Responsive Scrollable Menu

Iran की US को सीधी धमकी, Hormuz बनेगा अमेरिकी सेना की कब्रगाह, बढ़ा War का खतरा

ईरान के वरिष्ठ अधिकारी और रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर मोहसिन रजाई ने अमेरिका को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने कोई हिमाकत की, तो होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना दिया जाएगा।

अमेरिकी सेना को बताया 'समुद्री लुटेरा'

मोहसिन रजाई ने अमेरिकी सेना पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'पाइरेट' करार दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया का एकमात्र ऐसा लुटेरा है जिसके पास एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। रजाई ने पिछले महीने गिराए गए अमेरिकी F-15E विमान का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह उस विमान का मलबा बिखरा था, वही अंजाम अमेरिकी जहाजों और सैनिकों का भी हो सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: US Sanctions पर China का पलटवार, Blocking Law से अपनी कंपनियों को दिया सुरक्षा कवच


डोनाल्ड ट्रंप की जवाबी चेतावनी

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इजरायल और मिडिल ईस्ट के हालातों के बीच ईरान को चेताया है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने कोई भी गलत कदम उठाया, तो उस पर फिर से हमले शुरू कर दिए जाएंगे। ट्रंप का दावा है कि फिलहाल तेहरान भारी दबाव में है और वह समझौता करने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान की मध्यस्थता और 14 सूत्रीय प्रस्ताव

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी दी कि पाकिस्तान की मध्यस्थता के जरिए ईरान की ओर से एक 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव मिला है। अमेरिकी प्रशासन फिलहाल इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। ईरान के अधिकारियों का कहना है कि उनके प्रस्ताव में सबसे पहले होर्मुज के रास्ते को खोलने और अमेरिकी नाकेबंदी खत्म करने की शर्त रखी गई है, जबकि परमाणु मुद्दे पर बाद में बात होगी।
 

इसे भी पढ़ें: Iran के Peace Proposal पर भड़के Donald Trump, दे डाली फिर से हमले की धमकी


ताजा घटनाक्रम पर एक नजर

जंग की तैयारी: ईरानी अधिकारी मोहम्मद जाफर असदी ने कहा है कि उनकी सेना अमेरिका के साथ दोबारा युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है।

अमेरिकी ठिकानों को नुकसान: एक जांच रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया संघर्ष के दौरान ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 देशों में 16 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

जहाजों ने बदला रास्ता: अमेरिका का दावा है कि उसके दबाव के कारण पिछले 20 दिनों में 48 जहाजों ने ईरान के बंदरगाहों पर जाने के बजाय अपना रास्ता बदल लिया है।

क्यूबा पर कब्जे का संकेत: ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि ईरान के साथ चल रहे विवाद के बाद अमेरिका क्यूबा पर नियंत्रण करने के बारे में सोच सकता है।

Continue reading on the app

Kheera Pudina Ki Chutney Recipe: गर्मी में शरीर को ठंडक देगी घर की बनी खीरे-पुदीने की चटपटी चटनी, चावल-रोटी सबके साथ लगेगी टेस्टी; नोट करें विधि

Cucumber Mint Chutney Recipe For Summer: गर्मी के मौसम में कुछ हल्का, ठंडा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में खीरा और पुदीना से बनी चटनी एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह चटनी ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देती है। इसे आप रोटी, पराठा, चावल या स्नैक्स के साथ आराम से खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि-

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 5 बल्लेबाज...जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में जड़े सबसे तेज शतक, एक बैटर का दो बार आया नाम

Fastest Hundreds in T20 world cup: टी20 वर्ल्ड कप में शतकों की कहानी क्रिकेट की बदलती आक्रामकता का प्रमाण है. 2007 में क्रिस गेल के ऐतिहासिक शतक से शुरू हुआ यह सफर, आज एक नए मुकाम पर है. फिन एलेन ने मार्च 2026 में शतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया. हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल की तेजतर्रार पारियों ने साबित कर दिया कि मॉडर्न एरा के बल्लेबाज अब गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हैं. यह रिकॉर्ड्स टी20 क्रिकेट के निडर और रोमांचक भविष्य की झलक हैं. Tue, 5 May 2026 16:25:55 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee | Breaking News: मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी - ममता बनर्जी | #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:05:16+00:00

Punjab News: राष्ट्रपति से मिले CM भगवंत मान | President Droupadi Murmu | Delhi | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:09:51+00:00

West Bengal Election Results 2026 LIVE: बीजेपी की जीत के बाद आपस में भिड़े बीजेपी-TMC कार्यकर्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:11:02+00:00

Mamata Banerjee | 'मैं हारी नहीं हूं...इस्तीफा नहीं दूंगी'-ममता बनर्जी | #mamatabanerjee #resign #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:03:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers