Responsive Scrollable Menu

बीजेपी में AAP के 7 सांसदों के विलय को सभापति ने दी मंजूरी, राज्यसभा में भाजपा MPs की संख्या बढ़कर हुई 113

राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत AAP के 7 सांसदो को बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Continue reading on the app

US में बढ़ती राजनीतिक हिंसा ने सबको चौंकाया, Trump से पहले भी कई अमेरिकी राष्ट्रपति बन चुके हैं बंदूक का निशाना

वाशिंगटन में घटी एक चौंकाने वाली घटना ने एक बार फिर अमेरिका की राजनीति में हिंसा की गहरी जड़ों को उजागर कर दिया है। शनिवार रात लगभग आठ बजकर छत्तीस मिनट पर व्हाइट हाउस संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज के दौरान अचानक गोलियों की आवाज ने माहौल को दहला दिया। यह कार्यक्रम वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित हो रहा था, जहां देश की राजनीति, मीडिया और मनोरंजन जगत के प्रमुख लोग एकत्रित थे। इस अप्रत्याशित हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना ने न केवल उस शाम को अफरातफरी में बदल दिया, बल्कि अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में हिंसा की पुरानी यादों को भी ताजा कर दिया।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ट्रंप पहले ही पिछले दो वर्षों में तीन हमलों का सामना कर चुके हैं। यह हालिया प्रयास एक बार फिर इस बात को रेखांकित करता है कि अमेरिका में राजनीतिक तनाव किस हद तक बढ़ चुका है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हमलावर कोल एलन नामक एक 31 वर्षीय व्यक्ति था, जिसे मुख्य सभागार तक पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया गया। राष्ट्रपति को इस घटना में कोई चोट नहीं आई, लेकिन इसने देश भर में चिंता की लहर पैदा कर दी है।

इसे भी पढ़ें: आखिर दुनिया का “थानेदार” ट्रंप और उनका अमेरिका खुद इतना असुरक्षित क्यों है?

हम आपको याद दिला दें कि इससे पहले जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया के बटलर नामक छोटे शहर में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोलीबारी हुई थी। एक हमलावर ने पास की इमारत की छत से आठ गोलियां चलाई थीं। इस हमले में ट्रंप के कान को हल्की चोट लगी थी, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सितंबर में फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के गोल्फ क्लब के पास भी एक संदिग्ध व्यक्ति को हथियार के साथ पकड़ा गया था, जिसे हत्या की साजिश के रूप में देखा गया। उसी वर्ष अक्टूबर में कैलिफोर्निया में एक और संदिग्ध को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसने ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को और बढ़ा दिया था।

वैसे अमेरिका का इतिहास राष्ट्रपति स्तर पर राजनीतिक हिंसा से अछूता नहीं रहा है। 1865 में अब्राहम लिंकन की हत्या से लेकर 1963 में जॉन एफ केनेडी की हत्या तक कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्होंने देश की लोकतांत्रिक नींव को झकझोर दिया। लिंकन और केनेडी के अलावा जेम्स गारफील्ड और विलियम मैकिनले भी ऐसे राष्ट्रपति रहे जिन्हें पद पर रहते हुए गोली मार दी गई थी। इसके अलावा कई ऐसे नेता भी रहे जिन्होंने हमलों से बचकर अपनी जान बचाई। थियोडोर रूजवेल्ट पर 1912 में एक व्यक्ति ने गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गए थे। इसी तरह 1981 में रोनाल्ड रीगन पर वाशिंगटन में एक हमलावर ने गोली चलाई थी। रीगन को गंभीर चोटें आईं, लेकिन त्वरित चिकित्सा सहायता से उनकी जान बच गई। इस घटना ने उनकी लोकप्रियता को भी बढ़ा दिया और उनके राजनीतिक कॅरियर को मजबूती मिली थी।

इतिहासकार मानते हैं कि रीगन पर हमला अमेरिका के एक अशांत दौर का अंत था, जिसमें रॉबर्ट केनेडी और मार्टिन लूथर किंग जैसे नेताओं की हत्या शामिल थी। इसके बाद भी राजनीतिक हिंसा पूरी तरह समाप्त नहीं हुई। हाल के वर्षों में यह प्रवृत्ति फिर से उभरती दिखाई दे रही है। 2021 में कैपिटल भवन पर हमला, उग्रवादी सशस्त्र समूहों का बढ़ता प्रभाव और विभिन्न राजनीतिक हस्तियों पर हमले इस बढ़ती अस्थिरता के संकेत हैं। 2017 में एक व्यक्ति ने रिपब्लिकन सांसदों पर गोली चलाई थी जिसमें कई लोग घायल हुए। 2022 में सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ, जबकि एक अन्य हमलावर ने विस्कॉन्सिन में एक न्यायाधीश की हत्या कर दी और कई अन्य नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

इसी प्रकार मिशिगन की गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर के अपहरण की साजिश और सैन फ्रांसिस्को में नैन्सी पेलोसी के पति पर हमला भी इस हिंसक माहौल को दर्शाते हैं। हाल ही में यूटा में एक राजनीतिक नेता चार्ली किर्क की हत्या ने इस प्रवृत्ति को और गंभीर बना दिया है। इन सभी घटनाओं को देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि अमेरिका एक बार फिर राजनीतिक हिंसा के खतरनाक दौर से गुजर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप पर लगातार हमले इस बात का संकेत हैं कि देश में राजनीतिक ध्रुवीकरण और असंतोष चरम पर है। अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा और क्या इस हिंसक प्रवृत्ति को रोका जा सकेगा। बहरहाल, अमेरिका की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो राजनीतिक अस्थिरता और गहरा सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को लेकर यशस्वी जायसवाल के मुंह से निकला सच, जानें क्या कहा?

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी आईपीएल 2026 में सनसनी मचा रही है। जहां जायसवाल 24 साल के हैं वहीं वैभव सूर्यवंशी उनसे दस साल छोटे हैं। वहीं यशस्वी ने अपनी उम्र को लेकर दिलचस्प जवाब दिया है। साथ ही ओपनिंग पार्टनर सूर्यवंशी को लेकर उनकी जुबां से सच निकला। 15 वर्षीय सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महफिल लूट रहे हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 43 रन बटोरे।  

मैच के बाद यशस्वी जायसवाल से प्रेजेंटेशन के दौरान पूछा गया कि, बड़ा पार्टनर होने कैसा लगता है? उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि, मुझे नहीं लगता कि मैं बड़ा हूं। मैं अभी भी बहुत जवान हूं। लेकिन हां वैभव सूर्यवंशी काफी छोटा है। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि इस बारे में क्या कहूं। उन्होंने सूर्यवंशी के साथ बैटिंग करने पर कहा कि, ये अमेजिंग है। मुझे उसके साथ बैटिंग करने में बहुत मजा आता है। वह कमाल का खेल रहा है। मैं हमेशा दूसरे छोर से देखकर खुश होता हूं कि वह बॉल को कैसे हिट कर रहा है। 

सूर्यवंशी और यशस्वी ने पंजाब के खिलाफ 3.1 ओवर में 50 रनों की साझेदारी पूरी की। मजबूत शुरुआत से पंजाब पर दबाव बढ़ा था। डेनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की अटूट साझेदारी कर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई। 
 
फिलहाल, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में मौजूद समय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप छीन ली हैं। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की रेस में टॉप पर पहुंच गए हैं। सूर्यवंशी के खाते में 9 मैचों में 400 रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा अभिषेक ने आठ मैचों में 380 रन जुटाए हैं। आरआर 6 जीते और तीन हार के बाद अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।  
Wed, 29 Apr 2026 17:13:48 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election : TMC के नाम की मिठाइयों ने खींचा ध्यान #mamatabanerjee #pmmodi #bjp #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T12:01:31+00:00

Bengal Election Exit Poll 2026 Live: तोड़ी देर में एक्जिट पोल | TMC | BJP | West Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T12:03:00+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : भारत की परमाणु ताकत देख दुनिया हैरान! | PM Modi | Nuclear Power #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T12:15:50+00:00

Ganga Expressway News : 594 KM का गंगा एक्सप्रेसवे तैयार #pmmodi #gangaexpressway #cmyogi #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T12:06:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers