Aadhar Latest Update: अब आधार नहीं देगा जन्मतिथि का सबूत... क्या रखना होगा नया डॉक्यूमेंट?
Aadhar Latest Update: UIDAI की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो सीधे आम लोगों के डॉक्यूमेंट इस्तेमाल और कई सरकारी कामों को प्रभावित कर सकता है. नए नियम के अनुसार अब आधार कार्ड को जन्मतिथि (Date of Birth) का वैध प्रमाण नहीं माना जाएगा. हालांकि यह साफ किया गया है कि आधार कार्ड आपकी पहचान का एक मजबूत दस्तावेज बना रहेगा, लेकिन कानूनी तौर पर जन्म की तारीख साबित करने के लिए इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस बदलाव का असर स्कूल एडमिशन, नौकरी के डॉक्यूमेंट, सरकारी वेरिफिकेशन और कई अन्य प्रक्रियाओं पर पड़ सकता है, जहां अब तक आधार को DOB प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था. UIDAI ने लोगों को सलाह दी है कि वे अब बर्थ सर्टिफिकेट, 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट जैसे वैकल्पिक दस्तावेजों को तैयार रखें, क्योंकि इन्हीं को अब जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर प्राथमिकता मिलेगी. हालांकि राहत की बात यह है कि आधार के उपयोग में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. e-KYC, बैंकिंग, सरकारी सब्सिडी और विभिन्न योजनाओं में आधार का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रहेगा और इसमें कोई रुकावट नहीं आएगी.
'बलूचों जैसा बर्ताव हो रहा...', खेसारी लाल ने पाकिस्तान के अत्याचार को भारत से जोड़ा, पुराने पोस्ट से जताई सहमति
Khesari lal on Delivery Boy Murder: भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या स्टेज परफॉर्मेंस नहीं है बल्कि एक ट्वीट से जुड़ा हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर उन्होंने एक ट्वीट को री-ट्वीट किया है, जिसके बाद ये मामला चर्चा में आ गया है और हर तरफ इस मुद्दे पर चर्चा की जा रही है.
बीते शनिवार को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिहार के रहने वाले पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से यह मामला चर्चा में है. पांडव को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने शराब के नशे में गोली मारी थी. खेसारी ने इस मुद्दे पर सभी बिहारियों से इस मुद्दे पर इकजुट होने की अपील की है.
बलूचों जैसा बर्ताव रहा बिहारियों संग
वहीं, खेसारी लाल यादव ने एक साल पुराने ट्वीट को रि-ट्वीट किया है. जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान में जिस तरह बलोच और पश्तूनों के साथ बर्ताव किया जाता है उसी तरह इंडिया में बिहारियों के साथ किया जा रहा है.
सिंगर ने इस पर हामी भरते हुए कहा, 'अब लग रहा है की आप ठीक ही बोल रहे थे. लेकिन अब मुंह में दही जमा के कोई फायदा नहीं. हर बिहारी मिलकर ऐसा मिसाल पैदा करे कि आगे से कोई अपने मन में भी दिल्ली की तरह कोई घृणित कार्य करने की सोचे तो रूह कांप जाए. हाथ जोड़कर सब बिहारी से विनती है. विचारधारा कोई भी हो, इस मुद्दे पर इक्कठा हो जाइए.'
लोगों से की आवाज उठाने की मांग
इतना ही नहीं सिंगर ने दो दिन पहले भी एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने इस घटना के खिलाफ लोगों से इकट्ठा होने की अपील की थी. उन्होंने ट्वीट कर कर कहा था, 'इस नफ़रत की आग को मामूली मत समझिए. आवाज उठाइए और खुद की आवाज बनिए. इस घृणा का शिकार कल कोई और बिहारी हो सकता है, कोई और राज्य हो सकता हैं. याद रखिए ये नफरत जातपात देख कर नहीं आती, आप किसी भी जाति से आते हो, अगर आवाज नहीं उठाएंगे तो समझिए आप डेंजर जोन में हैं. ठीक है.'
ख़ुद देखिए, आपने आवाज उठाई और बात होने लगा। मीडिया के भरोसे नहीं रहिए, ये अल्टरनेट मीडिया और अपनी ताक़त को समझिए।
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) April 29, 2026
जब तक पूर्ण न्याय नहीं मिले, आवाज उठाते रहिए वरना यह ट्रेड बहुत घातक हैं, इसको जड़ से कुचलना होगा। https://t.co/uXQ2Gkq8P1
ये भी पढ़ें: लाइव शो में आग में झुलस गए थे Michael Jackson, फिल्म 'माइकल' में दिखाया गया ये दर्दनाक हादसा
बता दें कि खेसारी ने अपने पुराने ट्वीट को आज दोबारा कोट करते हुए कहा, 'खुद देखिए, आपने आवाज उठाई और अब इस मुद्दे पर चर्चा होने लगी. मीडिया के भरोसे मत रहिए. अल्टरनेट मीडिया और अपनी ताकत को समझिए. जब तक पूर्ण न्याय नहीं मिले, आवाज उठाते रहिए वरना यह ट्रेड बहुत घातक है, इसको जड़ से कुचलना होगा.'
मृतक के घर वालों ने क्या कहा?
मृतक के एक करीबी ने मीडिया को बताया कि पांडव कुमार काम से घर लौट रहा था. उसी दौरान पुलिस उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. वहां पर चार कैमरे लगे हुए हैं. मेरी गुजारिश की आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए. उसने कोई गलती नहीं की. उसे बिना वजह मार दिया गया. इसमें एक नहीं बल्कि दो लोगों को गोली लगी है. जिसमें पांडव की हत्या हो गई. जबकि दूसरा शख्स अस्पताल में भर्ती है. मृतक पांडव की मां बहुत सीरियस है और उसके भाई को टीबी की बीमारी है. अब उनके घर में कोई कमाने वाला भी नहीं बचा है.
वहीं, इस पूरे मामले में मृतक की मां का कहना है कि जब उनका बेटा घर के लिए लौट रहा था. उसे पुलिस वालों ने रोक लिया था. पुलिस वालों ने वर्दी भी नहीं पहनी थी. उन्होंने हाफ नेकर और बनियान पहन रखा था.
ये भी पढ़ें: इंडिया के बाद अब जापान में बजेगा धुरंधर का डंका, इस दिन होगी रिलीज, मेकर्स ने किया ऐलान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation




















