1 नहीं 3 नाम... सरकार बनने से पहले ही UDF में CM बनने की लग गई रेस, केरल की सियासत में अभी से पकने लगी खिचड़ी
पी. जे. कुरियन कुरियन ने कहा कि सीएम पद की इच्छा रखने में मुझे कोई दिक्कत नजर नहीं आती. एक डेमोक्रेटिक सिस्टम में हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है. कोई भी नेता सीएम बनने के लिए अपना अनुरोध कर सकता है. 4 मई को रिजल्ट घोषित होने और यूडीएफ की जीत के बाद बड़ा एक्शन होगा.
रश्मिका मंदाना ने अपनी 13 साल की बहन के जन्मदिन पर दी खास एडवाइज, आपके लिए भी हो सकती है फायदेमंद
Rashmika Mandanna Advice Younger Sister: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) इन दिनों सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी छोटी बहन सिमरन के बर्थडे पर ऐसा मैसेज शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. यह सिर्फ एक बर्थडे विश नहीं था, बल्कि उसमें एक बड़ी सीख भी छिपी हुई थी. खास बात यह है कि रश्मिका और उनकी बहन के बीच ऐज का काफी बड़ा अंतर है, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच गहरा जुड़ाव साफ नजर आता है. जानिए रश्मिका ने अपनी बहन को क्या एडवाइज दी.
रश्मिका ने बहन के जन्मदिन पर दी खास एडवाइज
रश्मिका मंदाना ने अपनी बहन के 13वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें सिमरन बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रही थीं. इन फोटो के साथ रश्मिका ने अपनी बहन को एडवाइज देते हुए प्यारा सा मैसेज लिखा, जो अब जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने लिखा, 'तुम्हें 13वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी प्यारी. 13 साल की उम्र बहुत खास होती है, इसलिए इसे खुलकर जियो और खूब मजे करो. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. तुम्हें बहुत बड़े-बड़े गले लगाना चाहती हूं.'
उनका यह सिर्फ एक बहन का प्यार नहीं दिखाता, बल्कि यह भी बताता है कि जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को कैसे एंजॉय करना चाहिए. यही वजह है कि फैंस भी इस मैसेज को सिर्फ बर्थडे विश नहीं, बल्कि एक लाइफ एडवाइस के तौर पर देख रहे हैं.
जब बहन के लिए बनीं ‘दूसरी मां’
गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना ने पहले भी कई इंटरव्यू में अपनी बहन के साथ खास रिश्ते के बारे में बात की है. उन्होंने बताया था कि जब सिमरन का जन्म हुआ, तब वह खुद भी काफी छोटी थीं, लेकिन उन्होंने अपनी बहन की देखभाल एक मां की तरह की. उन्होंने कहा 'जब वह पैदा हुई थी, तो मैं उसे अपने हाथों से खाना खिलाती थी, उसके कपड़े बदलती थी, उसे नहलाती थी. मैं उसकी दूसरी मां जैसी थी.'
एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अपने काम में इतनी बिजी रहती हैं कि फैमिली और फ्रेंड्स को टाइम नहीं दे पाती हैं.उन्होंने कहा, 'मेरी एक छोटी बहन है, जो मुझसे करीब 16 साल छोटी है. पिछले कई सालों में मैं उसे बड़ा होते हुए ठीक से देख भी नहीं पाई. अब वह लगभग मेरी हाइट की हो गई है और मैं यह सफर मिस कर गई.'
ये भी पढ़ें: 'मुंह से ग्रेनेड फेंकते देखा है...', सुनील पाल और समय रैना ने एक-दूसरे को खूब किया रोस्ट, देखते रह गए कपिल
रश्मिका के वर्क फ्रंट के बारे में जानिए
रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट के बारे में करें तो वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं. पिछले साल उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिससे उनका फिल्मी करियर और स्ट्रॉग हुआ है. आने वाले समय में भी उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के किरदार देखने को मिलेंगे.
रश्मिका सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने नेचुरल चार्म और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए भी जानी जाती हैं. यही वजह है कि वह कम समय में ही पैन इंडिया स्टार बन चुकी हैं. इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और करण जौहर के सपोर्ट से आलिया भट्ट को मिली सक्सेस? सद्गुरु ने एक्ट्रेस को नेपोटिजम पर सुनाया कड़वा सच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation













.jpg)








