Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: दूसरे मंडे सिंगल डिजिट में सिमटी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें बाकियों की कमाई

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्मों के बीच कमाई को लेकर जबरदस्त उठापटक देखने को मिल रही है. दूसरे वीकेंड पर शानदार कमाई करने वाली 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने मंडे आते ही रफ्तार धीमी कर दी है और फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में पहुंच गई. हालांकि, इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म भारत में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. वहीं दूसरी ओर 'ओह माय डॉग' समेत कुछ और फिल्मों को भी दर्शकों का खास सपोर्ट नहीं मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं, किसने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

दूसरे मंडे सिंगल डिजिट में सिमटी 'स्पाइडर मैन'

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक काफी मजबूती बनाई थी.  इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में भारत में 334.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे वीकेंड पर तो इसने बवाल ही काट दिया और इसकी कमाई 415.45 करोड़ पहुंच गई थी. लेकिन अब दूसरे मंडे आते ही इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 7.60 करोड़ कमाए (Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection) हैं. इसी के साथ भारत में टोटल कमाई अब 423.05 करोड़ रुपये हो गई है.

'ओह माय डॉग' भी हुई फेल

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की ओह माय डॉग सिनेमाघरों में कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है.  90 लाख से ओपनिंग करने के बाद विकेंड पर इसकी कमाई में तेजी देखी गई थी और फिल्म ने शनिवार को 1.10 करोड़ तो संडे को  1.25 करोड़ कमाए थे. लेकिन मंडे आते ही ये पटरी से नीचे आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को इस फिल्म ने 25 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ ओह माय डॉग (Oh My Dog Box Office Collection) की 4 दिनों की कुल कमाई अब 3.50 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढे़ं- Entertainment News Live Updates: 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, 41वां जन्मदिन मना रहीं जैकलीन फर्नांडीज

साउथ फिल्म डीसी ने कितनी कमाई की

साउथ इंडियन फिल्म 'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन' की बात करे तो  'ओह माय डॉग' के मुकाबले तो ये शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. लेकिन वैसे देखा जाए तो इसकी कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई है. लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ने 4.40 करोड़ से शुरुआत की थी. फिर विकेंड पर 7 करोड़ और 9.55 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक डीसी (DC: The Bloody Valentine) ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 5.70 करोड़ कमाए हैं और इसकी कुल कमाई अब 26.65 करोड़ रुपये हो गई है.

लाखों में पहुंची जन नायकन की कमाई

वहीं, थलपति विजय की जन नायकन भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. हालांकि अब तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसकी कमाई काफी नीचे पहुंच गई है.  सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 19वें दिन, 'जन नायकन' ने 1 हजार 975 शो में 0.75 करोड़ (Jana Nayagan Box Office Collection)   की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 224.89 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 193.05 करोड़ हो गया है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने कुल 93.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करे तो ये 318.04 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें- ‘रवीना टंडन’ नाम की मिसाइल से कांप उठा था पाकिस्तान! क्या है इस दिलचस्प किस्से की पूरी कहानी?

Continue reading on the app

  Sports

IPL Trade: हार्दिक पंड्या चाहते थे गुजरात टाइटंस में वापसी, शुभमन गिल भी माने, फिर क्यों टूट गई डील?

हार्दिक पंड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस की कमान संभाली थी और पहले सीजन में ही फ्रेंचाइजी को चैंपियन बना दिया था. वहीं दूसरे सीजन में भी टीम ने फाइनल खेला था लेकिन फिर हार्दिक वापस मुंबई लौट गए थे. Wed, 12 Aug 2026 09:18:02 +0530

  Videos
See all

Ranchi: हक की लड़ाई में फर्जी केस, जेल और पिटने के लिए तैयार JPSC-JSSC प्रोटेस्टर्स #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T05:03:06+00:00

Tiranga Bike Rally: भारत मंडपम से नेशनल स्टेडियम.. NDA सांसदों की तिरंगा रैली| NDA Tiranga Rally #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T05:04:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers