Responsive Scrollable Menu

मई की गर्मी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, आईएमडी के पूर्वानुमानों का करें पालन: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि मई में पड़ने वाली संभावित गर्मी को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणियों और सामान्य सावधानियों का पालन करके अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचा जा सकता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और हीटवेव (लू) की स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या उससे कम तापमान रहने की संभावना है।

डॉ. सिंह ने लोगों से अपील की कि वे पर्याप्त पानी पिएं, दिन के सबसे गर्म समय में लंबे समय तक धूप में रहने से बचें और अपने आसपास के कमजोर लोगों का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आईएमडी के दैनिक अपडेट और प्रभाव-आधारित पूर्वानुमानों का पालन करने से स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जैसा कि आईएमडी की नवीनतम मासिक और विस्तारित अवधि की रिपोर्ट में बताया गया है।

मंत्री ने कहा कि समय पर तैयारी और मौसम विभाग की सलाह का पालन करके हीटवेव की स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।

आईएमडी के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों, पूर्वी तट के कुछ हिस्सों (ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु), गुजरात और महाराष्ट्र में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। इन क्षेत्रों में सामान्य से 2-4 दिन अधिक लू चल सकती है।

मई के दूसरे और चौथे सप्ताह में तापमान ज्यादा रहने की संभावना है, जिससे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत तथा पूर्वी तट के कुछ हिस्सों में गर्मी की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ समय में रात के तापमान में बढ़ोतरी भी गर्मी की परेशानी को बढ़ा सकती है, खासकर शहरी और तटीय क्षेत्रों में। पूर्वी तट, गुजरात और महाराष्ट्र में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में रबी फसलों की कटाई के लिए सामान्य रूप से अनुकूल हैं।

हालांकि, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी के कारण धान (बोरो), मक्का और दालों जैसी फसलों पर असर पड़ सकता है।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों के काम सुबह और शाम के समय करें, हल्की और नियमित सिंचाई करें और पशुओं की सुरक्षा के उपाय अपनाएं।

मंत्री ने कहा कि सरकार गर्मी से जुड़ी स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य और जिला स्तर पर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पीने के पानी की उपलब्धता, ठंडा रखने की व्यवस्था और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

यूएन सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष देश बना चीन

बीजिंग, 2 मई (आईएएनएस)। चीन ने 1 मई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष देश का कार्यभार संभाला। यूएन स्थित स्थाई चीनी प्रतिनिधि फू छोंग ने उसी दिन आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि सुरक्षा परिषद इस महीने तीन प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

पहला, संयुक्त राष्ट्र चार्टर की प्रतिष्ठा और यूएन की भूमिका का पुनरोत्थान करना। दूसरा, मध्य-पूर्व मुद्दे का राजनीतिक समाधान बढ़ाना और तीसरा, अफ्रीकी देशों की स्थिरता और विकास का समर्थन करना।

फू छोंग ने कहा कि हाल के वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में उथल-पुथल तेज हो रहा है। मुठभेड़ व मुकाबला बढ़ रहे हैं और बहुपक्षीय व्यवस्था व अंतर्राष्ट्रीय कानून पर गंभीर नुकसान पहुंचा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को संयुक्त राष्ट्र चार्टर की प्रतिष्ठा और यूएन की भूमिका बढ़ाने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है। सुरक्षा परिषद मई में इस विषय पर उच्च स्तरीय खुली बहल आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल मिशन दोहराते हुए द्वितीय विश्व युद्ध की उपलब्धियों की रक्षा करना है और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में यूएन की केंद्रीय भूमिका का पुनरोत्थान करना है।

फू छोंग ने कहा कि मई में सुरक्षा परिषद इज़राइल-फिलिस्तीन, लेबनान और सीरिया सहित विभिन्न मुद्दों की नियमित समीक्षा करेगी। इसके अलावा, चीन सुरक्षा परिषद से अफ्रीका पर ध्यान केंद्रित रखने का आग्रह करेगा।

फू छोंग ने यह भी कहा कि यूएन एक नाजुक मोड़ पर है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक शक्तिशाली महासचिव की ज़रूरत है, जो बहुपक्षवाद के प्रति और यूएन की भूमिका बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’… BCCI के नए नियम के बाद हार्दिक पंड्या समेत इन खिलाड़ियों पर पड़ेगा असर

BCCI, Girlfriend Culture: भारतीय क्रिकेट एंड कंट्रोल बोर्ड नया नियम लाने की तैयारी है. ये नियम गर्लफ्रेंड कल्चर को लेकर होगा. इस नियम को लाने के पीछे BCCI का मकसद खिलाड़ियों को इसके दुष्प्रभावों से बचाना है. Mon, 04 May 2026 13:16:01 +0530

  Videos
See all

Election Results: बंगाल-असम में BJP का बड़ा धमाका, BJP ऑफिस पहुंचेंगे PM मोदी | #assam #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:15:50+00:00

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: Vijay Thalapathy की TVK ने मारी बाजी, DMK धाराशायी | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:15:04+00:00

Mamata Banerjee Live: हार के बाद ममता बनर्जी लाइव | Bengal Election Result 2026| TMC | Vote Counting #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:15:31+00:00

Election Results: असम और बंगाल के चुनावी रुझानों से दिल्ली में जश्न शुरू | #assam #bjp #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:02:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers