Responsive Scrollable Menu

RPSC ने जारी की AAO पात्रता सूची, 5 मई से भर सकेंगे डिटेल आवेदन-फॉर्म

RPSC AAO Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी (AAO) भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच के लिए 400 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। यह भर्ती कुल 125 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

आयोग के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत अभ्यर्थियों को अब विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form) भरना होगा। इसके लिए ऑनलाइन लिंक 5 मई से 11 मई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) उपलब्ध रहेगा।

166 अभ्यर्थी हुए अयोग्य
आयोग ने बताया कि परीक्षा में 10% से अधिक प्रश्नों में विकल्प नहीं भरने के कारण 166 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

कब हुई थी परीक्षा?
आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार
प्रथम प्रश्न पत्र: 12 अक्टूबर 2025
द्वितीय प्रश्न पत्र: 13 अक्टूबर 2025

अंतिम चयन सूची दस्तावेज सत्यापन के बाद ही जारी की जाएगी।

ऐसे भरें Detailed Application Form

  • एसएसओ आईडी से लॉगिन करें
  • Recruitment Portal पर जाएं
  • अब “My Recruitment – Detailed Form cum Scrutiny” पर क्लिक करें
  • इसके बाद “Apply Now” चुनकर फॉर्म भरें
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • प्रिंट निकालना जरूरी

ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की 2 प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रखें।

दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी जरूरी बातें

  • दस्तावेजों की जांच कृषि विभाग द्वारा की जाएगी
  • विभाग तय तिथि, समय और स्थान की सूचना देगा
  • निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र माना जाएगा

अंतिम चयन कैसे होगा?
अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन के नियमों के अनुसार की जाएगी। सभी शर्तें पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

Continue reading on the app

UP PGT Exam City Slip 2026 OUT: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

UP PGT Exam City Slip 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने PGT परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं।

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। यह स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले उनके एग्जाम सेंटर वाले शहर की जानकारी देती है, जिससे यात्रा और तैयारी में आसानी होती है।

ऐसे करें UP PGT Exam City Slip 2026 डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर “Exam City Slip” सेक्शन पर क्लिक करें
“UP PGT Exam City Details 2026” लिंक चुनें
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी, इसे डाउनलोड/प्रिंट करें

कब होगी परीक्षा?
UPESSC द्वारा PGT परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।

कैटेगरी वाइज पदों का विवरण
पुरुष (General): 332 पद
पुरुष (OBC): 153 पद
पुरुष (SC): 64 पद
महिला (General): 56 पद
महिला (OBC): 11 पद
महिला (SC): 8 पद

जरूरी जानकारी
एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है, यह एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Continue reading on the app

  Sports

जब अफ्रीका ने चेज किया 434 रन, एक गेंदबाज ने बनाया था अनोखा रिकॉर्ड, 1 गेंद जो पड़ी गिब्स-पॉन्टिंग के शतक पर भारी

ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान 48वें ओवर में जो हुआ, वह क्रिकेट के नियमों की सीमाओं को छू लेने जैसा था दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रॉजर टेलीमाकस गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर में उन्होंने लगातार नो-बॉल फेंकीं और हर नो-बॉल पर बल्लेबाजों ने मौके का पूरा फायदा उठाया. छक्के, चौके और अतिरिक्त रन मिलाकर एक ही गेंद पर कुल 19 रन बन गए Sat, 2 May 2026 13:32:51 +0530

  Videos
See all

West Bengal Exit Poll | Sushant Sinha Live: सट्टा बाजार ने पलट दिया बंगाल का एग्जिट पोल? |TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:02:46+00:00

Massive Clash in Falta LIVE Updates: दोबारा वोटिंग के बीच मारपीट शुरू! | Bengal Election | Re-Voting #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:06:08+00:00

Sonam Missing Raja : जेल से निकलकर राजा के परिवार से मिलेगी सोनम! | Raja Raghuvanshi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:02:47+00:00

US to cut troop levels in Germany by 5,000 | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:01:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers