Responsive Scrollable Menu

IPL इतिहास में इन 5 मौको पर चेज हुआ सबसे बड़ा टोटल, जानिए किन टीमों ने कब किया ये कारनामा

IPL : इंडियन प्रीमियर लीग का इतिहास काफी ज्यादा पुराना है. साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब से अब तक आईपीएल के कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं, जबकि आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है. आईपीएल  2026 के अब तक कुल 41 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल चेज कर इतिहास रच दिया गया है. ऐसा किन टीमों ने किया है, अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल के साथ बने रहिए.

इन टीमों ने किया आईपीएल में सबसे सफर रन चेज

आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे सफल रन चेज पंजाब किंग्स के द्वारा किया गया है. पंजाब ने ये कारनामा आईपीएल 2026 में ही करके दिखाया है. आईपीएल का सबसे सफल दूसरा जेच भी पंजाब किंग्स के नाम है. आईपीएल की हिस्ट्री का तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज है, जो उसने आईपीएल 2026 में किया था. 

तो आज हम आपको उन 5 मौकों के बारे में बताने वाले हैं, जब इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे सफल रन चेज को अंजाम दिया गया. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

IPL इतिहास के पांच सबसे बड़े रन चेज 

1 - पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का सफल रन चेज कर इतिहास रच दिया. ये आईपीएल का सबसे बड़ा टोटल है, जिसे हासिल कर लिया गया. 

2 - इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे सफल दूसरा रन जेच भी पंजाब किंग्स के द्वारा किया गया है. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 का दूसरा सबसे बड़ा टोटल चेज किया गया था.

3 - आईपीएल इतिहास का सबसे सफल तीसरा रन चेज सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा किया गया है. हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में 246 रनों का सफल रन चेज पंजाब किंग्स के खिलाफ किया था, ये आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है. 

4 - सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे सफल चेज करने वाली टीम है. हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में ये कारनामा अपने नाम किया था. उन्होंने इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 अप्रैल को ही 244 रनों का सफल चेज किया है. ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा चौथा चेज है. 

5 - आईपीएल इतिहास का पांचवा सबसे सफल चेज सनराइजर्स हैदराबाद ने ही किया है. उन्होंने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 229 रनों का चेज किया है. जो आईपीएल इतिहास का सबसे सफल चेज में शामिल है. 

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान सुपर लीग पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का बड़ा दावा, PSL 2026 के बीच IPL को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान

Continue reading on the app

वीरेंद्र सहवाग ने कार्तिक को दी धमकी, दोनों के बीच बातचीत के बाद गर्माया माहौल

भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और मुरली कार्तिक के बीच हो रही बातचीत अचानक उग्र हो गई। बात यहां तक पहुंच गई है कि सहवाग ने तो कार्तिक के मुंह पर रेड बुल स्प्रे करने की बात कह डाली। ये वाक्या बीते बुधवार मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद की बातचीत का है। 

सहवाग और मुरली कार्तिक क्रिकबज पर बात कर रहे थे। बातचीत में शार्दुल ठाकुर का जिक्र हुआ, जिन्हें मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया पर बॉलिंग के लिए एक भी ओवर नहीं दिया। मुंबई के फैसले पर सहवाग और कार्तिक दोनों ही हैरान दिखाई दिए। 

शार्दुल को लेकर बात करते हुए मुरली कार्तिक ने कहा कि मुझे भी समझ नहीं आया। शायद वो उन्हें एक विकल्प के रूप में लाए हों, लेकिन शायद वो भूल गए हों या फिर कुछ और हो। मुझे वाकई समझ नहीं आया। पता नहीं क्यों, मेरा भी चेहरा बिल्कुल आपके जैसा ही है। 

कार्तिक की बात खत्म होती कि, उससे पहले ही सहवाग ने शो के होस्ट से कहा कि क्या आप मुझे रेड बुल की कैन पास कर सकते हैं ताकि मैं उनके मुंह पर स्प्रे कर सकूं। सहवाग की ये बात सुनकर कार्तिक पूरी तरह से असहज नजर आए। ये सुनकर कार्तिक ने सहवाग से सवाल पूछा कि आप ही क्यों नहीं बताते? फिर सहवाग ने समझाया कि शार्दुल को गेंदबाजी करानी चाहिए थी क्योंकि वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है, तो कार्तिक ने उन्हें याद दिलाया कि सवाल क्यों का है जिस पर सहवाग ने कहा कि, इस सवाल का जवाब हार्दिक पंड्या के पास है। 

Continue reading on the app

  Sports

हैट्रिक से लेकर वर्ल्ड कप तक... कौन है भारतीय क्रिकेट की नई 'स्पीड गन', जिसकी डब्ल्यूपीएल ने बदल दी किस्मत

who is Nandani Sharma t20 world cup squad: चंडीगढ़ की 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने डब्ल्यूपीएल में अपनी घातक गेंदबाजी और ऐतिहासिक हैट्रिक से सभी को प्रभावित किया. परिवार के समर्थन, खुद की कड़ी मेहनत और वेंकटेश प्रसाद जैसे कोचों के मार्गदर्शन से निखरी नंदिनी अब भारतीय टीम की नई 'स्पीड गन' बन चुकी हैं.उनके शानदार फॉर्म और निरंतरता के कारण उन्हें 14 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाले टी20 महिला विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली है. Sat, 2 May 2026 18:28:38 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha News : केजरीवाल ने पुलिस भेजी, बीजेपी सांसद चकमा देकर निकल गए! | Arvind Kejriwal | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:45:07+00:00

UP News : क्या पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को डर लगता ? #upnews #crimenews #uppolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:35:40+00:00

Bengal Election 2026 : बंगाल में दोबारा वोटिंग! 15 बूथों पर कड़ा मुकाबला | Mamata | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:34:38+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: पेपर लीक कानून और सख्त कार्रवाई पर क्या बोले प्रशांत कुमार? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers