पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की आधुनिक जीवनशैली में रीढ़ की हड्डी का लचीलापन और पाचन तंत्र का स्वस्थ होना एक बड़ी चुनौती बन गया है। मारीच्यासन इन्हीं में से एक प्रभावशाली आसन है, जो न केवल रीढ़ की हड्डी के लिए लाभदायक है, बल्कि शरीर के आंतरिक अंगों की गहराई से डिटॉक्स करने में मदद करता है।
मारीच्यासन, ऋषि मारीचि के नाम पर रखा गया है। मारीच्यासन शब्द संस्कृत से बना है। इसमें मारीच का अर्थ प्रकाश की किरण (सूर्य या चंद्रमा की किरण) होता है और आसन का अर्थ बैठने की मुद्रा या फिर योग की स्थिति होती है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने मारीच्यासन के महत्व पर जोर दिया है। उनके अनुसार, यह बैठकर किया जाने वाला ट्विस्टिंग (मेरुदंड को मोड़ने वाला) आसन है, जिसे ऋषि मारीचि के नाम पर रखा गया है।
इस आसान को करना बेहद आसान है। इसका अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर दंडासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब अपना दाहिना घुटना मोड़ें और बाएं हाथ को दाहिनी जांघ के बाहर रखें। सांस को छोड़ते हुए दाईं ओर मुड़ें और पीछे की तरफ देखें। संभव हो, तो हाथों को पीठ के पीछे पकड़ें। 5-10 गहरी सांसें लेकर दूसरी तरफ दोहराएं। शुरुआत में आसन को धीरे-धीरे और योग शिक्षक की देखरेख में करें। सांस पर पूरा ध्यान दें, जल्दबाजी न करें।
इस आसन का अभ्यास करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर, तनाव कम और पेट के कई अंग सक्रिय होते हैं, जैसे लिवर, किडनी, प्लीहा, पेट, अग्न्याशय, छोटी आंत, पित्ताशय और प्रजनन तंत्र।
नियमित योग से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। यह आसन शरीर को लचीला बनाता है और मन को शांत रखता है। वहीं, सही तरीके से सांस लेना और ध्यान केंद्रित करना इस आसन का सबसे बड़ा रहस्य है।
इसके अभ्यास से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं, लेकिन योग करने के साथ-साथ संतुलित आहार ग्रहण करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सही खान-पान पाचन को दुरुस्त रखता है, मन को शांत करता है और शारीरिक-मानसिक शुद्धि में मदद करता है।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'मेरे बिना फिल्म नहीं बन सकती...', 'राजा शिवाजी' में कैसे हुई सलमान खान की एंट्री? रितेश देशमुख ने किया खुलासा
Riteish Deshmukh On Salman Khan In Raja Shivaji: राजा शिवाजी साल 2026 की सबसे चर्चित और मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है. इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है, जो मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. फिल्म में एक दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी, जिसमें जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान शामिल हैं.
लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी इस फिल्म में एक खास कैमियो करते नजर आएंगे. इसी बीच हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने इस कैमियो के पीछे की दिलचस्प कहानी साझा की, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. तोई चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.
कैसे हुई सलमान खान की एंट्री?
रितेश देशमुख ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में सलमान खान को इस फिल्म के लिए अप्रोच ही नहीं किया था. ये सब एक संयोग से हुआ. नए साल के मौके पर जब दोनों साथ थे, तब सलमान खान ने रितेश से उनकी फिल्म की शूटिंग के बारे में पूछा. रितेश ने बताया, “उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं शूटिंग कब शुरू कर रहा हूं. मैंने कहा कि इसी महीने शुरू हो रही है. तभी उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा ‘मैं कौन सा रोल कर रहा हूं?’” जब रितेश ने कहा कि उन्होंने फिल्म में उनके लिए कोई भूमिका नहीं सोची है, तो सलमान खान ने तुरंत जवाब दिया- “नहीं, नहीं… मेरे बिना फिल्म बन ही नहीं सकती, मुझे इसमें होना ही होगा.”
रितेश ने स्वीकार किया कि सलमान के इस अपनापन और एक्साइटमेंट ने उन्हें प्रभावित किया और उन्हें लगा कि शायद उन्होंने इस बारे में पहले सोचा ही नहीं था. इसके बाद सलमान खान को फिल्म में एक खास कैमियो रोल के लिए शामिल किया गया.
पहले भी कर चुके हैं साथ काम
वहीं ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने रितेश देशमुख की फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस दी हो. इससे पहले भी वो 'लाई भारी' और वेद में कैमियो कर चुके हैं. रितेश ने इस बारे में याद करते हुए बताया, “जब मैंने ‘लाई भारी’ बनाई थी, तब सलमान खुद बोले थे कि वो एक सीन करना चाहते हैं. वहीं ‘वेद’ के दौरान जब मैंने उन्हें कॉल किया, तो उन्होंने सिर्फ इतना पूछा कि शूटिंग कितने दिन की है. मैंने कहा दो दिन और उन्होंने तुरंत हां कह दी.”
रिलीज डेट और खास बातें
फिल्म राजा शिवाजी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फिल्म को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है. खासकर इतिहास प्रेमियों और मराठा विरासत में इंटरेस्ट रखने वाले दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है. फिल्म की एक और खास बात ये है कि रितेश और जेनेलिया देशमुख के बेटे राहिल इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं. ये भव्य ऐतिहासिक फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर छोड़ सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















