Responsive Scrollable Menu

IPL Trade: हार्दिक पंड्या चाहते थे गुजरात टाइटंस में वापसी, शुभमन गिल भी माने, फिर क्यों टूट गई डील?

हार्दिक पंड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस की कमान संभाली थी और पहले सीजन में ही फ्रेंचाइजी को चैंपियन बना दिया था. वहीं दूसरे सीजन में भी टीम ने फाइनल खेला था लेकिन फिर हार्दिक वापस मुंबई लौट गए थे.

Continue reading on the app

NEET PG City Slip 2026 OUT: जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप, यहां से करें डाउनलोड

NEET PG City Intimation Slip 2026: नीट पीजी परीक्षा की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 City Intimation Slip जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉगिन करना होगा।

परीक्षा के लिए पहले से बना सकेंगे प्लान
सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को उस शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उनका परीक्षा केंद्र निर्धारित किया जाएगा। ऐसे में अगर परीक्षा शहर दूसरे स्थान पर है तो अभ्यर्थी पहले से यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकते हैं।

हालांकि, उम्मीदवारों को एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। इसमें केवल परीक्षा शहर की जानकारी होती है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

NEET PG 2026 की जरूरी तारीखें
सिटी इंटिमेशन स्लिप: 11 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड: 27 अगस्त 2026
NEET PG परीक्षा: 30 अगस्त 2026
रिजल्ट: 3 सितंबर 2026

NEET PG City Slip 2026 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Examinations सेक्शन में जाकर NEET-PG लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद संबंधित Application/Login लिंक खोलें।
  • अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर NEET PG City Intimation Slip 2026 लिंक तलाशें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपकी परीक्षा सिटी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • सिटी स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

27 अगस्त को आएगा NEET PG एडमिट कार्ड
सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। NBEMS के शेड्यूल के मुताबिक NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। इसमें उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश मिलेंगे।

ध्यान रखें: परीक्षा के दिन केवल सिटी स्लिप लेकर केंद्र पर न जाएं। प्रवेश के लिए निर्धारित NEET PG एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ रखना जरूरी होगा।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का दिल्ली प्रीमियर लीग में तांडव, चार मैच में 4 फिफ्टी ठोककर गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. सार्थक लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं और वह टीम के कप्तान भी हैं. अबतक सार्थक ने अपनी टीम के लिए लगातार चार मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन का रहा है. Wed, 12 Aug 2026 09:29:46 +0530

  Videos
See all

Chamoli Cloudburst Video: चमोली में बादल फटा, आया सैलाब डरा देगा! | Cloudburst News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T04:45:12+00:00

Chamoli Cloudburst LIVE: चमोली में उफनाई गंगा ने बढ़ाई टेंशन, बाढ़ का खतरा | Cloudburst News | Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T04:43:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers