Stacey Taylor ने US Human Trafficking में अपराध स्वीकार किया, कम से कम 5 साल की जेल संभव
न्यूयॉर्क की एक महिला ने मानव तस्करी की उस अंतरराष्ट्रीय साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है जिसके तहत मुख्य रूप से भारत के लोगों को उत्तरी सीमा के रास्ते अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश कराया जाता था। न्यूयॉर्क के प्लैट्सबर्ग की रहने वाली 43 वर्षीय स्टेसी टेलर जनवरी 2025 में मानव तस्करी के एक प्रयास में शामिल थी जो सफल नहीं हो सका। इस प्रयास के तहत भारत के लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में लाया जा रहा था।
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, अमेरिका के सीमा गश्ती दल के अधिकारियों ने 20 जनवरी 2025 को न्यूयॉर्क के चुरुबुस्को के पास टेलर के वाहन को रोका और उसमें चार पुरुषों को पाया। अधिकारियों ने बाद में पता लगाया कि चारों पुरुष - तीन भारतीय और एक कनाडाई नागरिक - अवैध रूप से अमेरिका-कनाडा सीमा पार करके आए थे। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बाद में टेलर के मोबाइल फोन की जांच की तो पाया कि उसे इन लोगों की ‘लोकेशन’ साझा की गई थी और उसे उन्हें वहां से लेने के निर्देश मिले थे।
अधिकारियों ने बताया कि चारों पुरुष पैदल एक जंगली इलाके से होकर अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल हुए थे और इसके बाद वे वहां इंतजार कर रही टेलर की गाड़ी में बैठ गए। टेलर उन्हें सीमा से दूर अमेरिका के अंदरूनी हिस्से की ओर ले गई। टेलर के फोन की जांच में मिले संदेशों से संकेत मिला कि वह पहले भी मानव तस्करी की कई अन्य घटनाओं में शामिल रही है।
टेलर को दिसंबर में सजा सुनाई जाएगी और उसे कम से कम पांच साल की जेल हो सकती है।
Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








