Responsive Scrollable Menu

मध्य पूर्व में तनाव से भारत में हो सकता है करीब 800 अरब डॉलर का निवेश; एनर्जी और डेटा सेंटर पर रहेगा फोकस : मॉर्गन स्टेनली

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अमेरिकी निवेश फर्म मॉर्गन स्टेनली ने अपने ताजा नोट में कहा कि मध्य पूर्व में तनाव के कारण तेल और गैस की आपूर्ति श्रृंखलाओं में बाधा आने से भारत में निवेश बढ़ सकता है और वित्त वर्ष 30 तक इन्वेस्टमेंट-टू-जीडीपी रेश्यो बढ़कर 37.5 प्रतिशत हो सकता है, जो कि फिलहाल 36.7 प्रतिशत है।

नोट में बताया गया कि ऐसे होने पर भारत में अगले पांच वर्षों में भारत में करीब 800 अरब डॉलर का अतिरिक्त पूंजीगत निवेश देखने को मिल सकता है। इसमें 60 प्रतिशत से अधिक नया निवेश एनर्जी, डेटा सेंटर्स और डिफेंस पर केंद्रित होगा।

ग्लोबल फर्म का मानना ​​है कि पूंजीगत व्यय में इस उछाल का भारतीय शेयर बाजार पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। मजबूत निवेश चक्र से जीडीपी में कॉरपोरेट मुनाफे की हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे इस अवधि के दौरान आय में 15 प्रतिशत से अधिक की सीएजीआर वृद्धि को समर्थन मिलेगा।

मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि इस गति से बाजार वित्त वर्ष 2031 की आय के 10 गुना तक पहुंच सकता है।

इस निवेश में तेजी का कारण मध्य पूर्व संघर्ष से उजागर हुई कमजोरियां हैं, विशेष रूप से आयातित ऊर्जा और आवश्यक इनपुट पर भारत की भारी निर्भरता। नीति निर्माता आत्मनिर्भरता और जोखिम कम करने पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

ऊर्जा क्षेत्र में, जहां भारत अपनी लगभग 85 प्रतिशत कच्चे तेल और आधी प्राकृतिक गैस की जरूरतों का आयात करता है, सरकार बहुआयामी रणनीति अपना रही है।

इसमें रणनीतिक भंडारों का विस्तार, घरेलू कोयला उत्पादन और गैसीकरण को बढ़ावा देना, बेहतर ग्रिड अवसंरचना के साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ाना और परमाणु परियोजनाओं को आगे बढ़ाना शामिल है।

उर्वरकों के क्षेत्र में, डीएपी और एमओपी जैसे आयातित इनपुट पर निर्भरता कम करने के प्रयास जारी हैं, जिनसे ऐतिहासिक रूप से सब्सिडी के चलते सरकार की वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ता है। सरकार किसानों और राजकोषीय स्वास्थ्य दोनों की सुरक्षा के लिए घरेलू यूरिया उत्पादन बढ़ा रही है, आयात स्रोतों में विविधता ला रही है और पोषक तत्वों के अधिक कुशल उपयोग को बढ़ावा दे रही है।

रक्षा व्यय में भी संरचनात्मक बदलाव हो रहा है। भारत का लक्ष्य वित्त वर्ष 2031 तक रक्षा व्यय को सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत करना है, जिसमें स्वदेशीकरण और निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है। यह परिवर्तन हाल के खरीद रुझानों में पहले से ही दिखाई दे रहा है।

इस बीच, डेटा सेंटर क्षेत्र एक प्रमुख विकास चालक के रूप में उभर रहा है। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के साथ-साथ भारत की डेटा स्थानीयकरण नीतियों के कारण वैश्विक कंपनियां अपने बुनियादी ढांचे के विस्तार में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित हो रही हैं।

मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि भारत की डेटा सेंटर क्षमता वर्तमान 1.8 गीगावॉट से बढ़कर वित्त वर्ष 2031 तक 10.5 गीगावॉट हो जाएगी।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

SRH vs KKR: कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, रहाणे और रघुवंशी ने मचाया धमाल

SRH vs KKR : आईपीएल 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराजर्स हैदराबाद को उन्हीं के घर में 7 विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रनों पर ढेर हो गई. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुसकसान पर 169 रन बनाकर हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत अपने नाम कर ली. 

केकेआर को फिन ऐलन के रूप में लगा पहला झटका

इस मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पारी की शुरुआत करने फिन ऐलन और अजिंक्य रहाणे आए. टीम को पहला झटका 49 के स्कोर पर लगा. ऐलन 13 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 29 रन बनाकर पैट कमिंस की बॉल पर हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे ने पारी को आगे बढ़ाया.

रहाणे और रघुवंशी ने बल्ले से मचाया धमाल

इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 36 बॉल में 4 चौके और 1 चौके के साथ 43 रनों की पारी खेली और वहीं अंगकृष रघुवंशी  ने 47 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 59 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 22 और कैमरून ग्रीन ने 3 रनों का योगदान दिया. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, शिवांग कुमार और हुसैन साकिब ने 1-1 विकेट चटकाया. 

ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने बनाए SRH के लिए रन

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 28 बॉल में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 61 रनों की पारी खेली. उनके अलावा ईशान में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 29 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 42 रन बनाए. इन दोनों के अलावा अभिषेक शर्मा ने 15, हेनरिक क्लासेन ने 11 और कप्तान पैट कमिंस ने सिर्फ 10 रन बनाए. वहीं केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : सुनील नारायण ने आईपीएल में रचा इतिहास, युजवेंद्र चहल के बाद ये उपल्बधि हासिल करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs KKR: कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, SRH को 7 विकेट से रौंदा, रघुवंशी-वरुण चमके

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल में रविवार को सनराइज हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया, जिसे कोलकाता ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया है। Sun, 03 May 2026 19:03:48 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Results 2026: बंगाल में चुनावी नतीजों से पहले हो गया खेला? West Bengal Results #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T14:32:37+00:00

Uttarakhand News : उत्तराखंड से आई बड़ी खबर | CM Dhami | BJP | Char Dham Yatra | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T14:39:10+00:00

Jabalpur Cruise Tragedy Mother Son Funeral Viral Video: कब्रिस्तान में मां-बेटे का अंतिम संस्कार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T14:36:07+00:00

Russian strikes kill 10 as Zelensky says Ukraine hits oil tankers and terminal | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T14:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers