Responsive Scrollable Menu

ईरान की धमकियों से बौखलाए तुर्की ने बनाया दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन, बिना GPS नेविगेट करेगा, वीआईपी लोगों के लिए बड़ा थ्रेट

दुनिया की जंग अब सिर्फ मिसाइलों और टैंकों तक सीमित नहीं रही। अब लड़ाई का मैदान आसमान है। जहां एआई और स्मार्ट टेक्नोलॉजी गेम बदल रही हैं। तुर्की की मशहूर ड्रोन कंपनी बायकर ने एक ऐसा ड्रोन पेश किया है जो बिना जीपीएस की दुश्मन को ढूंढकर मार सकता है। घंटों आसमान में मंडरा सकता है और सही वक्त आने पर घातक हमला कर सकता है। इसका नाम है मिजराक जिसका मतलब है तीर या भाला। दरअसल बायकर का मिजराक एक एआई पावर्ड कैमिकाजे ड्रोन है जिसे लाइटनिंग मुनिशन कहा जाता है। यानी यह पहले हवा में घूमकर अपने लक्ष्य की तलाश करता है और फिर हमला करता है। इसकी रेंज 1000 किमी से ज्यादा है और यह करीब 7 घंटे तक हवा में रह सकता है। करीब 200 किलो वजनी यह ड्रोन 185 किमी घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है और 10,000 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें 40 किलो तक का वॉर हेड लगाया जा सकता है जो बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने में सक्षम है।

इसे भी पढ़ें: Labour Day पर नोएडा में 'हाई अलर्ट'! भारी सुरक्षा बल तैनात और धारा 163 लागू, हिंसा के बाद पुलिस सख्त

इसे रनवे या रॉकेट असिस्ट दोनों तरीके से लॉन्च किया जा सकता है। मिजरक के दो वेरिएंट है। एक हैवी डैमेज के लिए 40 किलो डबल वॉर हेड के साथ और दूसरा 20 किलो वॉर हेड के साथ रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर जो रडार वाले टारगेट को आसानी से पहचान सकता है। इसमें ईओ और आईआर कैमरे लगे हैं जो निगरानी और टारगेट पहचानने में मदद करते हैं। लेकिन इसकी सबसे खतरनाक ताकत जीपीएस के बिना काम करने की क्षमता है। आमतौर पर ड्रोन जीपीएस पर निर्भर होते हैं। जिन्हें दुश्मन जैम कर सकता है। लेकिन मिज़क में एi पावर्ड ऑटो पायलट इनशियल नेविगेशन सिस्टम है और कंप्यूटर विज़न टेक्नोलॉजी लगी है। यह ड्रोन कैमरे से मिलने वाली तस्वीरों को रियल टाइम में प्रोसेस करता है। आसपास के लैंडमार्क्स में अपनी पोजीशन मिलाता है और स्लैम जैसी तकनीक के जरिए खुद अपना नक्शा बनाकर आगे बढ़ता है। यानी जीपीएस जैमिंग भी इसे रोक नहीं सकती। यही वजह है कि वीआईपीस और हाई वैल्यूस टारगेट के लिए यह एक बड़ा खतरा बन सकता है। यह 1000 किमी.दूर से आकर घंटों तक किसी इलाके में घूम सकता है। खुद टारगेट पहचान सकता है और सही समय पर हमला कर सकता है। वह भी बिना किसी इंसानी कंट्रोल के। जहां कई ड्रोन मिलकर एक साथ हमला करते हैं जिससे बचाव और भी मुश्किल हो जाता है। मिजरक सिर्फ एक ड्रोन नहीं बल्कि आने वाले युद्ध की नई सोच का संकेत है।
बकर ने एआई और ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी के जरिए यह दिखा दिया है कि भविष्य की जंग कितनी स्मार्ट और खतरनाक हो सकती है। लंबी दूरी, भारी पैलोड, जीपीएस फ्री ऑपरेशन और खुद टारगेट पहचानने की क्षमता यह सभी खूबियां इसे एक गेम चेंजर बना सकती हैं। ऐसे में अब सवाल यही है क्या दुनिया इसके खिलाफ नई सुरक्षा तकनीक विकसित कर पाएगी या फिर यह एआई ड्रोन आने वाले समय में युद्ध के नियम ही बदल देंगे। फिलहाल तो तय है आसमान अब सिर्फ निगरानी ही नहीं बल्कि खामोश और सटीक हमलों का दौर शुरू हो चुका है। 

Continue reading on the app

मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास ने बॉलीवुड फिल्म फोटो प्रदर्शनी में हिस्सा लिया

बीजिंग, 2 मई (आईएएनएस)। 30 अप्रैल को भारत के मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्यदूत छिन च्ये और उप महावाणिज्यदूत वांग आवेई को बॉलीवुड फिल्म फोटो प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान छिन च्ये ने महाराष्ट्र के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा से बातचीत की।

भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने के मौके पर मुंबई के आधुनिक कला के राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा आयोजित इस इवेंट की थीम थी‘लेंस और विरासत: बॉलीवुड पर फोकस’।

इस प्रदर्शनी में उन मशहूर फिल्मों को दिखाया गया जिनका गोल्डन एज से लेकर मॉडर्न युग तक बड़ा असर रहा है। इस इवेंट में महाराष्ट्र के राज्यपाल, संस्कृति मंत्री, मुंबई में महावाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि और बॉलीवुड फिल्म उद्योग के प्रतिनिधि शामिल हुए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

हैट्रिक से लेकर वर्ल्ड कप तक... कौन है भारतीय क्रिकेट की नई 'स्पीड गन', जिसकी डब्ल्यूपीएल ने बदल दी किस्मत

who is Nandani Sharma t20 world cup squad: चंडीगढ़ की 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने डब्ल्यूपीएल में अपनी घातक गेंदबाजी और ऐतिहासिक हैट्रिक से सभी को प्रभावित किया. परिवार के समर्थन, खुद की कड़ी मेहनत और वेंकटेश प्रसाद जैसे कोचों के मार्गदर्शन से निखरी नंदिनी अब भारतीय टीम की नई 'स्पीड गन' बन चुकी हैं.उनके शानदार फॉर्म और निरंतरता के कारण उन्हें 14 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाले टी20 महिला विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली है. Sat, 2 May 2026 18:28:38 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha News : केजरीवाल ने पुलिस भेजी, बीजेपी सांसद चकमा देकर निकल गए! | Arvind Kejriwal | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:45:07+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: पेपर लीक कानून और सख्त कार्रवाई पर क्या बोले प्रशांत कुमार? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:01+00:00

UP News : क्या पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को डर लगता ? #upnews #crimenews #uppolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:35:40+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: नकल माफिया वाले सवाल पर क्या बोले पूर्व DGP प्रशांत कुमार? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers