एग्जिट पोल के बाद आया ममता बनर्जी का पहला बयान, सरकार बनाने का किया दावा
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सबसे पहले राज्य की जनता का आभार जताया और कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने मतदाताओं की हिम्मत और धैर्य की सराहना करते हुए इसे लोकतांत्रिक जीत बताया.
केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके खिलाफ पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया. भारत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों की भारी तैनाती कर राज्य में डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई. उनका दावा था कि मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को दबाने के लिए शक्ति का दुरुपयोग हुआ, लेकिन जनता ने इन प्रयासों को नाकाम कर दिया.
भाजपा पर धन-बल के इस्तेमाल का आरोप
ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने चुनाव में धन-बल और बाहुबल का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि हथियारों और संसाधनों के दम पर बंगाल की जनता को प्रभावित करने की कोशिश की गई, लेकिन मतपेटियों ने सच्चाई सामने ला दी. उनके अनुसार, जनता ने किसी दबाव में आए बिना अपने अधिकार का प्रयोग किया.
एग्जिट पोल्स को बताया भ्रामक
एग्जिट पोल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि ये आंकड़े वास्तविकता से दूर हैं और जानबूझकर भ्रम फैलाने के लिए तैयार किए गए हैं. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले चुनावों 2014, 2017 और 2021 में भी ऐसे ही एग्जिट पोल्स सामने आए थे, जो बाद में गलत साबित हुए. ममता ने विश्वास जताया कि इस बार उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस 230 सीटों तक पहुंच सकती है.
कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश
मतगणना से पहले ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि काउंटिंग सेंटरों पर निगरानी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटें. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए सभी को अंत तक डटे रहना चाहिए.
‘मां, माटी, मानुष’ का भरोसा
अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने एक बार फिर ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे को दोहराते हुए विश्वास जताया कि राज्य में उनकी सरकार फिर से बनेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने हमेशा सच्चाई और विकास का साथ दिया है और इस बार भी वही परिणाम सामने आएंगे.
ममता बनर्जी का यह बयान चुनावी माहौल को और गर्माने वाला साबित हो सकता है. जहां एक ओर उन्होंने केंद्र और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का संदेश भी दिया है. अब सभी की नजरें मतगणना के दिन पर टिकी हैं, जो राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा.
यह भी पढ़ें - West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव से पहले सीएम सोरेन और कल्पना ने झोंकी ताकत
IPL इतिहास में इन 5 मौको पर चेज हुआ सबसे बड़ा टोटल, जानिए किन टीमों ने कब किया ये कारनामा
IPL : इंडियन प्रीमियर लीग का इतिहास काफी ज्यादा पुराना है. साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब से अब तक आईपीएल के कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं, जबकि आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है. आईपीएल 2026 के अब तक कुल 41 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल चेज कर इतिहास रच दिया गया है. ऐसा किन टीमों ने किया है, अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल के साथ बने रहिए.
इन टीमों ने किया आईपीएल में सबसे सफर रन चेज
आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे सफल रन चेज पंजाब किंग्स के द्वारा किया गया है. पंजाब ने ये कारनामा आईपीएल 2026 में ही करके दिखाया है. आईपीएल का सबसे सफल दूसरा जेच भी पंजाब किंग्स के नाम है. आईपीएल की हिस्ट्री का तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज है, जो उसने आईपीएल 2026 में किया था.
तो आज हम आपको उन 5 मौकों के बारे में बताने वाले हैं, जब इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे सफल रन चेज को अंजाम दिया गया. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
No total is safe with @SunRisers ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
An Orange Alert is always in effect when #SRH is chasing a massive target ???? #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvSRH pic.twitter.com/wU1zaqDRdw
IPL इतिहास के पांच सबसे बड़े रन चेज
1 - पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का सफल रन चेज कर इतिहास रच दिया. ये आईपीएल का सबसे बड़ा टोटल है, जिसे हासिल कर लिया गया.
2 - इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे सफल दूसरा रन जेच भी पंजाब किंग्स के द्वारा किया गया है. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 का दूसरा सबसे बड़ा टोटल चेज किया गया था.
???????????????????????????????????????????? @PunjabKingsIPL ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
Red-hot #PBKS register the Highest Successful Run-Chase in #TATAIPL history ❤️
Captain Shreyas Iyer remained unbeaten on 7⃣1⃣ to see his side over the line ????
Scorecard ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/3dVwbjbGV0
3 - आईपीएल इतिहास का सबसे सफल तीसरा रन चेज सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा किया गया है. हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में 246 रनों का सफल रन चेज पंजाब किंग्स के खिलाफ किया था, ये आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है.
4 - सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे सफल चेज करने वाली टीम है. हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में ये कारनामा अपने नाम किया था. उन्होंने इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 अप्रैल को ही 244 रनों का सफल चेज किया है. ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा चौथा चेज है.
???????? ????????????????. ???????? ???????????????? ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 29, 2026
Shot of extreme confidence from Salil Arora ????
Updates ▶️ https://t.co/ypWTkEr2Rc#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvSRH pic.twitter.com/hC8aoPTvCm
5 - आईपीएल इतिहास का पांचवा सबसे सफल चेज सनराइजर्स हैदराबाद ने ही किया है. उन्होंने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 229 रनों का चेज किया है. जो आईपीएल इतिहास का सबसे सफल चेज में शामिल है.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान सुपर लीग पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का बड़ा दावा, PSL 2026 के बीच IPL को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)



