आखिरकार क्यों मिली सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी? जानिए कैसे पुलिस के पास पहुंचा मामला
Sourav Ganguly death threats : क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाले बंगाल के टाइगर यानी सौरव गांगुली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है. इस खबर ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. गांगुली बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनको लेकर इस तरह का मामला सामने आना चिंताजनक है. इस मामले को लेकर सौरव गांगुली की निजी सचिव ने ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.
आपको बता दें कि, पुलिस को मिली लिखित शिकायत में कहा गया है कि, 'मैं, तानिया भट्टाचार्य, सौरव गांगुली की तरफ से आपको यह पत्र लिख रही हूं, जिनके साथ मैं बतौर निजी सचिव काम करती हूं. मैं आपका ध्यान एक गंभीर मामले की ओर दिलाना चाहती हूं, जो सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली कुछ धमकी भरी चिट्ठियों से जुड़ा है'.
????SOURAV GANGULY & WIFE DONA RECEIVE DEATH THREATS ????
— Sam (@cricsam02) August 11, 2026
????️: Former Indian Captain Sourav Ganguly & his wife Dona Ganguly have reportedly received threatening letters, including threats to kill them.
The letters had allegedly been arriving for around six months. Kolkata Police… pic.twitter.com/ABFa660ZJQ
सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी
इस शिकायत में आगे कहा गया है कि, 'पिछले कुछ महीनों से हमें किसी अनजान शख्स की तरफ से (सौरव) गांगुली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों वाली चिट्ठियां मिल रही हैं. शुरू में हमने इन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, यह सोचकर कि ये किसी ऐसे व्यक्ति की हरकत है, जो उन्हें पसंद नहीं करता और अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए चिट्ठियां भेज रहा है. हालांकि, आज हमें सौरव गांगुली और डोना गांगुली के नाम से दो चिट्ठियां मिलीं, जिनमें भेजने वाले ने न सिर्फ उनके खिलाफ नफरती बातें लिखीं, बल्कि सौरव गांगुली, डोना गांगुली और उनके साथ या उनके लिए काम करने वाले लोगों की जान और सुरक्षा को लेकर गंभीर धमकियां भी दीं'.
चिट्ठियों के जरिए दी गई गांगुली धमकी
शिकायतकर्ता में लिखा है कि, 'इन चिट्ठियों में दी गई धमकियों की गंभीरता ने हमें चिंतित कर दिया है. ये चिट्ठियां अब नफरत या अपमानजनक बातों से आगे बढ़कर जान और निजी सुरक्षा के लिए स्पष्ट धमकियों में बदल गई हैं, इसलिए हमारा मानना है कि इस मामले में पुलिस का तुरंत दखल और जांच जरूरी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए, मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया जरूरी कार्रवाई करें, शिकायत दर्ज कर जांच करें, इन धमकी भरी चिट्ठियों को भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करें और सौरव गांगुली, डोना गांगुली और उनके साथ काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएं'.
पुलिस तक कैसे पहुंची शिकायत
आईएएनएस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये चिट्ठियां कूरियर के जरिए सौरव गांगुली के घर भेजी गई हैं. एक व्यक्ति ने हिम्मत करके सौरव गांगुली के घर पर धमकी भरी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली चिट्ठियां भेजी हैं. इनको भेजने वाली पैकेट पर भेजने वाले का नाम भी मौजूद है. जो अरुण कुमार लिखा था, जो बेलघरिया का रहने वाला है. इस मामले के बारे पुलिस को सौरव गांगुली की सचिव तानिया भट्टाचार्य की लिखित शिकायत से पता चला है. अब बंगला पुलिस ने अपनी कमर कस ली है.
Former cricketer Sourav Ganguly’s personal secretary, Taniya Bhattacharya, has filed a complaint with Thakurpukur Police alleging threatening letters targeting Ganguly, his family and staff. The complaint states that two recent letters contained serious threats, prompting… pic.twitter.com/VtL4GW0URU
— IANS (@ians_india) August 10, 2026
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. ये मामाल आगे क्या मोड़ लेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. सौरव गांगुली एक बड़े और नाम व्यक्ति हैं. ऐसे में उनको चाहने वाले और उनसे नफरत करने वालों की संख्या भी काफी है. ऐसे में उनको नापसंद करने वाले किसी व्यक्ति ने इस तरह की हरकत की हैं.
ये भी पढ़ें : 'मैं वही गलती दोबारा नहीं दोहराऊंगा...' भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या कहा?
Box Office Collection: दूसरे मंडे सिंगल डिजिट में सिमटी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें बाकियों की कमाई
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्मों के बीच कमाई को लेकर जबरदस्त उठापटक देखने को मिल रही है. दूसरे वीकेंड पर शानदार कमाई करने वाली 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने मंडे आते ही रफ्तार धीमी कर दी है और फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में पहुंच गई. हालांकि, इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म भारत में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. वहीं दूसरी ओर 'ओह माय डॉग' समेत कुछ और फिल्मों को भी दर्शकों का खास सपोर्ट नहीं मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं, किसने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
दूसरे मंडे सिंगल डिजिट में सिमटी 'स्पाइडर मैन'
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक काफी मजबूती बनाई थी. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में भारत में 334.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे वीकेंड पर तो इसने बवाल ही काट दिया और इसकी कमाई 415.45 करोड़ पहुंच गई थी. लेकिन अब दूसरे मंडे आते ही इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 7.60 करोड़ कमाए (Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection) हैं. इसी के साथ भारत में टोटल कमाई अब 423.05 करोड़ रुपये हो गई है.
'ओह माय डॉग' भी हुई फेल
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की ओह माय डॉग सिनेमाघरों में कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. 90 लाख से ओपनिंग करने के बाद विकेंड पर इसकी कमाई में तेजी देखी गई थी और फिल्म ने शनिवार को 1.10 करोड़ तो संडे को 1.25 करोड़ कमाए थे. लेकिन मंडे आते ही ये पटरी से नीचे आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को इस फिल्म ने 25 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ ओह माय डॉग (Oh My Dog Box Office Collection) की 4 दिनों की कुल कमाई अब 3.50 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढे़ं- Entertainment News Live Updates: 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, 41वां जन्मदिन मना रहीं जैकलीन फर्नांडीज
साउथ फिल्म डीसी ने कितनी कमाई की
साउथ इंडियन फिल्म 'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन' की बात करे तो 'ओह माय डॉग' के मुकाबले तो ये शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. लेकिन वैसे देखा जाए तो इसकी कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई है. लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ने 4.40 करोड़ से शुरुआत की थी. फिर विकेंड पर 7 करोड़ और 9.55 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक डीसी (DC: The Bloody Valentine) ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 5.70 करोड़ कमाए हैं और इसकी कुल कमाई अब 26.65 करोड़ रुपये हो गई है.
लाखों में पहुंची जन नायकन की कमाई
वहीं, थलपति विजय की जन नायकन भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. हालांकि अब तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसकी कमाई काफी नीचे पहुंच गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 19वें दिन, 'जन नायकन' ने 1 हजार 975 शो में 0.75 करोड़ (Jana Nayagan Box Office Collection) की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 224.89 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 193.05 करोड़ हो गया है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने कुल 93.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करे तो ये 318.04 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें- ‘रवीना टंडन’ नाम की मिसाइल से कांप उठा था पाकिस्तान! क्या है इस दिलचस्प किस्से की पूरी कहानी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










