Responsive Scrollable Menu

अब बातचीत का समय बीत चुका है...Brahmos लेकर चीनी जहाज खदेड़ने उतरा दोस्त फिलीपींस,

दक्षिण चीन सागर की लहरें इस वक्त बारूद की गन से भरी हुई है। एक तरफ दुनिया का सबसे बड़ा विस्तारवादी देश चीन है जो समुद्र को अपनी जागीर समझता है और दूसरी तरफ भारत का वो जांबाज दोस्त जिसने हाल ही में भारत से ब्रह्मोस जैसी घातक मिसाइलें खरीद ली हैं। फिलीपींस ने चीन की चालबाजियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा सैन्य और रणनीतिक ऐलान कर दिया है। फिलीपींस ने साफ कह दिया कि अब बातचीत का समय बीत चुका है और कार्रवाई का वक्त शुरू हो चुका है। चीन के जिस ड्रोन, मदरशिप और जासूसी जहाजों से पूरी दुनिया खौफ खाती है, उन्हें खदेड़ने के लिए फिलीपींस ने अपने विमान और जंगी जहाज तैनात कर दिए हैं। चीन ने फिलीपींस के समुद्री जल क्षेत्र जिसे हम वेस्ट फिलीपींस सी कहते हैं वहां अपना सबसे आधुनिक और खतरनाक हथियार भेज दिया है और इसका नाम है जुआईयन। यह कोई साधारण जहाज नहीं है। इसे दुनिया का पहला इंटेलिजेंट ड्रोन मदरशिप कहा जाता है। यह समुंदर में चलता फिरता एक ऐसा रोबोटिक अड्डा है जो एक साथ 50 से ज्यादा मानव रहित ड्रोंस यानी कि यूएवीस, समुद्री ड्रोंस और पानी के नीचे रहने वाले ड्रोंस यानी कि यूवीस को कंट्रोल कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan पर चीन का होश उड़ाने वाला दावा, बैठे-बिठाए जीत गया भारत

चीन का दावा है कि यह समुद्री रिसर्च के लिए है। लेकिन हकीकत यह है कि यह ड्रोन समुंदर की गहराई में जासूसी करते हैं। नक्शे बनाते हैं और दुश्मन की पनडुब्बियों का रास्ता खोजते हैं। इसे फिलीपींस के बोली नाव और विवादित स्पिरेटली आइसलैंड के पास देखा गया है। चीन को लगा था कि वह चुपके से फिलीपींस के इलाके में घुस जाएगा। लेकिन वह भूल गया कि फिलीपींस के पास अब दुनिया भर के दोस्तों का साथ है। खासतौर से भारत का और फिलीपींस कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता कोमोडोर जे टारिएला ने खुलासा किया कि कनाडा के डार्क वेसल डिटेक्शन यानी डीवीडी सिस्टम की मदद से उन्होंने चीन की इस चोरी को पकड़ ली है। चीन ने सिर्फ एक नहीं बल्कि चार खतरनाक जहाज भेजे थे। पहला है जुहायन। यह वो महाशक्तिशाली ड्रोन मदरशिप है जिसके बारे में हमने अभी बात की। दूसरा है शियांग यान होंग 33। एक ऐसा जहाज जो गहरे समुद्र की मैपिंग करता है ताकि चीनी नौसेना को भविष्य के युद्ध के लिए रास्ते मिल सके। तीसरा है शियान वन। इसमें बहुत ही एडवांस एककोस्टिक सेंसर लगे होते हैं जो पानी के नीचे होने वाली छोटी से छोटी हलचल को सुन सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? 51000 करोड़ में नए जहाज खरीदे जाएंगे

चौथा है जिया गैंग। यह जहाज भी अंडर वाटर ड्रोनस तैनात करने में माहिर है। अब बात आती है उस मुद्दे की जो भारत के लिए गर्व की बात है। फिलीपींस की इस नई हिम्मत के पीछे एक सबसे बड़ा कारण है भारत के साथ उसकी बढ़ती सैन्य ताकत। फिलीपींस अब वो देश नहीं रहा जिसे चीन डरार धमका कर पीछे हटा दे। फिलीपींस अब ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का मालिक है। यही वजह है कि फिलीपींस के कोस्ट गार्ड कमांडेंट एडमिरल रोनी गिल गावन ने गरजते हुए कहा कि हम अपनी संप्रभुता के साथ समझौता नहीं करेंगे। चीन के यह जहाज बिना हमारी अनुमति के हमारे घर में घुस आए हैं। हमने अपने विमानों और जहाजों को आदेश दे दिया है। जाओ और इन घुसपैठियों को हमारे समुंदर के बाहर खदेड़ दो। यह सीधा संदेश है कि भारत का दोस्त अब बीजिंग की आंखों में आंखें डालकर बात कर रहा है और यह ताकत उसने भारत की ब्रह्मोस से पाई है। सिर्फ सेना ही नहीं फिलीपींस के आम नागरिक भी चीन के खिलाफ खड़े हो चुके हैं। 

Continue reading on the app

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज, स्वास्थ्य में सुधार के बाद घर लौटे, सनी-बॉबी समेत पूरी देओल फैमिली मौजूद

ब्रेकिंग न्यूज़: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का स्वास्थ्य स्थिर, घर पर जारी रहेगा इलाज; प्रशंसकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील। मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल […]

Continue reading on the app

  Sports

Yuzvendra Chahal को सिर्फ 1 ओवर क्यों? Mohammad Kaif ने Punjab Kings की रणनीति पर उठाए गंभीर सवाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रविवार रात अहमदाबाद में आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के हाथों पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की चार विकेट से हार के दौरान लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के सीमित उपयोग पर आश्चर्य व्यक्त किया। X पर बोलते हुए, कैफ ने पीबीकेएस के उस फैसले पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक चहल को सिर्फ एक ओवर फेंकने का निर्देश दिया था। अनुभवी लेग स्पिनर ने सिर्फ एक ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने 13 रन दिए।
 

इसे भी पढ़ें: GT से मिली हार, फिर भी Captain Iyer ने ठोकी टीम की पीठ, बोले- 'हमारा Attitude शानदार था'


उन्होंने बताया कि इस लेग-स्पिनर ने लीग में 228 विकेट लिए हैं, जिनमें से काफी संख्या में विकेट उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपने लंबे कार्यकाल के दौरान लिए थे। कैफ ने लिखा कि आईपीएल इतिहास में सर्वोच्च विकेट लेने वाले युजी चहल को जीटी के खिलाफ सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी करते देखना मुझे आश्चर्यचकित करता है। याद रहे, उन्होंने आईपीएल में 228 विकेट लिए हैं, जिनमें से 139 विकेट उन्होंने आरसीबी के साथ अपने 8 वर्षों के दौरान सपाट चिन्नास्वामी पिच पर लिए हैं।

कैफ ने स्वीकार किया कि पिच की स्थिति ने टीम की रणनीति को प्रभावित किया होगा, उन्होंने पिच पर घास की मौजूदगी का जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चहल जैसे काबिल गेंदबाज में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विकेट लेने की क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि ठीक है, पिच पर घास थी, लेकिन चहल आईपीएल के महान खिलाड़ी हैं, वह विकेट लेने के तरीके ढूंढ सकते थे। पंजाब को उन पर और भरोसा करने की जरूरत है।
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals में बड़ा फेरबदल, Lakshmi Mittal-Adar Poonawalla के हाथ में आई Team की कमान


मैच की बात करें तो, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में जीटी ने शीर्ष पर चल रही पीबीकेएस को चार विकेट से हरा दिया। जेसन होल्डर के चार विकेट और साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की महत्वपूर्ण पारियों ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। शुरुआती झटके से उबरते हुए सूर्यांश शेडगे (57) और मार्कस स्टोइनिस (40) की 79 रन की साझेदारी ने पीबीकेएस को 163/9 का स्कोर बनाने में मदद की, लेकिन होल्डर के 4/24 के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रोक दिया।
Mon, 04 May 2026 10:46:05 +0530

  Videos
See all

Thalapathy Vijay के घर के बाहर का Video Viral, Tamil Nadu में बन रही है TVK की सरकार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:06:16+00:00

West Bengal Election Results :जनता ने पलट दी बाज़ी, रुझानों ने मचाया हड़कंप! | Mamata | BJP | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:05:23+00:00

Bengal Election Result: शुरुआती रुझानों में हुमायूं कबीर का क्या हुआ | TMC| BJP | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:09:09+00:00

Bengal Election Result | भवानीपुर में जनता की पसंद कौन..CM Mamata-Shubhendu के बीच कांटे की टक्कर ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers