Responsive Scrollable Menu

गुलाब की पत्तियों से बना शीतल गुलकंद, त्वचा-पेट की समस्या से मिलेगी निजात

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों की तेज तपिश से बचने के लिए लोग प्राकृतिक चीजों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इन्हीं में से एक लोकप्रिय और गुणकारी व्यंजन है गुलकंद। ताजा गुलाब की पंखुड़ियों से बना यह गुलकंद न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि गर्मी में तन-मन को शीतल रखने और त्वचा व पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में भी बेहद कारगर है।

गुलकंद को कई आसान तरीकों से खाया जा सकता है- सीधे चम्मच से, दूध या दही के साथ शरबत बनाकर या फिर हलवा, लड्डू और आइसक्रीम में मिलाकर। गर्मियों में गुलकंद वाला ठंडा दूध या शरबत कई लोगों का पसंदीदा पेय बन जाता है। पैकेट वाले कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय घर का बना गुलकंद शरबत सेहत के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए।

गुलकंद को गर्मियों का सबसे अच्छा साथी कहा जाता है। इसे ताजा गुलाब की पंखुड़ियों को चीनी या गुड़ के साथ मिलाकर सूरज की धूप में धीरे-धीरे पकाकर तैयार किया जाता है। इसकी मनमोहक खुशबू और मीठा स्वाद भारतीय घरों में पीढ़ियों से चला आ रहा है। पुराने समय में दादी-नानी घर में गुलकंद बनाती थीं और बच्चों को चम्मच भर खिलाती थीं। आज भी यह कई परिवारों में एक खास परंपरा बनी हुई है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गुलाब की ताजी पत्तियों से बने गुलकंद में प्राकृतिक गुण पाया जाता है, जो शरीर को अंदर से ठंडक देता है। यह गर्मी से होने वाली थकान, चिड़चिड़ापन और तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होता है। गर्मियों में पेट की समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस और अपच आम हो जाती हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में गुलकंद खाने से पाचन सुधरता है और एसिडिटी से राहत मिलती है।

गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। गर्मी में रुखी और बेजान होती त्वचा को यह नमी और चमक प्रदान करता है। यह प्राकृतिक तरीके से शरीर का तापमान भी संतुलित रखता है।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बिहारी बुद्धि लगाने चले थे ईशान किशन, अंपायर ने 2 सेकंड में दिमाग ठिकाने लगा दिया

Ishan Kishan-Ryan Rickelton video Viral: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने रायन रिकल्टन के खिलाफ एक जोरदार अपील की. ईशान की ये अपील तब आई जब रिकल्टन 99 रन के स्कोर पर थे, लेकिन अंपायर ने उसे खारीज करते हुए वाइड करार दे दिया, जिसके बाद सनराइजर्स के खिलाड़ी का रिएक्शन देखते ही बन रहा था.

Continue reading on the app

  Sports

खूंखार शेर को मुंबई इंडियंस ने चखाया 'खून', ट्रेविस हेड ने मार-मारकर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

travis head fifty vs mumbai indians: आईपीएल 2026 की अपनी पहली फिफ्टी जड़ते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. सीजन के 41वें मुकाबले में हेड ने 250 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और टीम को अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर जबरदस्त शुरुआत दिलाई. Wed, 29 Apr 2026 23:06:54 +0530

  Videos
See all

Police declare terrorist incident after Jewish men stabbed in north London. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T17:33:27+00:00

Exit Poll 2026: किस राज्य में किसको बढ़त..कौन पिछड़ रहा ? | West Bengal | TMC Vs BJP | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T17:35:51+00:00

Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर | Weather Update | CM Dhami | Char Dham Yatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T17:32:15+00:00

Exit Poll 2026: अगर ये "हम अगली पीढ़ी को बताएंगे..." ऐश्वर्य कपूर ने सपा प्रवक्ता को घेरा ! News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T17:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers