Responsive Scrollable Menu

4 महीने में 148% का तगड़ा रिटर्न, जानिए आज स्टॉक क्यों बना हीरो ऑफ द डे

MTAR Tech Share Price: ब्लूम एनर्जी भी 4 महीने में 140 फीसदी ऊपर भागा है। इसको ग्लोबल AI इंफ्रा में निवेश का फायदा मिल रहा है। ब्लूम एनर्जी की 60-70 फीसदी हॉट बॉक्स असेंबली की जरूरतें MTAR पूरा करता है। हर 1 GW ऑर्डर से MTAR की 900-1100 करोड़ रुपए की कमाई होती है

Continue reading on the app

एनगिडी की जान बचाने वाले ACP कोहली-गंभीर के साथ खेले:25 मिनट का रास्ता 11 मिनट में तय किया; 60 पुलिसकर्मियों ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया

दिल्ली में शनिवार को खेले गए IPL मुकाबले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली कैपिटल्स के साउथ अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी एनगिडी मैदान पर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एसीपी (ACP) संजय सिंह की सूझबूझ की वजह से उन्हें पीक ऑवर के ट्रैफिक के बीच मात्र 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया। ACP संजय सिंह खुद एक पूर्व क्रिकेटर हैं, जो विराट कोहली और गौतम गंभीर के साथ खेल चुके हैं। मैदान पर खतरनाक तरीके से गिरे एनगिडी दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मैच चल रहा था। मिड-ऑफ पर कैच लेने की कोशिश में एनगिडी गर्दन और सिर के बल जमीन पर काफी जोर से गिरे। चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत महसूस हुई। शाम 6:16 बजे एम्बुलेंस स्टेडियम से निकली और मात्र 11 मिनट बाद 6:27 बजे वह राजिंदर नगर के मैक्स अस्पताल पहुंच गई। गूगल मैप को किया दरकिनार स्टेडियम में तैनात ACP संजय सिंह ने जैसे ही एनगिडी को गिरते देखा, उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला। जब एम्बुलेंस ड्राइवर ने गूगल मैप्स के जरिए जाने की बात कही, तो संजय सिंह ने उसे रोक दिया। संजय सिंह ने बताया, मुझे पता था कि शाम के 6 बजे हैं और ट्रैफिक का पीक समय है। गूगल मैप वाला रास्ता जाम हो सकता था। मैंने अपनी जानकारी के आधार पर लंबा लेकिन खुला रास्ता चुना और कंट्रोल रूम को सूचित किया। 60 पुलिसकर्मियों की मदद से बना ग्रीन कॉरिडोर आमतौर पर ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए ग्रीन कॉरिडोर पहले से प्लान किए जाते हैं, लेकिन यह पहली बार था जब चंद मिनटों में इसे तैयार किया गया। ट्रैफिक पुलिस (सेंट्रल रेंज) के DCP निशांत गुप्ता के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए करीब 60 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी वायरलेस सेट पर लगातार कॉर्डिनेट कर रहे थे। उन्होंने हर मेजर जंक्शन को खाली करवाकर एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाया। अब खतरे से बाहर हैं लुंगी एनगिडी अस्पताल पहुंचने के बाद एनगिडी के जरूरी स्कैन और जांच की गई। उन्हें उसी रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। दिल्ली कैपिटल्स और IPL ने सोशल मीडिया पर उनके ठीक होने की पुष्टि की। एनगिडी ने भी इंस्टाग्राम पर फैंस को जानकारी दी कि वे अब ठीक हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Sunil Narine: सुनील नरेन का खास ‘दोहरा शतक’, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Sunil Narine 200 IPL Wickets: आईपीएल 2026 के 45वें मैच में केकेआर के स्टार स्पिनर सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने कुल 2 विकेट चटकाए और आईपीएल इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. Sun, 03 May 2026 17:09:38 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election News : क्या बंगाल में इस बार खिलेगा कमल? #mamatabanerjee #pmmodi #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:10:23+00:00

West Bengal Exit Poll 2026 | इस एग्जिट पोल में चली TMC की आंधी ! | Mamata Banerjee | Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:10:47+00:00

Judge Aman Kumar Suicide Case Full Story: पिता का सनसनीखेज खुलासा | Who is the Real Culprit? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:11:51+00:00

Strait of Hormuz Crisis: ईरान का बड़ा ऐलान, बिना इजाजत नहीं निकलेगा एक भी जहाज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:14:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers