Responsive Scrollable Menu

पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों के बीच श्रीलंका के विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी को दी बधाई

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त हासिल करती नजर आ रही है। वहीं, चार जिलों में टीएमसी का खाता भी नहीं खुला है। इस बीच श्रीलंका में विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

श्रीलंकाई नेता सजित प्रेमदासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत पर बधाई। यह जनादेश लोगों की इच्छा और लोकतांत्रिक भागीदारी की हमेशा रहने वाली ताकत को दिखाता है। भारत की लगातार तरक्की और स्थिरता की कामना करता हूं।

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर जारी गिनती के बीच ऐसे चार जिले सामने आए हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है। जिन चार जिलों में टीएमसी का खाता तक खुलता नहीं दिख रहे हैं, उसमें उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जबकि दक्षिण बंगाल के झारग्राम और पश्चिम बर्धमान शामिल हैं।

झारग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर सुबह 10:30 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। इन सीटों में नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम, और बिनपुर (एसटी) शामिल हैं।

झारग्राम इलाका आदिवासी बहुल जंगलमहल क्षेत्र का हिस्सा है, जो कभी माकपा का गढ़ रहा, लेकिन 2011 के बाद यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत आधार बन गया था। लेफ्ट फ्रंट के अंतिम वर्षों में यह इलाका माओवादी गतिविधियों के लिए भी जाना जाता था।

अलीपुरद्वार जिले की पांच सीटों पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। इनमें कुमारग्राम (एसटी), कालचिनी (एसटी), अलीपुरद्वार, फलाकाटा (एससी) और मदारीहाट (एसटी) शामिल हैं।

इसी तरह जलपाईगुड़ी जिले की सात सीटों पर भी भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इनमें धुपगुड़ी (एससी), मयनागुड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एससी), राजगंज (एससी), डाबग्राम-फुलबाड़ी, माल (एसटी) और नागराकाटा (एसटी) शामिल हैं।

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भाजपा 192 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा एजेयूपी 2 सीटों पर आगे है, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) 1 सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 1 सीट पर और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) 1 सीट पर आगे चल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान कराया गया था। कुछ सीटों पर पुनर्मतदान (रीपोलिंग) भी हुआ। हालांकि दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर अभी भी मतदान बाकी है। यहां झड़पों की खबरों के चलते चुनाव आयोग ने फिर से वोटिंग कराने का फैसला लिया था।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मध्य पूर्व में तनाव से दुबई एयरपोर्ट का यात्री ट्रैफिक मार्च में 66 प्रतिशत गिरा

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मार्च में यात्री ट्रैफिक में 60 प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते यात्रियों की संख्या में 66 प्रतिशत की कमी आई है।

इस भारी गिरावट के चलते पहली तिमाही में यात्रियों की संख्या घटकर 25 लाख रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 21 लाख कम है।

मध्य पूर्व में तनाव के कारण दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में से एक को कई परिचालन संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ा है, जिनमें संघर्ष के दौरान आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन से संबंधित घटनाओं के कारण अस्थायी बंद भी शामिल हैं। इन घटनाओं के चलते पश्चिम एशिया में व्यापक उड़ानें बाधित हुईं और इस महीने यात्रा की मांग में कमी आई।

हालांकि, पूरे वर्ष के लिए कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने संकेत दिया है कि हवाई यात्रा की मांग मजबूत बनी हुई है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल ग्रिफिथ्स ने कथित तौर पर कहा कि हवाई अड्डा धीरे-धीरे क्षमता बहाल होने के साथ यातायात में सुधार को संभालने के लिए अच्छी स्थिति में है, जिससे एक प्रमुख वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हो रही है।

इस बीच, भारत सबसे बड़ा स्रोत बाजार बना रहा, जिसने 25 लाख यात्रियों का योगदान दिया, इसके बाद सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम और पाकिस्तान का स्थान रहा। गंतव्यों में, लंदन में सबसे अधिक 7.52 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई, जिसके बाद मुंबई और जेद्दा का स्थान रहा।

इससे पहले मार्च में, दुबई हवाई अड्डे ने पास में एक ईंधन टैंक पर ड्रोन हमले के बाद एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से उड़ानों को निलंबित करने की घोषणा की थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, हवाई अड्डे ने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उड़ानें रोकी गई थीं, साथ ही यात्रियों को अपडेट के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई थी।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Chennai Super Kings को फिर लगा झटका, मुंबई के खिलाफ Debut करने वाला खिलाड़ी IPL से बाहर

आईपीएल के इस सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब टीम को ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष के रूप में एक और बड़ा झटका लगा है, क्योंकि घोष चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक माध्यमों से पुष्टि की है कि 28 वर्षीय खिलाड़ी के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। गौरतलब है कि यह चोट उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी, जो उनका आईपीएल पदार्पण मैच भी था।

बता दें कि चोट कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मैच के दौरान रामकृष्ण घोष ने एक शानदार डाइव लगाकर विल जैक्स का कैच पकड़ा था। इसके अलावा गेंदबाजी करते समय अपने पहले ओवर में नमन धीर को गेंद डालने के बाद वह गिर भी पड़े थे, जिससे चोट की आशंका जताई जा रही है।

टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी मैच के बाद इस चोट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल के समय में रामकृष्ण घोष ने अपने खेल में काफी सुधार दिखाया था और अभ्यास सत्रों में भी वह प्रभावशाली नजर आ रहे थे। फ्लेमिंग ने यह भी कहा कि वह बल्लेबाजी में भी अच्छा योगदान देने लगे थे, जिससे वह एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे थे, लेकिन इस तरह चोटिल होना टीम के लिए निराशाजनक है।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही चोटों की समस्या से जूझ रही है। पिछले कुछ समय में टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद और युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। वहीं सत्र की शुरुआत से पहले ही नाथन एलिस टीम से बाहर थे, जबकि उनके स्थान पर शामिल किए गए स्पेंसर जॉनसन भी चोट के चलते कुछ समय तक उपलब्ध नहीं रहे हैं।

बता दें कि टीम को एक और बड़ा झटका तब लगा जब अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी पिंडली की चोट के कारण इस पूरे सत्र में टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में टीम का संतुलन लगातार प्रभावित हो रहा है और प्रदर्शन पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, लगातार चोटों ने चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति और संयोजन को काफी हद तक बदल दिया है। ऐसे हालात में टीम प्रबंधन के सामने चुनौती है कि वह उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ संतुलन बनाकर बाकी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करे हैं।
Mon, 04 May 2026 14:08:19 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Result 2026: 'रहा तृणमूल, तो फिर मिलेंगे', क्यों बोलीं ममता? | PM Modi | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:42:41+00:00

West Bengal Election Results 2026: 'ममता दीदी' झालमुड़ी के साथ पहुंचीं BJP मुख्यालय? | Mamata |Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:45:01+00:00

Bengal Election Results 2026: Manoj Tiwari ने बताया BJP की जीत और TMC की हार का असली कारण! |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:33:28+00:00

Jabalpur Cruise Tragedy Mother Son Funeral Viral Video: एक ही कब्र में मां-भाई को देख खूब रोई बहन #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers