Responsive Scrollable Menu

भारतीय कारों की ग्लोबल डिमांड बढ़ी, Maruti Suzuki Fronx बनी एक्सपोर्ट की किंग

भारत में बनी कारों की डिमांड अब सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रही है. FY26 में कार एक्सपोर्ट 18.94% बढ़कर 8.2 लाख यूनिट के पार पहुंच गया है. इस लिस्ट में Maruti Fronx ने टॉप पोजीशन हासिल की है, जबकि Jimny और Nissan Magnite ने शानदार ग्रोथ दर्ज की है. आखिर कौन-कौन सी कारें विदेशों में छा रही हैं, जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Continue reading on the app

दावा- डॉन 3 में गाली-गलौज और हिंसा चाहते थे रणवीर:फरहान अख्तर ने कहा- डॉन गाली नहीं देता; विवाद होने पर रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ी

रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर इस फिल्म में हिंसा और गाली गलौज चाहते थे। फरहान के इस बात पर राजी ना होने से दोनों के बीच विवाद हुआ। करीब 3 साल पहले शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब अधर में लटक गया है क्योंकि रणवीर सिंह ने कथित तौर पर इस फिल्म को छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म छोड़ने की वजह से फरहान अख्तर को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। गाली-गलौज और हिंसा पर फंसा पेंच 'फ्री प्रेस जर्नल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह चाहते थे कि 'डॉन' का किरदार आज के दौर के हिसाब से ज्यादा हिंसक और डार्क हो। रणवीर का मानना था कि दर्शकों को पर्दे पर खून-खराबा और 'कड़ी भाषा' (गाली-गलौज) पसंद आ रही है। वे चाहते थे कि डॉन के डायलॉग्स में गालियों का इस्तेमाल हो, लेकिन फरहान अख्तर इसके सख्त खिलाफ थे। फरहान ने कहा- 'डॉन' गाली नहीं देता फरहान अख्तर ने रणवीर को समझाने की कोशिश की कि 'डॉन' फ्रेंचाइजी की एक अपनी गरिमा है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने इस किरदार को कभी भी गालियों या बेमतलब की मार-काट के जरिए पेश नहीं किया। फरहान अपनी मूल सोच के साथ समझौता करने को तैयार नहीं थे। उनका तर्क था कि 'डॉन' एक स्टाइलिश और शातिर अपराधी है, न कि कोई सड़क छाप गुंडा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और आखिरकार रणवीर ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए। क्यों शुरू हुआ विवाद? रणवीर और फरहान के बीच अनबन की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई। फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने अचानक 'डॉन 3' से वॉकआउट कर लिया। फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले को 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' के सामने रखा। मीटिंग में बताया गया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपए पहले ही खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्टेज पर स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी। प्रोडक्शन हाउस ने मांगा 40 करोड़ का मुआवजा रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद फरहान की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने उन पर भारी जुर्माने की मांग की है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और शूटिंग शेड्यूल में बदलाव की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है, इसलिए रणवीर को 40 करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, रणवीर सिंह फिलहाल अपनी 10 करोड़ रुपए की साइनिंग अमाउंट लौटाने पर सहमत हो गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने वाले गेंदबाज पर BCCI ने लिया एक्शन, जैमीसन को झुकना पड़ा, मानी अपनी गलती

इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार की शाम राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. मैच के दौरान दिल्ली के गैंदबाज काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जैसा आक्रामक सेलिब्रेशन किया उसकी वजह से उनके ऊपर एक्शन लिया गया है. Sat, 2 May 2026 13:24:11 +0530

  Videos
See all

Massive Clash in Falta LIVE Updates: दोबारा वोटिंग के बीच मारपीट शुरू! | Bengal Election | Re-Voting #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:06:08+00:00

West Bengal Exit Poll | Sushant Sinha Live: सट्टा बाजार ने पलट दिया बंगाल का एग्जिट पोल? |TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:02:46+00:00

US to cut troop levels in Germany by 5,000 | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:01:27+00:00

West Bengal Exit Poll 2026 Live Update: Kolkata Strong Room | Mamata Banerjee | TMC vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:05:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers