आग, पानी और विनाश... कोडी श्री की भविष्यवाणी, 2026 में होगा मानवता का अंत? कांप उठेगा पूरा देश
Kodi Sri Prediction: कोडी श्री की नई भविष्यवाणी ने लोगों को चौंका दिया है. उन्होंने 2026 को मानवता के लिए कठिन समय बताया है. उनके अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण भोजन और पानी की कमी हो सकती है और मौतों की संख्या बढ़ सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक असंतुलन और मानसिक संकट बढ़ेंगे. हालांकि कुछ क्षेत्रों में राहत की स्थिति भी रह सकती है. इस भविष्यवाणी ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है कि क्या आने वाला समय सच में इतना खतरनाक होगा या यह सिर्फ चेतावनी है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
एक ही जगह तीन कहानियां! महल से कॉलेज बना मुस्तफा महल, अब फिल्मों में भी चमक रहा यह शाही इतिहास, देखें वीडियो
Mustafa Mahal Of Wanaparthy : तेलंगाना के वनपर्थी जिले में स्थित मुस्तफा महल एक ऐसी ऐतिहासिक धरोहर है, जो आज भी अपनी भव्यता और अनोखी कहानी के कारण लोगों को आकर्षित करती है. साल 1885 में रानी शंकरम्मा द्वारा बनवाया गया यह महल कभी वनपर्थी संस्थानम की शाही पहचान हुआ करता था. समय के साथ यह महल कई बदलावों का गवाह बना और आज एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के रूप में उपयोग में लिया जा रहा है. इस महल की सबसे खास बात इसकी वास्तुकला है, जिसमें यूरोपीय और भारतीय शैली का शानदार मेल देखने को मिलता है. ऊंची छतें, लंबे गलियारे और खूबसूरत नक्काशी आज भी उस दौर की शाही जिंदगी की झलक दिखाते हैं. भले ही दीवारों की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई हो, लेकिन इसकी शान आज भी कायम है. इतिहास के साथ-साथ यह महल फिल्म निर्माताओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है. कई फिल्मों और कलात्मक प्रोजेक्ट्स की शूटिंग यहां हो चुकी है, जिससे यह जगह पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बना रही है. यह महल आज इतिहास, शिक्षा और सिनेमा के संगम का एक अनोखा उदाहरण बन चुका है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















.jpg)







