क्यों अचानक मंच से उतर गईं ममता बनर्जी? BJP-TMC का हुआ आमना सामना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सियासी पारा चरम पर है. हाई प्रोफेशनल सीट भवानीपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी ही जनसभा बीच में छोड़कर मंच से उतर गईं. आरोप है कि बीजेपी की रैली से आ रहे लाउडस्पीकर के शोर ने उनका भाषण बाधित किया. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद दीदी पर दबाव बढ़ गया है?
कोलकाता के भवानीपुर में शनिवार को एक तरफ टीएमसी की रैली और थोड़ी दूर पर बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी का कार्यक्रम. इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। नारेबाजी शुरू हो गई. पूरा इलाका जय बंगाल और जय श्री राम के नारों से गूंज गया.
'मुझे तुम्हारी बॉडी पसंद है....', इस एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने रखी थी गंदी डिमांड, हसीना ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Actress Nehal Vadoliya on Director Dirty Demand: बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने हाल ही में इंडस्ट्री के एक चौंकाने वाले अनुभव का खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जी हां, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे एक डायरेक्टर ने सेट पर उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की. चलिए आपको इसके बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
डायरेक्टर ने पूछे पर्सनल सवाल
आपको बता दें कि नेहल वडोलिया ने हाल ही में हिंदी रश को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. वहीं बातचीत में नेहल ने बताया कि डायरेक्टर वाली ये घटना उस समय की है जब वो एक प्रोजेक्ट में इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के तौर पर काम कर रही थीं. उन्होंने कहा कि ये उनका पहला दिन था और पूरे दिन शूटिंग के बाद जब बाकी लोग सेट से जा चुके थे, तब वो और डायरेक्टर अकेले रह गए थे. इसी दौरान डायरेक्टर ने उनसे पर्सनल सवाल पूछने शुरू कर दिए.
'मुझे तुम्हारी बॉडी पसंद है'
नेहल के मुताबिक, डायरेक्टर को ये नहीं पता था कि वो इंटीमेसी कॉर्डिनेटर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं. उसने उनसे उनका इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाने को कहा. जैसे ही नेहल ने अपना प्रोफाइल दिखाया, उसने नेहल से पूछा कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है. जब नेहल ने नहीं में जवाब दिया, तो डायरेक्टर ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि 'हम कुछ ट्राई कर सकते हैं, मुझे तुम्हारी बॉडी पसंद है.'
घटना ने अंदर तक झकझोर दिया
इतना ही नहीं, नेहल ने आगे बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें साइड हग किया और उस दौरान भी वो गलत बातें करता रहा. उसने कहा कि वो उनका बॉयफ्रेंड तो नहीं बन सकता, लेकिन उसने उन्हें फील कर लिया है. इस घटना ने नेहल को अंदर तक झकझोर दिया. इस खुलासे के बाद फैंस भी हैरान हैं और इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
इंटीमेट सीन्स की शूटिंग
नेहल ने इस बातचीत में इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर भी कई अहम बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि फिल्मों और वेब सीरीज में ऐसे सीन्स बेहद सावधानी और तय गाइडलाइंस के तहत शूट किए जाते हैं. हर चैनल और प्रोडक्शन हाउस की अपनी सीमाएं होती हैं, जिनके भीतर रहकर ही न्यूडिटी और बोल्डनेस दिखाई जाती है.
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी सीन में एक्ट्रेस बिकिनी में है, तो उसे स्विमिंग एरिया या पूल के आसपास दिखाया जाता है. वहीं, अगर कोई बेड पर इंटीमेट सीन शूट हो रहा है, तो इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि क्या दिखाना है और क्या नहीं. कई बार बॉटम वियर को कैमरे में दिखाया ही नहीं जाता, ताकि सीन की मर्यादा बनी रहे.
प्रोफेशनल इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के रूप में काम
वहीं नेहल वडोलिया अब सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के रूप में भी काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि इस फील्ड में अच्छी कमाई भी है. एक इंटीमेसी कॉर्डिनेटर आमतौर पर 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक कमा सकता है, जो प्रोजेक्ट और अनुभव पर निर्भर करता है.
ये भी पढ़ें: ‘मैं दाऊद को जॉइन कर रहा हूं...’ Raghav Chadha के BJP में शामिल होने के बाद Prakash Raj ने लिया ये फैसला?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












.jpg)








