Rubika Liyaquat Show:क्या बंगाल में फिर 2011 जैसा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा?
Rubika Liyaquat Show: आज का दिन भारतीय राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि एक तरफ पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है, वहीं पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले देश की नजरें टिकी हुई हैं कि आखिर सत्ता की कुर्सी किसके हाथ जाएगी. इसी बीच टीवी इतिहास का सबसे बड़ा एग्जिट पोल भी सामने आने वाला है, जिसमें केरल, तमिलनाडु, असम और अन्य राज्यों का विस्तृत विश्लेषण देखने को मिलेगा. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान भारी मतदान देखने को मिला है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार कई जिलों में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है हुगली में 80.77%, नादिया में 79.79%, नॉर्थ 24 परगना में 77.39%, कोलकाता नॉर्थ में 78% और कोलकाता साउथ में 75.38% मतदान हुआ है. चुनाव आयोग के मुताबिक यह रुझान पिछले चरण की तुलना में भी मजबूत दिख रहा है, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है. वहीं राजनीतिक तापमान भी चरम पर है. एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंपर वोटिंग को लेकर बंगाल की जनता का आभार जताया है, वहीं दूसरी तरफ चुनावी मैदान में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. दक्षिण 24 परगना के कुछ बूथों पर ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप भी सामने आए हैं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने जांच और दोबारा मतदान पर विचार शुरू कर दिया है. सबसे ज्यादा चर्चा में रही भवानीपुर सीट, जहां मुकाबला बेहद हाई-वोल्टेज बन गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद कई बूथों पर पहुंचकर निगरानी करती नजर आईं, वहीं बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. दिलचस्प बात यह है कि बंगाल में यह टकराव कोई नया नहीं है. 1971 के चुनावों से लेकर आज तक यहां चुनावी सुरक्षा और हिंसा के मुद्दे चर्चा में रहे हैं, और आज भी वही राजनीतिक तनाव देखने को मिल रहा है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या बंगाल में 2011 जैसा कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव फिर से देखने को मिलेगा या ममता बनर्जी एक बार फिर अपनी सत्ता बचाने में सफल होंगी. साथ ही यह भी बड़ा सवाल है कि इन पांच राज्यों के नतीजों का असर पूरे देश की राजनीति पर कितना पड़ेगा.
IIT खड़गपुर में फिर सुसाइड, हॉस्टल में मिला M.Tech छात्र का शव; 10 दिन में दूसरी घटना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





