्टी ने सीमित संसाधनों और कम समय में जिस तरह जनता के बीच पकड़ बनाई, वो चौंकाने वाला रहा. युवाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं का उन्हें भरपूर समर्थन मिला. यही वजह रही कि उन्होंने अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देते हुए काफी बेहतरीन बढ़त हासिल की.

पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन से तुलना

विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के अब तक के आंकड़े देखें तो थलापति विजय की तुलना तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन (MGR) से की जा सकती है, जो भारतीय राजनीति के इतिहास में राजनीति में आने वाले पहले फिल्मी एक्टर थे. रामचंद्रन ने 1972 में अन्नाद्रमुक (AIADMK) पार्टी बनाकर 1977 का चुनाव लड़ा और अपने गठबंधन को 144 सीटें दिलाई. उनकी पार्टी ने अकेले 130 सीटें जीतीं और 33.5% वोट शेयर के साथ सरकार बनाई. रामचंद्रन मुख्यमंत्री बने और बेहद शानदार तरीके से सरकार चलाई.

एनटी रामाराव का पॉलिटिकल करियर

आंध्र प्रदेश में एनटी रामाराव (NTR) की एंट्री भी सबसे धमाकेदार रही थी. 1982 में उन्होंने 'तेलुगु देशम पार्टी' (TDP) पार्टी बनाई और 9 महीने बाद ही उन्होंने 1983 का चुनाव लड़ा. 46.3% वोट शेयर के साथ 201 सीटें जीतकर कांग्रेस के 27 साल पुराने किले को ध्वस्त किया था. एमजीआर और एनटी रामाराव की तरह एक्टर विजय को भी अगर इतना ही वोट शेयर और बहुमत के करीब सीटें मिल गईं तो वे इतिहास रच देंगे.

अरविंद केजरीवाल से तुलना

वहीं विशेषज्ञ इस विजय की इन आंकड़ों की तुलना दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके अरविंद केजरीवाल की पहली चुनावी सफलता से भी कर रहे हैं. जिस तरह केजरीवाल ने पहली बार में ही स्थापित राजनीतिक दलों को चुनौती देकर बड़ा उलटफेर किया था, उसी तरह विजय ने भी पारंपरिक राजनीति को झटका दिया है. बल्कि, ये तक कहा जा रहा है कि थलपति विजय उनसे भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: थलपति नहीं, ये है विजय का असली नाम, आपको भी नहीं होगा मालूम, जानिए तमिलनाडु के नए सियासी सितारे की पहचान

Continue reading on the app

विधानसभा उपचुनाव: रुझान में पांच राज्यों की 7 सीटों पर भाजपा को बढ़त, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझान में 7 में से 5 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं जबकि महाराष्ट्र की बारामती सीट से महायुति उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आगे चल रही है। वहीं, कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

Continue reading on the app

  Sports

लखनऊ की टीम को मिला 'भगवान' से मिलने का मौका, मुंबई के मुकाबले से पहले साथ किया डिनर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज शाम इंडियन प्रीमियर लीग में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ डिनर करने का मौका मिला. अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं और साथियों को घर पर खाने पर बुलाया था. Mon, 4 May 2026 12:33:25 +0530

  Videos
See all

हावड़ा से बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की तस्वीरें #ElectionResults #WestBengal #BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T07:36:58+00:00

West Bengal Election Result 2026: बंगाल में भयंकर हिंसा, ममता की दहाड़ | PM Modi | Mamata | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T07:40:51+00:00

Sudarshan से बातचीत में BJP सांसद अपराजिता ने याद किया कार्यकर्ताओं का संघर्ष | #electionresults #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T07:34:51+00:00

Bengal Violence Live Updates: ममता के हारते ही बंगाल में बवाल! | West Bengal Election Results 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T07:37:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers