एक ही जगह तीन कहानियां! महल से कॉलेज बना मुस्तफा महल, अब फिल्मों में भी चमक रहा यह शाही इतिहास, देखें वीडियो
Mustafa Mahal Of Wanaparthy : तेलंगाना के वनपर्थी जिले में स्थित मुस्तफा महल एक ऐसी ऐतिहासिक धरोहर है, जो आज भी अपनी भव्यता और अनोखी कहानी के कारण लोगों को आकर्षित करती है. साल 1885 में रानी शंकरम्मा द्वारा बनवाया गया यह महल कभी वनपर्थी संस्थानम की शाही पहचान हुआ करता था. समय के साथ यह महल कई बदलावों का गवाह बना और आज एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के रूप में उपयोग में लिया जा रहा है. इस महल की सबसे खास बात इसकी वास्तुकला है, जिसमें यूरोपीय और भारतीय शैली का शानदार मेल देखने को मिलता है. ऊंची छतें, लंबे गलियारे और खूबसूरत नक्काशी आज भी उस दौर की शाही जिंदगी की झलक दिखाते हैं. भले ही दीवारों की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई हो, लेकिन इसकी शान आज भी कायम है. इतिहास के साथ-साथ यह महल फिल्म निर्माताओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है. कई फिल्मों और कलात्मक प्रोजेक्ट्स की शूटिंग यहां हो चुकी है, जिससे यह जगह पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बना रही है. यह महल आज इतिहास, शिक्षा और सिनेमा के संगम का एक अनोखा उदाहरण बन चुका है.
कौन हैं संजय जमुआर, जिन्हें बनाया गया दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल का पहला CEO, विदेशों में भी बिछवाएंगे डीएमआरसी का लाइन
संजय जमुआर को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (DMIL) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है. यह नई इकाई दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसे हाल ही में वैश्विक स्तर पर मेट्रो परियोजनाओं में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















.jpg)




