8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट: 283% बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी
8th Pay Commission Big Update: अगर 7वें वेतन आयोग की बात करें, तो उसमें फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम मूल वेतन ₹18,000 और अधिकतम ₹2,50,000 था। वहीं 8वें वेतन आयोग के लिए प्रस्तावित 3.83 फैक्टर से न्यूनतम मूल वेतन ₹68,940 हो सकता है
Met Gala 2026: डेब्यू करते ही छा गए करण जौहर, राजा रवि वर्मा से इंस्पायर्ड लुक ने लूटी लाइमलाइट
Karan Johar Met Gala Look: मेट गाला (Met Gala 2026) में इस बार करण जौहर (Karan Johar) ने पहली बार एंट्री ली और आते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के डिजाइन किए आउटफिट में नजर आए करण का लुक राजा रवि वर्मा (Raja Ravi Varma) की पेंटिंग्स से इंस्पायर्ड था। उनका लुक एक चलते-फिरते कैनवास जैसा लग रहा था, जिसमें भारतीय कला साफ झलक रही थी।
मनीष मल्होत्रा की खास डिजाइन
मेट गाला के लिए यह शाही लिबास मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। इसमें बंदगला, ट्राउजर और एक बड़ा ड्रामैटिक केप शामिल था, जिस पर रवि वर्मा की पेंटिंग्स को खूबसूरती से उकेरा गया था। पहले इसे पेंटिंग के रूप में बनाया गया, जिसमें 5,600 घंटे लगे।
कला और फैशन का अनोखा मेल
इस आउटफिट में हाथ की कढ़ाई, थ्री-डी स्कल्प्टिंग, क्विल्टिंग और जरदोजी जैसे कई पारंपरिक काम किए गए थे। काले और गोल्डन रंग के मेल ने इसे और भी रॉयल बना दिया।
यह भी पढ़े- सोने के धागों की साड़ी से लेकर 200 करोड़ के ब्लाउज तक, ईशा अंबानी के लुक में क्या-क्या खास?
पेंटिंग्स की दिखी झलक
ड्रेस पर ‘हंस दमयंती’, ‘कादंबरी’ और ‘अर्जुन-सुभद्रा’ जैसी मशहूर पेंटिंग्स के सीन देखने को मिले। यह लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय कला और कहानियों का प्रतिनिधित्व कर रहा था।
क्यों चुना राजा रवि वर्मा को?
करण जौहर ने बताया कि वह रवि वर्मा की कला से काफी प्रभावित हैं। जैसे उनकी पेंटिंग्स भावनाओं को दिखाती हैं, वैसे ही करण अपनी फिल्मों में इमोशंस दिखाने की कोशिश करते हैं।
एक्सेसरीज ने लुक को बनाया ग्लैमरस
अपने लुक को पूरा करने के लिए करण ने स्टेटमेंट ज्वैलरी और टिंटेड चश्मा कैरी किया, जिससे उनका अंदाज और भी खास बन गया।
भारत की संस्कृति को किया रिप्रेजेंट
करण जौहर का यह लुक सिर्फ स्टाइल नहीं था, बल्कि भारत की कला, संस्कृति और विरासत को ग्लोबल मंच पर पेश करने की एक खूबसूरत कोशिश थी। उनके इस डेब्यू की हर तरफ चर्चा हो रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi






















