Responsive Scrollable Menu

ईरान की जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की हालत नाजुक, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती

ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गई है.जिसके बाद उन्हें उत्तर-पश्चिमी ईरान के ज़ंजन शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी उनके फाउंडेशन ने दी.

Continue reading on the app

पश्चिम बंगाल चुनाव: फलता के सभी 285 बूथों पर होगा पुनः मतदान, निर्वाचन आयोग ने तय की 21 मई की तारीख

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व उस वक्त विवादों में घिर गया जब दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा क्षेत्र से गड़बड़ी की गंभीर शिकायतें सामने आईं। दरअसल, यहां मतदान के चरणों के दौरान कई इलाकों में हिंसा और मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप लगे।

स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर हाशिमनगर गांव के लोगों का आरोप था कि टीएमसी उम्मीदवार के करीबियों ने उन्हें परिणाम आने के बाद गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। विवाद इतना बढ़ा कि शनिवार को पहले ही दक्षिण 24 परगना के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराना पड़ा था।

इसके बावजूद फलता में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर भी कुणाल घोष जैसे नेताओं ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए अब आयोग ने केवल कुछ बूथ नहीं, बल्कि फलता के सभी 285 केंद्रों पर फिर से चुनाव कराने का निर्णय लिया है। 

21 मई को दोबारा सजेगा चुनावी अखाड़ा
निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक, अब फलता विधानसभा के सभी 285 बूथों पर एक साथ पुनः मतदान कराया जाएगा। मतदान की तारीख 21 मई 2026 सुनिश्चित की गई है, जहाँ सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। आयोग का मानना है कि पूरी विधानसभा में एक साथ वोटिंग कराने से माहौल समान रहेगा और शरारती तत्वों को गड़बड़ी का मौका नहीं मिलेगा। सहायक मतदान केंद्रों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

प्रशासन और सुरक्षा की कड़ी घेराबंदी
​इस बार निर्वाचन आयोग किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर आयोग ने अपनी पिछली चूक स्वीकार की है और अब वहां सीसीटीवी कैमरों के साथ लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। 21 मई के मतदान के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की अतिरिक्त कंपनियों को बुलाया गया है। जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर बूथ की पल-पल की निगरानी करें ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने घरों से निकल सकें।

24 मई को साफ होगी अंतिम तस्वीर
​फलता में होने वाली इस रि-पोलिंग का सीधा असर पूरे राज्य के नतीजों की टाइमलाइन पर पड़ेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 21 मई को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 24 मई 2026 को मतगणना की जाएगी। इसी दिन फलता के साथ-साथ अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की भी अंतिम तस्वीर साफ होगी। टीएमसी और भाजपा दोनों ही दलों ने इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, क्योंकि यह लड़ाई अब केवल एक सीट की नहीं बल्कि राजनीतिक साख और निष्पक्षता की बन गई है।

Continue reading on the app

  Sports

Motivational Story: हॉकी टीम की फैक्ट्री कहलाता है यह गांव, शाम होते ही मैदान पर बेटियों का कब्जा, 100 खिलाड़ी खेल चुकीं स्टेट

Barmer Girls National Hockey Team Motivational Story: बाड़मेर के चूली गांव की सौ से ज्यादा बेटियां स्टेट और दर्जन से अधिक खिलाड़ी नेशनल हॉकी में चमकीं, कोच और परिवार के सहयोग से गांव खेल हब बन रहा है. कोच और स्थानीय सहयोग भी इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं. गांव में धीरे-धीरे खेल के प्रति माहौल बना है, जिससे छोटी बच्चियां भी अब देश के लिए खेलने का सपना देख रही हैं. Tue, 5 May 2026 13:13:59 +0530

  Videos
See all

Maithli Thakur ने RG Kar रेप-हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देवनाथ को उनकी जीत पर गले लगाया #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T08:04:53+00:00

Bhagwant Mann ने राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात के बाद क्या कहा? AAP MP's Merger With BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T08:03:42+00:00

बंगाल में जीत की खुशी काशी तक पहुंची! वाराणसी में BJP कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T08:15:01+00:00

West Bengal Election Result 2026: बीजेपी की आंधी में उड़ गई पूरी TMC... #shorts #bjpvstmc #mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T08:08:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers