Responsive Scrollable Menu

SRH vs KKR: कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, रहाणे और रघुवंशी ने मचाया धमाल

SRH vs KKR : आईपीएल 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराजर्स हैदराबाद को उन्हीं के घर में 7 विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रनों पर ढेर हो गई. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुसकसान पर 169 रन बनाकर हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत अपने नाम कर ली. 

केकेआर को फिन ऐलन के रूप में लगा पहला झटका

इस मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पारी की शुरुआत करने फिन ऐलन और अजिंक्य रहाणे आए. टीम को पहला झटका 49 के स्कोर पर लगा. ऐलन 13 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 29 रन बनाकर पैट कमिंस की बॉल पर हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे ने पारी को आगे बढ़ाया.

रहाणे और रघुवंशी ने बल्ले से मचाया धमाल

इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 36 बॉल में 4 चौके और 1 चौके के साथ 43 रनों की पारी खेली और वहीं अंगकृष रघुवंशी  ने 47 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 59 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 22 और कैमरून ग्रीन ने 3 रनों का योगदान दिया. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, शिवांग कुमार और हुसैन साकिब ने 1-1 विकेट चटकाया. 

ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने बनाए SRH के लिए रन

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 28 बॉल में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 61 रनों की पारी खेली. उनके अलावा ईशान में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 29 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 42 रन बनाए. इन दोनों के अलावा अभिषेक शर्मा ने 15, हेनरिक क्लासेन ने 11 और कप्तान पैट कमिंस ने सिर्फ 10 रन बनाए. वहीं केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : सुनील नारायण ने आईपीएल में रचा इतिहास, युजवेंद्र चहल के बाद ये उपल्बधि हासिल करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

Continue reading on the app

रक्षा मंत्री राजनाथ प्रयागराज में 4 मई को करेंगे उत्तर प्रौद्योगिकी संगोष्ठी का उद्घाटन, अरैल घाट नो फ्लाइंग जोन घोषित

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 मई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘रक्षा त्रिवेणी संगम-प्रौद्योगिकी, उद्योग और सैनिक क्षमता का संगम होता है’ विषय पर आधारित उत्तर प्रौद्योगिकी संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम भारतीय सेना की उत्तरी कमान और केंद्रीय कमान तथा सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

यह संगोष्ठी परिचालन संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने और एकीकृत करने के लिए एक जीवंत मंच के रूप में कार्य करेगी। प्रदर्शनी में देशभर से लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), निजी रक्षा प्रौद्योगिकी फर्मों, स्टार्टअप्स और सैन्य कर्मियों सहित विभिन्न प्रतिभागी शामिल होंगे।

284 कंपनियां अपने नवीनतम नवाचारों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगा रही हैं। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में तैनाती, रखरखाव प्रक्रियाओं के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकियों की पहचान करना और खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है, जिससे भारतीय सेना के लिए एक स्‍थायी और आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली को बढ़ावा दिया जा सके।

भारतीय सेना अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की परिचालन प्रासंगिकता और सुरक्षा संबंधी बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर नवाचार की आवश्यकता पर जोर देती रही है। 6 मई 2026 को समाप्त होने वाली यह संगोष्ठी रक्षा बलों, वैज्ञानिकों, उद्योग जगत के नेताओं और शैक्षणिक समुदाय के बीच एक सेतु का काम करेगी, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी उत्कृष्टता को मजबूत करने के उद्देश्य से सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में ड्रोन, ऑल-टेरेन वाहन, सर्विलांस सिस्टम और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी तकनीकों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान रक्षा नवाचार, सैन्य निर्माण और नई तकनीकों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

विशेषज्ञ बताएंगे कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के मद्देनजर अरैल घाट पर कड़ा सुरक्षा पहरा है। पुलिस के साथ ही अन्य जवान भी तैनात किए गए हैं। पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर अरैल घाट को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है।

--आईएएनएस

ओपी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में किसने बनाया राहुल को 'रन-मशीन', दिल्ली के दबंग ने खुद खोला राज, टेस्ट के टैग के साथ टी-20 में दिखाया टशन

के एल राहुल ने 2022 के बाद से भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है, लेकिन वे टेस्ट और वनडे में लगातार खेल रहे हैं. जियोस्टार के शो 'सुपरस्टार्स' में राहुल ने कहा कि पिछले दस सालों में उन्होंने जो प्रगति की है, उस पर उन्हें गर्व है. Tue, 5 May 2026 14:37:45 +0530

  Videos
See all

J.P. Nadda appointed as observer for Assam: जे. पी नड्डा असम के प्रर्यवेक्षक बनाए गए #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:11:45+00:00

Bjp Meeting in Kolkata : कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक जारी | Bengal Election Results | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:12:40+00:00

Mamata Banerjee Angry Video | ममता बनर्जी का बड़ा बयान | #viralnews #viralvideo #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:10:31+00:00

Bengal Election Result 2026 Live : PM Modi | Amit Shah | Mamata Banerjee | TMC | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:11:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers