कैबिनेट की मंजूरी के बाद इजरायल ने सोमालीलैंड में नियुक्त किया पहला राजदूत
यरुशलम/तेल अवीव, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायली कैबिनेट ने रविवार को माइकल लोटेम को सोमालीलैंड के लिए देश का पहला राजदूत नियुक्त करने को मंजूरी दे दी, जिससे हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में नया कूटनीतिक विवाद खड़ा हो सकता है। इजरायली मीडिया आउटलेट जेएनएस ने इसकी जानकारी दी।
विदेश मंत्री गिदोन सार ने 15 अप्रैल को लोटेम के नाम की घोषणा की थी। लोटेम एक वरिष्ठ राजनयिक हैं और अगस्त 2025 तक केन्या, युगांडा, तंजानिया, मलावी और सेशेल्स में राजदूत के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे अजरबैजान और कजाकिस्तान में भी इजरायल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नियुक्ति फिलहाल नॉन-रेजिडेंट (वहां निवास नहीं होगा) होगी और लोटेम यरुशलम में रहते हुए ही सोमालीलैंड के साथ द्विपक्षीय संबंधों को संभालेंगे।
सोमालीलैंड, 1991 में सोमालिया से अलग हुआ और खुद को आजाद देश घोषित कर दिया था। इसे अब तक अधिकांश देशों ने मान्यता नहीं दी है। ऐसे में इजरायल का यह कदम क्षेत्रीय राजनीति में संवेदनशील माना जा रहा है।
सोमालिया ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। सोमालिया गार्डियन ने सोमालियाई विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि वह अपने क्षेत्र के किसी भी हिस्से को कूटनीतिक मान्यता देने की कोशिशों को “सिरे से खारिज” करता है और ऐसे कदम क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर कर सकते हैं।
इस बीच, कई मुस्लिम बहुल देशों—जिनमें सऊदी अरब, तुर्की, मिस्र, बांग्लादेश, पाकिस्तान, और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं—ने भी संयुक्त बयान जारी कर इजरायल के इस कदम की निंदा की और इसे सोमालिया की संप्रभुता का “स्पष्ट उल्लंघन” बताया।
उल्लेखनीय है कि इजरायल ने 26 दिसंबर 2025 को सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तब कहा था कि उनका देश कृषि, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में सोमालीलैंड के साथ सहयोग बढ़ाने की योजना बना रहा है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
CSK vs GT: रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी और रैना के क्लब में मारी एंट्री, शर्मनाक रिकॉर्ड किया नाम, गुजरात को मिला 159 का लक्ष्य
CSK vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारने के बाद सीएसके के ने टीजी के सामने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में उनके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर यहां तक पहुंचा. अब गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 159 रन बनाने होंगे.
रुतुराज गायकवाड़ ने खेली अर्धशतकीय पारी
इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए. संजू 11 और उसके बाद उर्विल पटेल 4 रन बनाकर आउट हो गए. गायकवाड़ ने धीमी खेला लेकिन सीएसके की पारी को आगे बढ़ाया. उन्होंने इस मैच में 49 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोका.
Run rate on the rise for #CSK ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
???? Ruturaj Gaikwad and Shivam Dube with vital hits ????
Updates ▶️ https://t.co/zJBovAaCoM #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvGT | @ChennaiIPL pic.twitter.com/rW6jOeNSVl
गायकवाड़ ने ये खास रिकॉर्ड किया अपने नाम
रुतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में 60 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 70 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मैच में 3 छक्के लगाने के साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में 100 छक्के लगा दिए हैं. वो एमएस धोनी, सुरेश रैना और शिवम दुबे के बाद ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी सीएसके के लिए बन गए हैं.
Milestone ???? for the @ChennaiIPL Captain! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
He is keeping the home side going today ????
Updates ▶️ https://t.co/zJBovAaCoM #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvGT pic.twitter.com/3rSZbPIQMX
इस मैच से पहले गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 97 छक्के लगाए थे. इस मैच में जैसे ही उन्होंने 3 छक्के लगाए वो धोनी-रैना और दुबे के इस खास क्लब में शामिल हो गए. उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंच पाई.
IPL में CSK के लिए 100+ छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- 234 - एमएस धोनी
- 180 - सुरेश रैना
- 105 - शिवम दुबे
- 100 - रुतुराज गायकवाड़
रुतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड
इसके साथ ही रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने पर्थिव पटेल, मैथ्यू हेडन, मुरली विजय की लिस्ट में एंट्री मारी ली है. गायकवाड़ संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा बॉल में सीएसके के लिए फिल्टी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.
IPL में CSK के लिए सबसे धीमा IPL 50
- 53 - पार्थिव पटेल बनाम PBKS चेन्नई 2010
- 51 - मैथ्यू हेडन बनाम MI गकेबरहा 2009
- 50 - मुरली विजय बनाम PBKS मोहाली 2013
- 49 - मुरली विजय बनाम RR जयपुर 2013
- 49 - डेविन स्मिथ बनाम MI वानखेड़े 2014
- 49 - रुतुराज गायकवाड़ बनाम GT चेन्नई 2026
Short ball supremacy ????pic.twitter.com/ga6fUW530k
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 26, 2026
इन खिलाड़ियों ने भी मैच में बिखेरा जलवा
रुतुराज गायकवाड़ के अलावा टीम के लिए शिवम दुबे ने 17 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 22 रन बनाए. वहीं जेमी ओवर्टन ने 6 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 18 रनों की पारी खेली. वहीं जीटी के लिए कगीसो रबाडा ने 3, अरशद खान ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : CSK vs GT: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड सबसे तेज बनाने वाले बने तीसरे बल्लेबाज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















