Responsive Scrollable Menu

Pati Patni Aur Woh 2 Trailer: 'पति' आयुष्मान के लिए 'वो' बनीं तीन-तीन हसीनाएं, कॉमेडी और कंफ्यूजन का जबरदस्त तड़का!

Pati Patni Aur Woh 2 Trailer Out: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वे अपनी पत्नी और दो प्रेमिकाओं के बीच फंसी 'प्रजापति पांडे' की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Continue reading on the app

भारत के दोस्त रूस पर हमला, अब होगा US के 19 जहाजों का हिसाब!

राजनीति और कूटनीति की दुनिया में एक कहावत है कि पुराना दोस्त हमेशा सबसे अच्छा होता है। भारत के लिए रूस वही पुराना और सबसे भरोसेमंद दोस्त है जिसने हर मुश्किल में भारत का साथ दिया। लेकिन 2 मई को जब दुनिया की नजरें ईरान और अमेरिका के तनाव पर है तब हमारे दोस्त रूस से एक परेशान करने वाली खबर आई। रूस की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनियों में से एक को यूक्रेन के ड्रोंस ने निशाना बनाया है। पिछले कुछ दिनों में यह उसका यानी यूक्रेन का चौथा हमला है। यह सिर्फ यूक्रेन के ड्रोन नहीं है बल्कि इसके पीछे की सोच वाशिंगटन की है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर रूस की अर्थव्यवस्था की रीड कहे जाने वाले तेल ठिकानों को बर्बाद किया जा रहा है। पुतिन और ट्रंप के बीच 90 मिनट की बातचीत हुई जिसमें तनाव साफ दिखा और फिर रूस के 10 बड़े तेल ठिकानों को निशाना बनाया गया। लेकिन अमेरिका को याद रखना चाहिए कि अगर रूस का तेल जला तो इसकी तपिश पूरी दुनिया महसूस करेगी और भारत का दोस्त रूस अकेला नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: China बना Journalists के लिए सबसे बड़ी जेल, कैद पत्रकारों में आधे Uyghur, Report में खुलासा।

होर्मुज की खाड़ी यहां अमेरिका के 19 घातक युद्धपोत तैनात है। जिन्होंने ईरान का रास्ता रोकने की कोशिश की। लेकिन ईरान ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। सूत्रों का दावा है कि ईरान ने अमेरिका के इस ब्लॉकेट को तोड़ने के लिए एक खुफिया रणनीति बनाई है। इस रणनीति में ईरान के साथ रूस के युद्ध एक्सपर्ट और चीन के जासूस सेटेलाइट शामिल है। ईरान ने यह साफ कर दिया है कि अगर यह घेराबंदी नहीं हटी तो अमेरिका के यह 19 जहाज समंदर की गहराई में होंगे। अब अमेरिका डरा हुआ है। क्यों? क्योंकि इसकी वजह है ईरान की मिसाइल तकनीक। हाल ही में अमेरिकी वाइट हाउस में एक हाई लेवल मीटिंग होती है। सेंट कॉम के चीफ ब्रैट कूपर ने डोनाल्ड ट्रंप को ब्रीफ किया कि ईरान की मिसाइलें साधारण नहीं है। वे एमआईआरवी यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल तकनीक से लैस है। यानी एक मिसाइल जो हवा में अपना रास्ता बदल सकती है और जिसे कोई भी डिफेंस सिस्टम नहीं रोक सकता है। 

इसे भी पढ़ें: UNSC की अध्यक्षता मिलते ही China का बड़ा कदम, Lebanon से UNIFIL मिशन वापसी पर पुनर्विचार की मांग

इसी वजह से अमेरिका अब डार्क ईगल जैसी हाइपरसोनिक मिसाइलें मांग रहा है जिसकी रफ्तार 6000 किमी/ घंटे से ज्यादा है। इस युद्ध का असर अब पड़ोसियों पर भी दिखने लगा। पाकिस्तान में तेल का हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच ईरान ने एक मास्टर स्ट्रोक खेला। अमेरिका के समुद्री प्रतिबंधों को धता बताते हुए ईरान ने कजाकिस्तान और उज़्बेकिस्तान के रास्ते रेल मार्ग से चीन को तेल भेजना शुरू कर दिया है। यह वही रूट है जिसे अमेरिका कभी ब्लॉक नहीं कर पाएगा। अब साल 2006 में शुरू हुआ यह सपना हकीकत बनता दिख रहा है जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था को नई ऑक्सीजन मिल चुकी है। अब तनाव सिर्फ मिडिल ईस्ट में नहीं है। अमेरिका के विदेश मंत्री मोको रूबियो और चीन के वोंग ई के बीच फोन पर जो बातचीत हुई उसने आग में घी डालने का काम किया। चीन ने अमेरिका को दो टूक शब्द ने कहा कि ट्रंप बीजिंग आए उनका स्वागत है।

Continue reading on the app

  Sports

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड ने 70 गेंद में जीत लिया मैच, तीसरे टी20 में बांग्लादेश को 6 विकेट से पीटा, 1-1 से सीरीज बराबर

New Zealand beat Bangladesh: तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया. बारिश से प्रभावित इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में कीवी टीम ने 11.6 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस तरह दोनों टीमों के बीच ये सीरीज 1-1 से बराबर रही. Sat, 2 May 2026 18:45:42 +0530

  Videos
See all

Bengal Election 2026 : बंगाल में दोबारा वोटिंग! 15 बूथों पर कड़ा मुकाबला | Mamata | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:34:38+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: पेपर लीक कानून और सख्त कार्रवाई पर क्या बोले प्रशांत कुमार? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:01+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: नकल माफिया वाले सवाल पर क्या बोले पूर्व DGP प्रशांत कुमार? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:02+00:00

UP News : क्या पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को डर लगता ? #upnews #crimenews #uppolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:35:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers