Responsive Scrollable Menu

सांधार टेक्नोलॉजी, पिट इंजीनियरिंग समेत ये Small Cap Stocks रहेंगे फोकस में, निवेशक रखें नजर

Small Cap Stocks: स्मॉल-कैप में पैसे लगाना रिस्की लग रहा है? लगे भी क्यों न! 2018 से 2020 के बीच शेयर मार्केट में जो गिरावट आई और फिर 2024 तक जो जबरदस्त तेजी देखी गई वो इस बात का सबूत है कि स्मॉल-कैप में उतार-चढ़ाव उसकी फितरत है. मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो इस सेगमेंट में कम से कम 5 साल तक का समय लेकर चलना चाहिए. आप भी स्मॉल कैप्स पर पैसे लगाने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा किन शेयरों पर इनवेस्ट करे तो इन 5 स्मॉल कैप शेयर्स पर दांव लगा सकते हैं. 

चौथी तिमाही में अदाणी पावर के मुनाफे में भारी बढ़ोतरी, 64 प्रतिशत बढ़कर 4,271 करोड़ रुपए पहुंचा

1. Sandhar Technologies 

संधार टेक्नोलॉजी मूल रूप से ताले और शीशे जैसे ऑटो कंपोनेंट बनाती है. लेकिन अब यह कंपनी एल्युमीनियम डाई-कास्टिंग और स्मार्ट लॉक जैसे हाई वैल्यूएबल प्रोडक्ट्स की ओर भी कदम बढ़ा रही है. इससे कंपनी की कीमत तय करने की ताकत बढ़ेगी. वैल्यूएशन की बात करें तो शेयर 16.8x P/E पर मिल रहा है जो इसके ऐतिहासिक औसत से नीचे है. मुनाफे में 35% CAGR की बढ़त प्रभावशाली है, लेकिन 2 बातें चिंता बढ़ा सकती हैं. पहली यूरोपीय सेगमेंट जो कुल रेवेन्यू का 9% है वहां घाटा हो रहा है और दूसरी कैश कन्वर्जन साइकिल धीमी पड़ रही है. बुधवार को कंपनी का शेयर 1.48% घटकर 498.85 पर पहुंच गया. कंपनी का 52 वीक हाई 595 रुपये रहा है.

2. Pitt Engineering

पिट इंजीनियरिंग भारत में इलेक्ट्रिकल स्टील लैमिनेशन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है. मोटर और टर्बाइन में इस्तेमाल होने वाले ये लैमिनेशन Siemens, ABB और Tata जैसे दिग्गजों को सप्लाई होते हैं. FY26 तक इंपोर्ट से 28% रेवेन्यू आ रहा है जो कंपनी की वैश्विक पकड़ दिखाता है. FY27 के लिए ₹150 करोड़ के कैपेक्स की घोषणा हो चुकी है. लेकिन स्टील आयात को लेकर अनिश्चितता ने कंपनी को ज्यादा इन्वेंटरी रखने पर मजबूर किया है जिससे कर्ज और ब्याज का बोझ बढ़ रहा है. बुधवार को कंपनी का शेयर 2.42% घटकर 973.35 रुपये रहा. 

3. Caplin Point Laboratories 

Caplin Point उन बाजारों में काम करती है जहां बड़ी फार्मा कंपनियां आमतौर पर नहीं जातीं लैटिन अमेरिका और अफ्रीका. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.26% घटकर 1,727.60 रुपये पर पहुंच गया. अब कंपनी साधारण जेनेरिक दवाओं से आगे बढ़कर ज्यादा मुनाफे वाली ब्रांडेड जेनेरिक और जटिल दवाओं की तरफ जा रही है. TTM आधार पर मार्जिन 35% तक पहुंच गया है जो बेहद उत्साहजनक है. लेकिन तमिलनाडु में प्रतिभा को बनाए रखने की चुनौती के चलते ऑन्कोलॉजी API फैसिलिटी में देरी हुई है और अब यह FY27 के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है.

4. Interarch Building Products 

Pre-Engineered Buildings यानी PEB सेगमेंट में Interarch भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. डेटा सेंटर और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की बढ़ती मांग की वजह से इसका ऑर्डर बुक ₹1,500 करोड़ से ज्यादा हो गया है. FY27-28 तक स्टील प्रोडक्शन कैपेसिटी को लगभग दोगुना करके 3 लाख टन तक पहुंचाने की योजना है. हालांकि एक बड़ा रिस्क यह है कि इस सेगमेंट की मांग पूरी तरह से आर्थिक माहौल और क्लाइंट के कैपेक्स फैसलों पर निर्भर करता है.

5. Venus Pipes & Tubes 

Venus Pipes & Tubes स्टेनलेस स्टील पाइप बनाती है जो इंडस्ट्रियल सेक्टर में बेहद कठिन परिस्थितियों में इस्तेमाल होते हैं. FY27 में 20% से ज्यादा रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य रखा गया है. लेकिन चिंता की बात यह है कि इन्वेंटरी होल्डिंग डेज 143 से बढ़कर 196 हो गए हैं जिससे वर्किंग कैपिटल पर दबाव बढ़ रहा है और कैश फ्लो प्रभावित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: न्यूज़ नेशन किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Continue reading on the app

SIP Investment Plan: SIP में इन्वेस्टमेंट करना अच्छा है या बुरा, मेहनत की कमाई लगाने से पहले जरूर जानें बातें?

अक्सर आपने सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसी बाते सुनी होंगी जिनमें दावा किया जाता है कि हर महीने केवल 500 निवेश करके आप लाखों या करोड़ों का फंड बना सकते हैं. आजकल हर कोई SIP को निवेश का एक बहुत ही सुरक्षित जरिया बताता है. हालांकि अहम सवाल अब ये बना हुआ है कि क्या SIP सचमुच उतने ही आसान और सुरक्षित हैं जितने वे दिखते हैं? क्या ये ऐसी चीज हैं जिस पर कोई भरोसा कर सकता है? यह सवाल उठाना पूरी तरह से सही है, क्योंकि जब भी कोई चीज बहुत ज़्यादा लोकप्रिय होती है, तो उसके बारे में गलतफहमियां भी उतनी ही तेजी से फैलने लगती हैं.

हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप कुछ खास बातों को ध्यान में रखते हुए इस टूल का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित हो सकता है. इसके विपरीत, सही जानकारी की कमी से आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में नीचे कुछ अहम बातें बताई गई हैं जिन्हें आप देख सकते हैं ताकि आप निवेश से जुड़े सही और समझदारी भरे फैसले ले सकें।

सबसे पहले जानते हैं SIP क्यों अच्छा है 

- 500 रुपए से भी शुरुआत की जा सकती है 
- लॉन्ग टर्म गेन के लिए मंथली पेमेंट करनी होती है. 
- बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई खास असर नहीं पड़ता. 
- लॉन्ग टर्म के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है
- फाइनेंशियल डिसिप्लिन सिखाता है जो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत जरूरी है

प्रोब्लेम्स क्या है

- जब मार्केट गिरता है तब कुछ लोग SIP बंद कर देते हैं जबकि वो ही सब से बेस्ट तइमे होता हैं निवेश करने का. 
- बाजार गिरने का असर एसआईपी पर सिर्फ कुछ समय के लिए पड़ता है इसलिए दर कर बांड नहीं करना चाहिए.  
- अगर गलत mutual fund चुना है तो मार्केट ऊपर जाने पर अच्छा रिटर्न नहीं मिलता 
- कम से कम 10-15 साल में ही अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है.

बेस्ट रिजल्ट के लिए क्या करें

- सही म्यूचुअल फंड चुनें - [फंड की हिस्ट्री जरूर देखे पिछले कुछ सालो में कितना रिटर्न दिया है. कौन- कौन से सेक्टर्स में फंड का निवेश है]
- मार्केट के ऊपर नीचे होने से SIP बंद न करें
- अपने हिसाब से निवेश का लक्ष्य बनाएं और उसके हिसाब से SIP करें, दूसरे को देख नहीं करना चाहिए. 

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने लगाया अपने देश पर इल्जाम, वर्ल्ड कप ना खेलना बड़ी गलती, भारत 50 साल तक मजबूत रहेगा

शाकिब ने कहा, 'हम क्रिकेट पसंद करने वाले लोग हैं और बांग्लादेश जैसा देश वर्ल्ड कप में नहीं खेला, यह बहुत बड़ी चूक थी. सरकार की तरफ से यह गलती थी कि उन्होंने हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया. Wed, 29 Apr 2026 19:45:58 +0530

  Videos
See all

Assam Election Exit Poll 2026 : असम में बीजेपी की सरकार तय? | BJP | TMC | PM Modi | DMK | Himanta | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T14:40:01+00:00

आप चाहते हैं हिंदुओं का पलायन हो? | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T14:30:35+00:00

West Bengal Assembly Election Exit Poll 2026 Live: Bengal Election Exit Poll | TMC Vs BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T14:36:17+00:00

Odisha Bank Shocker : पैसे निकालने के लिए बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T14:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers