आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है... कोलकाता नाइटराइडर्स ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
Kolkata Knigh riders 650 wicket: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. केकेआर टी20 क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी से 650 विकेट पूरे करने वाली पहली आईपीएल टीम बन गई. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के घातक प्रदर्शन ने इस मुकाम को संभव बनाया. केकेआर की यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी समृद्ध 'स्पिन विरासत' का प्रमाण है. गौतम गंभीर के दौर से शुरू हुआ यह स्पिन का सफर आज नरेन और चक्रवर्ती की जुगलबंदी के साथ और भी सशक्त हो गया है.
आयुष्मान की फिल्म पर लगे चीटिंग दिखाने के आरोप:एक्टर ने 'पति पत्नी और वो दो' मूवी पर दी सफाई, कहा- यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म
आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म पर शादी में धोखाधड़ी को बढ़ावा देने और इसे मजेदार तरीके से दिखाने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने इन आरोपों का जवाब दिया है। एक्टर का दावा है कि फिल्म में उनका किरदार 'ग्रीन फ्लैग' है और यह किसी भी तरह की बेवफाई या धोखा देने को प्रमोट नहीं करती है। शादी में धोखे को बढ़ावा देने का आरोप फिल्म का टीजर आने के बाद से ही कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे थे। आलोचकों का कहना है कि फिल्म में एक शादीशुदा आदमी का दूसरी औरतों के साथ अफेयर दिखाना समाज में गलत मैसेज दे सकता है। आरोप है कि ऐसी कहानियों से लोग शादी में पार्टनर को धोखा देने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। इसे 'चीटिंग' को ग्लोरिफाई करने वाली फिल्म बताया जा रहा था। आयुष्मान बोले- मेरा मॉरल कंपास सही इन आरोपों को खारिज करते हुए आयुष्मान खुराना ने ट्रेलर लॉन्च पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, "यह फिल्म चार किरदारों की उलझनों के बारे में है। मेरा जो रोल है यानी प्रजापति पांडे, वो पूरी तरह से एक 'ग्रीन फ्लैग' किरदार है। उसका मॉरल कंपास बिल्कुल सही है। हम किसी भी तरह की धोखाधड़ी को बढ़ावा नहीं दे रहे क्योंकि यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है। यह सिर्फ एक कॉमेडी ऑफ एरर्स है, जिसमें प्रजापति का किसी के साथ कोई अफेयर नहीं है। रकुल बोलीं- यह सिर्फ कॉमेडी है एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी आयुष्मान की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा, यह फिल्म गलतफहमियों पर आधारित है। ऐसी सिचुएशन किसी के साथ भी हो सकती है। लोग इससे जरूर रिलेट करेंगे। इसे विवाद के नजरिए से देखने के बजाय मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए। रकुल का मानना है कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। तीन एक्ट्रेसेस के बीच फंसे आयुष्मान टीजर में आयुष्मान खुराना 'प्रजापति पांडे' के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनकी लाइफ में कन्फ्यूजन का लेवल काफी ज्यादा है। आयुष्मान एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। टीजर में विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में दिख रहे हैं, जो कॉमेडी को और बढ़ा रहे हैं। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




