Responsive Scrollable Menu

GT vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग, गुजरात से हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम

GT vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: पंजाब किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि गुजरात टाइटंस लगातार दो मैच जीतकर अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है। पंजाब ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में जीत हासिल की है। टीम 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है

Continue reading on the app

Met Gala 2026 के Red Carpet पर नहीं दिखेंगी Priyanka Chopra, फैंस को लगेगा बड़ा झटका!

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में जबरदस्त बिजी हैं। जिस कारण से एक्ट्रेस को कई प्रोग्रामों में जाना रद्द कर रही है। इस बीच खबर आईं कि प्रियंका इस बार मेट गाला 2026 में शामिल नहीं होगी। कल यानी 4 मई 2026 (सोमवार) को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) आयोजित होने जा रहा है। 
इस साल की थीम 'कॉस्ट्यूम आर्ट' (Costume Art) है, और ड्रेस कोड 'फैशन इज़ आर्ट' (Fashion is Art) रखा गया है। हालांकि, यह बात इसलिए ध्यान खींच रही है क्योंकि इस बार प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर नजर नहीं आएंगी। एक्ट्रेस का गहरा जुड़ाव मेटा गाला के रेड कर्पेट पर रहा है। प्रियंका का दुनिया भर से आने वाले लोकप्रिय चेहरों में सबसे ज्यादा नाम रहा है।

मेट गाला नहीं जाएंगी प्रियंका

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट से पता चला है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2026 में शामिल नहीं होगी। 4 मई को यह इवेंट न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है। ब्रिटिश वोग के मुताबिक, जब मेट गाला का प्रोग्राम चल रहा होगा तब एक्ट्रेस अंटार्कटिका में 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही होंगी। एक्ट्रेस मई के पहले सोमवार में बिजी रहेंगी।

प्रियंका की राय

इस बार मेट गाला में मौजूद न होने पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'सच कहूं तो, केवल दर्शक बनकर रहना भी उतना ही मजेदार हो सकता है।'

प्रियंका की गैरमौजूदगी मिस करेंगे

पिछले कुछ वर्षों में प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में कई यादगार अपीयरेंस दिए हैं। एक्ट्रेस अपने शानदार ट्रेंच कोट गाउन से लेकर बोल्ड काउचर लुक्स तक, रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं। प्रियंका के अपीयरेंस हमेशा ग्लोबल पॉप कल्चर की बातचीत का हिस्सा बन जाते हैं। इस साल उनकी गैर-मौजूदगी को मिस किया जाएगा। 

'वाराणसी' के बारे में

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म... लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में पंड्या-सूर्या को दिखाना होगा दम

mumbai indians vs lucknow super giants match preview: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम लगातार मुकाबला हार रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में कैप्टन पंडया और सूर्यकुमार यादव को अच्छी बैटिंग करनी होगी. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. Sun, 3 May 2026 18:28:12 +0530

  Videos
See all

West Bengal Elections Result | बर्तन साफ़ करने वाली माँ का बेटा भी PM… | #bhaiyajikahin #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T13:14:33+00:00

Video Viral | चालान बना झगड़े की वजह, VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T13:10:47+00:00

Today's Breaking News: West Bengal Elections 2026 | Mamata Vs Modi | Exit Polls 2026 | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T13:14:19+00:00

Congress नेता Pawan Kheda घर पहुंचे, VIDEO VIRAL | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T13:13:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers