बस ये Video देख लेंगे तो आज से ही सेव भुजिया खाना छोड़ देंगे, आखिर ऐसा क्या दिखा वीडियो में कि लोग हैरान रह गए
बस ये Video देख लेंगे तो आज से ही सेव भुजिया खाना छोड़ देंगे, आखिर ऐसा क्या दिखा वीडियो में कि लोग हैरान रह गए
CUET UG 2026 शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 11 मई से परीक्षा, एडमिट कार्ड जल्द
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बुधवार को सीयूईटी यूजी (CUET UG 2026) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल यानी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
एग्जाम सिटी स्लिप में में उन शहरों की जानकारी उपलब्ध होती है, जहां केंद्र आवंटित किए जाएंगे। ताकि उम्मीदवार पहले से ही यात्रा और आवास की व्यवस्था कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। प्रवेश पत्र की तारीख को लेकर अब तक कोई भी घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षा से 3-4 दिन पहले हॉल टिकट जारी किए जाएंगे।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, परीक्षा की तारीख, समय, रिपोर्टिंग टाइम, गेट क्लोजिंग टाइम और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलेगा । यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर शहर सूचना पर की नजर आएगी।
- इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
11 से 31 मई तक परीक्षा
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी का आयोजन 11 मई से लेकर 31 मई के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। अब तक विषय वार शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। कुल 37 विषयों की परीक्षा होने वाली है। प्रत्येक उम्मीदवार 5 विषयों में शामिल हो सकता है, जिसमें लैंग्वेज और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट भी शामिल है।
प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होगा। गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी। प्रत्येक टेस्ट पेपर में प्रश्नों की संख्या 50 होगी। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को 20 मिनट का एक अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
202604291825114087 (1)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Mp Breaking News























