Responsive Scrollable Menu

दक्षिण भारत में बंगाल का संगम! हैदराबाद का ‘मिनी कोलकाता’, शमशाबाद में बसा ये काली मंदिर, लोग आते दर्शन करने

Mini Kolkata in Hyderabad: हैदराबाद के शमशाबाद में स्थित स्वर्ण शिल्पी विवेकानंद काली मंदिर को 'मिनी-कोलकाता' के रूप में जाना जाता है. यह मंदिर अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, जो कोलकाता के प्रतिष्ठित दक्षिणेश्वर काली मंदिर की याद दिलाता है. यहाँ माँ काली की प्रतिमा अत्यंत जीवंत और भव्य है, जो स्वर्ण शिल्पकारों की बेहतरीन कारीगरी का नमूना है. यह मंदिर न केवल आध्यात्मिक शांति का केंद्र है, बल्कि हैदराबाद में बंगाली संस्कृति और वास्तुकला का एक सुंदर संगम भी पेश करता है. पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर वर्तमान में एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बन गया है.

Continue reading on the app

सात समंदर पार भी भारत-चीन की दोस्ती! राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री के बीच मीटिंग में क्या हुआ?

Rajnath Singh News: भारत और चीन की नजदीकियां अब बढ़ने लगी हैं. इसका सबूत है कि लगातार मुलाकात और बैठकों का दौर चल रहा है. जी हां, इसी क्रम में बिश्केक में एससीओ बैठक के दौरान राजनाथ सिंह और एडमिरल डोंग जुन की मुलाकात हुई. भारत-चीन ने क्षेत्रीय सुरक्षा, सीमा तनाव कम करने और संवाद मजबूत करने पर चर्चा की.

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli ने बच्चों से की मुलाकात, दिया जिंदगी का गुरुमंत्र, शेयर किया अपना अनुभव

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली के आरके पुरुम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और अपना अनुभव शेयर किया। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए जीवन में आगे बढ़ने, सपने पूरे करने की सीख दी। कोहली ने यहां क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया और इसी दौरान संबोधन में बच्चों की जिंदगी में कुछ कर गुजरने का रास्ता भी बताया। 

कोहली इस समय आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं। उनकी टीम आरसीबी ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। इस मैच के दौरान कोहली ने टी20 में अपने 9000 रन पूरे किए हैं। 

बच्चों को संबोधित करते हुए कोहली ने अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि कैसे उन्होंने बहुत कम उम्र में क्रिकेट को अपनी प्राथमिकता बना लिया था। कोहली ने कहा कि, मुझे यहां बुलाने के लिए शुक्रिया। मैं स्कूल में बोलने का आदी नहीं हूं इसलिए ये मेरे लिए थोड़ा अजीब होने वाला है क्योंकि मैं काफी पहले ही स्कूल सेट अप से दूर चला गया था। जिसका कारण क्रिकेट था और मैं इसी बारे में बात करने वाला हूं। 

कोहली ने कहा कि, आप बच्चे इस समय जिस दौर में हैं और जिस प्रक्रिया से गुजर रहे हैं उसका हिस्सा मैं भी रह चुका हूं। मैं सिर्फ अपना अनुभव बता सकता हूं कि कैसे मेरे शुरुआती जीवन में मेरा फोकस और मेरी प्राथमिकता बदल गई थी। 
 
इस दौरान कोहली ने कहा कि बच्चों को अपने आस-पास के सभी लोगों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं बस ये कहना चाहता हूं कि स्कूल ऐसी जगह है जहां आप सीखने आते हैं आगे बढ़ने आते हैं और आप बेहतर इंसान बनते हैं। पहले आपके पास जो वातारवण है उसका सम्मान कीजिए, आपके टीचर्स जो लोग आपको सिखा रहे हैं उनका सम्मान कीजिए। वह आपको अपने जीवन का हिस्सा दे रहे हैं। उन लोगों को वो सम्मान, वो फोकस और प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिसके वो हकदार हैं। 
Tue, 28 Apr 2026 16:33:00 +0530

  Videos
See all

West Bengal Elections 2026: बंगाल का फाइनल फैसला, महिला वोट का आशीर्वाद किसे? | BJP | TMC | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:15:06+00:00

Chirag Paswan News: Bihar में कैबिनेट का विस्तार कब?, चिराग पासवान ने बताया! #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:12:03+00:00

Bengal Election। Phase 2 Voting। “बेफिक्र होकर बिना डरे वोट डालिए, हम आपकी सेवा में हैं...”।#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:09:07+00:00

Shorts | AI+ Nova 2 Ultra 5G Unboxing, कम बजट वालों के लिए शानदार ऑप्शन | Tech News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:08:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers