Tata ला रहा अपनी इस धाकड़ SUV का नया वर्जन, मिलेंगे तगड़े फीचर, इतनी हो सकती है कीमत
टाटा अपनी सिएरा ईवी को बहुत जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगा। ऐसे में अगर आप भी सिएरा ईवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जान लेते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ ऑफर कर सकती है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।
Viral Video: दिलजीत दोसांझ का चौंकाने वाला बयान, बोले- 'मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं', फैंस को लगा झटका!
Diljit Dosanjh Video: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अक्सर अपने गानों और कॉन्सर्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना या फिल्म नहीं, बल्कि कॉन्सर्ट के दौरान दिया गया एक शॉकिंग बयान है, जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन हर कोई शॉक्ड है।
कॉन्सर्ट में कही दिल छू लेने वाली बात
यह घटना 30 अप्रैल 2026 की है, जब दिलजीत कनाडा में अपने ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के तहत परफॉर्म कर रहे थे। परफॉर्मेंस के बीच उन्होंने अचानक रुककर दर्शकों से लाइफ और डेथ को लेकर अपने विचार साझा किए।
वीडियो में वह पंजाबी में कहते हैं, “मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं। मुझे मृत्यु का कोई भय नहीं है। पिछले दिसंबर में मैं इस शरीर को त्यागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अब इस शरीर को छोड़ने से पहले मुझे कुछ और काम करने हैं। डरने की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ पंजाब का मामला नहीं है; यह है और हमेशा रहेगा। मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं; यही सत्य है। मैं इस मंच पर खड़ा हूं, और यही मेरे ईश्वर हैं।”
Diljit says he tried to leave this world last December. Says he’s not afraid of death
by u/PositiveFree in bollynewsandgossips
फैंस हुए चिंतित
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया। कई लोगों ने उनके शब्दों को गंभीरता से लिया और उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के बयानों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी याद दिलाया कि पहले भी कई बड़े कलाकार अपने करियर के शिखर पर रहते हुए मानसिक दबाव का सामना कर चुके हैं।
दिलजीत के आगामी काम के बारे में
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे और आने वाले समय में वह निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिखाई देंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi
















