Responsive Scrollable Menu

'मेरे बिना फिल्म नहीं बन सकती...', 'राजा शिवाजी' में कैसे हुई सलमान खान की एंट्री? रितेश देशमुख ने किया खुलासा

Riteish Deshmukh On Salman Khan In Raja Shivaji: राजा शिवाजी साल 2026 की सबसे चर्चित और मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है. इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है, जो मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. फिल्म में एक दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी, जिसमें जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान शामिल हैं.

लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी इस फिल्म में एक खास कैमियो करते नजर आएंगे. इसी बीच हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने इस कैमियो के पीछे की दिलचस्प कहानी साझा की, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. तोई चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं. 

कैसे हुई सलमान खान की एंट्री?

रितेश देशमुख ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में सलमान खान को इस फिल्म के लिए अप्रोच ही नहीं किया था. ये सब एक संयोग से हुआ. नए साल के मौके पर जब दोनों साथ थे, तब सलमान खान ने रितेश से उनकी फिल्म की शूटिंग के बारे में पूछा. रितेश ने बताया, “उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं शूटिंग कब शुरू कर रहा हूं. मैंने कहा कि इसी महीने शुरू हो रही है. तभी उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा ‘मैं कौन सा रोल कर रहा हूं?’” जब रितेश ने कहा कि उन्होंने फिल्म में उनके लिए कोई भूमिका नहीं सोची है, तो सलमान खान ने तुरंत जवाब दिया- “नहीं, नहीं… मेरे बिना फिल्म बन ही नहीं सकती, मुझे इसमें होना ही होगा.”

रितेश ने स्वीकार किया कि सलमान के इस अपनापन और एक्साइटमेंट ने उन्हें प्रभावित किया और उन्हें लगा कि शायद उन्होंने इस बारे में पहले सोचा ही नहीं था. इसके बाद सलमान खान को फिल्म में एक खास कैमियो रोल के लिए शामिल किया गया.

पहले भी कर चुके हैं साथ काम

वहीं ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने रितेश देशमुख की फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस दी हो. इससे पहले भी वो 'लाई भारी' और वेद में कैमियो कर चुके हैं. रितेश ने इस बारे में याद करते हुए बताया, “जब मैंने ‘लाई भारी’ बनाई थी, तब सलमान खुद बोले थे कि वो एक सीन करना चाहते हैं. वहीं ‘वेद’ के दौरान जब मैंने उन्हें कॉल किया, तो उन्होंने सिर्फ इतना पूछा कि शूटिंग कितने दिन की है. मैंने कहा दो दिन और उन्होंने तुरंत हां कह दी.”

रिलीज डेट और खास बातें

फिल्म राजा शिवाजी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फिल्म को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है. खासकर इतिहास प्रेमियों और मराठा विरासत में इंटरेस्ट रखने वाले दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है. फिल्म की एक और खास बात ये है कि रितेश और जेनेलिया देशमुख के बेटे राहिल इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं. ये भव्य ऐतिहासिक फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर छोड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: 'ऐसी क्या मजबूरी रही होगी...', आशिकी फेम राहुल रॉय पैसों के लिए बना रहे रील? परेशान हुए यूजर्स, अब एक्टर ने बताया हाल

Continue reading on the app

जिंदगी में सिर्फ 3 बार नहाती हैं ये महिलाएं, फिर भी बदन से आती है खुशबू, खूबसूरती का हर मर्द दीवाना!

भारत में गर्मियां अपने तेवर दिखाने लगा है. इस बीच एक बार नहाने से कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा. पसीने की वजह से कई लोग तो दो से तीन बार नहाने लगे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी ट्राइब है जो अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ तीन बार नहाती है? हम बात कर रहे हैं नामीबिया के हिम्बा जनजाति के बारे में.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में गेंदबाजों की पिटाई पर छलका लॉकी फर्ग्यूसन का दर्द, बताया बचने का ये खास तरीका

IPL 2026 PBKS Lockie Ferguson: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने आईपीएल में बल्लेबाजों से बचने का खास तरीका बताया है. लॉकी फर्ग्यूसन का मानना है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आप पिटाई से नहीं बच सकते हैं, लेकिन रन की गति पर ब्रेक लगाकर बल्लेबाजों को दबाव में लाने का काम किया जा सकता है, जिससे विकेट मिलने की संभावना बढ़ती है. Sat, 2 May 2026 19:05:00 +0530

  Videos
See all

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: पेपर लीक कानून और सख्त कार्रवाई पर क्या बोले प्रशांत कुमार? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:01+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: नकल माफिया वाले सवाल पर क्या बोले पूर्व DGP प्रशांत कुमार? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:02+00:00

UP News : क्या पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को डर लगता ? #upnews #crimenews #uppolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:35:40+00:00

Raghav Chadha News : केजरीवाल ने पुलिस भेजी, बीजेपी सांसद चकमा देकर निकल गए! | Arvind Kejriwal | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers