Responsive Scrollable Menu

डीपफेक और डिजिटल उत्पीड़न का असर, महिलाएं सार्वजनिक मंचों से बना रहीं दूरी: अध्ययन में खुलासा

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक शोधकर्ताओं की एक टीम ने गुरुवार को आगाह किया कि डीपफेक, एआई-सहायता प्राप्त यौन उत्पीड़न और बढ़ती ऑनलाइन हिंसा महिलाओं पर नाकारात्मक असर डाल रही हैं। इसके चलते कई महिलाएं सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाने को मजबूर हो रही हैं।

यूएन वीेमेन, सिटी सेंट जॉर्ज्स (यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन) और डेटा फोरेंसिक कंपनी दनर्व की संयुक्त रिपोर्ट में पाया गया कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन हिंसा अब तकनीकी रूप से अधिक जटिल और संगठित हो गई है। जिसका असर महिलाओं के जीवन पर पड़ रहा है।

रिपोर्ट की प्रमुख लेखिका और सिटी सेंट जॉर्ज के सेंटर फॉर जर्नलिज्म एंड डेमोक्रेसी की चेयर जूली पोजैट्टी ने कहा कि एआई-सर्पोटेड “वर्चुअल रेप” अब अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। ये उनके लिए आसानी से उपलब्ध है, जिससे ऑनलाइन हिंसा और तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, यह प्रवृत्ति महिलाओं के अधिकारों में गिरावट को बढ़ावा देती है और दमन चक्र को और बढ़ाती है। खासकर ऐसे दौर में ऐसे माहौल में, जहां सत्ता सख्त है, लोकतंत्र कमजोर पड़ रहा है और महिलाओं के खिलाफ नफरत संगठित रूप से फैल रही है, यह हिंसा महिलाओं से मुश्किल से हासिल किए गए अधिकारों को छीनती है।”

अध्ययन में 119 देशों की 641 महिला पत्रकारों, मीडिया कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार रक्षकों के अनुभवों का विश्लेषण किया गया। सर्वेक्षण 2025 के अंत में किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, 27 फीसदी महिलाओं को अवांछित यौन संदेश या सामग्री का सामना करना पड़ा, 12 फीसदी की निजी तस्वीरें बिना अनुमति साझा की गईं, और 6 फीसदी महिलाएं डीपफेक या मॉर्फ्ड कंटेंट का शिकार बनीं।

इन वजहों से मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ा। 24 फीसदी ने चिंता या अवसाद का अनुभव किया, 13 फीसदी को पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) का सामना करना पड़ा और 41 फीसदी ने सोशल मीडिया पर खुद को सीमित कर लिया।

रिपोर्ट की सह-लेखिका लिया हेलमुलर ने कहा कि ऑनलाइन हिंसा का असर महिलाओं की सार्वजनिक भागीदारी को कम कर रहा है और कई मामलों में उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर कर रहा है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

क्या OnePlus और Realme का merger हो रहा है? जानें सच

CEO रॉबिन लियू के इस्तीफे के बावजूद, OnePlus का कहना है कि उसके बिजनेस ऑपरेशन पहले की तरह ही चल रहे हैं. हालांकि OnePlus के बंद होने की अफवाहों के बीच Weibo पर "Digital Chat Station" की एक पोस्ट से पता चलता है कि OnePlus ब्रांड Realme के साथ मर्ज हो गया है. इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि उनके मार्केटिंग और सर्विस ऑपरेशन भी एक साथ मिला दिए जाएंगे. साथ ही इस मर्जर के बाद बनने वाली टीमें Pete Lau को रिपोर्ट करेंगी. रिपोर्टों से पता चलता है कि OnePlus में अभी छंटनी की जा रही है. CEO Robin Liu के इस्तीफे के समय OnePlus India ने India Today Tech को बताया था कि लियू अपनी पर्सनल ग्रोथ के लिए आगे बढ़ रहे हैं जिसके लिए उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

1.OnePlus 10R 5G (Forest Green, 8GB RAM, 128GB Storage)

यह OnePlus 10R 5G फोन 8GB रैम और128GB स्टोरेज वाला है. इसके साथ ही यह इस मॉडल में Sony IMX766 के साथ 50MP मेन कैमरा और डुअल LED फ्लैश के साथ 2MP मैक्रो कैमरा और Sony IMX471 के साथ 16MP फ्रंट (सेल्फ़ी) कैमरा मिल रहा है. वहीं, इस OnePlus मॉडल में 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन भी मिल जाती है.  

2. realme C71 4G Smartphone 6GB+128GB Sea Blue

रियलमी C71 4G का यह स्मार्टफोन मॉडल 6300mAh बैटरी के साथ मिल जाता है, जिसको एक बारे के चार्ज में आप काफी देर तक इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही यह Realme 6.745 इंच स्क्रीन, 7MP कैमरे, फ़िंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधा के साथ आता है.

3. OnePlus 13R| Smarter with OnePlus AI

वनप्लस 13R का यह फोन मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मिल रहा है. इसके साथ ही इस मॉडल में 6000mAh बैटरी के साथ साथ आता है, जिसकी वजह से आप इस फोन को पूरा दिन चला सकते हैं. वहीं, यह मॉडल AI के साथ और भी स्मार्ट वर्क है.

4. realme NARZO 80 Pro 5G (Racing Green,8GB+256GB)

रियलमी NARZO 80 Pro 5G फोन मॉडल रेसिंग ग्रीन कलर में मिल रहा है. इसके साथ ही यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन में 6000mAh Titan बैटरी + 80W Ultra Charge, 4500nits HyperGlow Esports डिस्प्ले और IP69 वॉटर प्रूफ की सुविधा के साथ आता है.

5. OnePlus 13s | Snapdragon® 8 Elite | Smarter with OnePlus AI

OnePlus 13s यह मॉडल आपको ब्लैक और पिंक कलर में भी देखने को मिल जाता है. इसके साथ ही इस ग्रीन स्लीक कलर वाले OnePlus Phone में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. यह फोन 5850mAh (typ) की बैटरी के साथ आता है, जिसको आप एक बारे के चार्ज में काफी देर तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

ये 15 साल का खिलाड़ी किसी से नहीं डरता... बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए एडम गिलक्रिस्ट, संजय झा ने बताई पूरी कहानी

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें असाधारण प्रतिभा बताया और बीसीसीआई से सही मार्गदर्शन देने की अपील की. उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में ऐसा खेलना चौंकाने वाला है. Thu, 30 Apr 2026 16:00:44 +0530

  Videos
See all

Breaking News | पटियाला हाउस कोर्ट में 10 गैंगस्टर की पेशी | Delhi Court | Patiala House Court | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T10:33:02+00:00

Heatwave India 2026: तेज गर्मी से झुलसा पूरा NCR, देशभर के राज्यों में गर्मी का कहर, हालात बेहाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T10:36:14+00:00

EXIT POLL 2206: Bengal और Assam में बनेगी BJP की सरकार ! Mamata Banerjee | Gaurav Gogoi | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T10:47:04+00:00

Breaking News: द्वारका में दर्दनाक हादसा... तालाब में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T10:33:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers