Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Royals के New Owners बने मित्तल-पूनावाला, IPL इतिहास का सबसे बड़ा और महंगा सौदा

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव हुआ है। दुनिया के दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल ने इस टीम को खरीद लिया है। इस बड़ी डील में सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला भी उनके पार्टनर के तौर पर शामिल हैं।

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील

इस सौदे की कुल वैल्यू करीब 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 15,660 करोड़ रुपए) आंकी जा रही है, जो इसे आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे निवेशों में से एक बनाता है। डील फाइनल होने के बाद मित्तल परिवार के पास राजस्थान रॉयल्स की 75% हिस्सेदारी होगी। वहीं, अदार पूनावाला के पास 18% और मनोज बडाले व अन्य निवेशकों के पास बाकी 7% हिस्सेदारी रहेगी।
 

इसे भी पढ़ें: R Ashwin का MS Dhoni पर बड़ा बयान, 'स्पिनर्स के लिए उनसे बेहतर Keeper कोई नहीं'


ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बनी राजस्थान रॉयल्स

यह सौदा केवल भारतीय आईपीएल टीम तक सीमित नहीं है। राजस्थान रॉयल्स अब एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन चुकी है, इसलिए इस डील में दक्षिण अफ्रीका की 'पार्ल रॉयल्स' और कैरेबियन लीग की 'बारबाडोस रॉयल्स' की ओनरशिप भी शामिल है। टीम के पुराने प्रमोटर मनोज बडाले नए मैनेजमेंट के साथ जुड़े रहेंगे ताकि टीम के संचालन में पुराना अनुभव काम आ सके।

सितंबर 2026 तक पूरी होगी प्रक्रिया

हालांकि मित्तल परिवार और पूनावाला के साथ यह सौदा तय हो चुका है, लेकिन इसे अभी बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल जैसी संस्थाओं से मंजूरी मिलना बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सभी कानूनी और नियामक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सितंबर 2026 तक यह डील पूरी तरह संपन्न हो जाएगी।
 

इसे भी पढ़ें: Mission T20 World Cup: Harmanpreet Kaur की अगुवाई में Team India का ऐलान, देखें पूरी Squad


पुराने समझौते का क्या हुआ?

इससे पहले अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके ग्रुप ने 1.63 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी खरीदने की कोशिश की थी। उन्हें एक्सक्लूसिविटी भी मिल गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह सौदा सिरे नहीं चढ़ सका। अब मित्तल परिवार के बोर्ड में शामिल होने से राजस्थान रॉयल्स को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

टोक्यो ट्रायल पर सीजीटीएन सर्वे के मुख्य आंकड़े

बीजिंग, 3 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2026 सुदूर पूर्व के लिए अंतरराष्ट्रीय सैन्य अदालत के खुलने की 80वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने वैश्विक नेटिजनों के बीच एक सर्वे किया। इस सर्वे के मुख्य आंकड़े निम्न हैं, 81.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में जापान के ऐतिहासिक संशोधनवाद और नई किस्म वाले सैन्यवाद का मिश्रण तेजी से चल रहा है।

64.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में सुदूर पूर्व के लिए अंतरराष्ट्रीय सैन्य अदालत ने जापानी सैन्यवाद के ऐतिहासिक अपराधों का व्यवस्थित पर्दाफाश किया और उन को सजा दी है।

88.3 प्रतिशत लोगों का विचार है कि जापानी दक्षिणपंथी शक्ति इधर कुछ साल टोक्यो ट्रायल के परिणाम पलटने की कोशिश कर रही है और उसका उद्देश्य सैन्य विस्तार और संविधान के संशोधन के लिए मार्ग को प्रशस्त बनाना है।

77.9 प्रतिशत लोगों का विचार है कि जापान में कथित जापान के सशर्त आत्म समर्पण का कथन ऐतिहासिक हकीकत के विपरीत है, जो साफ झूठ है।

80.9 प्रतिशत लोगों का विचार है कि टोक्यो ट्रायल बर्बरता पर सभ्यता और दुष्टता पर न्याय की महान विजय है।

83 प्रतिशत लोगों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से टोक्यो ट्रायल के परिणामों की सुरक्षा करने की अपील की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 60 गेंदों में सिर्फ 60 रन और 9 विकेट, हेड के हमले के बाद SRH के साथ पहली बार हुआ ऐसा

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने IPL 2026 में भी अपनी तूफानी बैटिंग से गेंदबाजों को खूब परेशान किया है. मगर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम अपने पूरे रंग में नहीं दिखी और इसका ही असर स्कोरकार्ड पर भी नजर आया. Sun, 03 May 2026 18:19:57 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin : बंगाल में भाजपा ने कर दी बाईपास सर्जरी.? |West Bengal Election Results 2026|Prateek #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T13:13:36+00:00

Congress नेता Pawan Kheda घर पहुंचे, VIDEO VIRAL | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T13:13:28+00:00

West Bengal Elections Result | बर्तन साफ़ करने वाली माँ का बेटा भी PM… | #bhaiyajikahin #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T13:14:33+00:00

Today's Breaking News: West Bengal Elections 2026 | Mamata Vs Modi | Exit Polls 2026 | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T13:14:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers