अभिषेक या ईशान से नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से इम्प्रेस हुए SRH कैप्टन पैट कमिंस, बोले- 'वो मेरा फेवरेट प्लेयर है...'
IPL 2026 में रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और एक के बाद एक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की एक्शन में वापसी हुई और आते ही उन्होंने अपनी टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दिलाई. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद पैट कमिंस ने जो कहा, वो चर्चा में आ गया है. जी हां, पैट कमिंस अपनी टीम के अभिषेक शर्मा या ईशान किशन से नहीं बल्कि एक युवा बल्लेबाज से इम्प्रेस हो गए हैं और उन्होंने उसे अपना फेवरेट प्लेयर बताया है.
पैट कमिंस का फेवरेट प्लेयर कौन?
IPL 2026 में अपना पहला मैच खेलने उतरे पैट कमिंस, जहां उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दिलाई. इस जीत के बाद SRH के कप्तान पैट कमिंस का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है, जो भारतीय फैंस का दिल जीत रहा है. असल में RR के सामने मिली जीत के बाद पैट कमिंस ने बताया कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी उनके नए फेवरेट प्लेयर बन गए हैं.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं. गेंद पर जोर से प्रहार करते हैं. उन्हें खेलते हुए देखना काफी मजेदार है. मुझे उनके खेलने का अंदाज बहुत पसंद है. वो बहुत इम्प्रेसिव है और उसने अपने करियर की शानदार शुरुआत की है.'
"???????????????????????????? ???????????????????????????????????????????????? ???????? ???????? ???????????? ???????????????????????????????????? ????????????????????????"#SRH captain Pat Cummins is in all awe of the 1️⃣5️⃣-year old youngster ????????#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals | @SunRisers pic.twitter.com/qwHnvtPRvO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने खेली आतिशी पारी
SRH के साथ खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के हर गेंदबाज को आड़े हाथ लिया और ताबड़तोड़ रन बनाते हुए अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.
Records galored and a statement delivered ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
The Vaibhav Sooryavanshi way ✨
Relive his knock▶️ https://t.co/kmcXHSHa67 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH pic.twitter.com/eAe5ezXutI
उन्होंने पहले 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 36 गेंदों में अपना शतक भी पूरा कर लिया. मगर, वह अपनी पारी को और बड़ा बनाते उससे पहले 14वें ओवर में साबिक हुसैन ने उन्हें 103(37) के स्कोर पर चलता कर दिया. वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 278.38 का रहा.
सनराइजर्स हैदराबाद ने अंक तालिका में लगाई छलांग
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में RR VS SRH के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और अंक तालिका में छलांग लगाई है. हैदराबाद की टीम ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह SRH 10 अंक और +0.815 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. अब यहां से SRH के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी आसान नजर आ रही है, क्योंकि टीम को अभी 6 मैच खेलने हैं, जिसमें यदि वह 3 से 4 मैच जीतती है, तो प्लेऑफ की दावेदार बन जाएगी.
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL में फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किस नंबर पर है वैभव सूर्यवंशी का नाम
Bhooth Bangla Box Office collection Day 9: भूत बंगला 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल. जानिए अब तक कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Bhooth Bangla Box Office collection Day 9: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) ने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. रिलीज के कुछ ही दिनों में इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ऐसे में यह फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. इसके साथ ही अब यह तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही है. हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ दिखा जा सकता है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है और खासतौर पर वीकेंड पर इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला. यही वजह है कि यह फिल्म अब साल की बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह बनाती दिख रही है.
नौवें दिन की कमाई में जबरदस्त उछाल
भूत बंगला फिल्म ने नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को अपनी कमाई से सबको चौंका दिया है. इसने 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 87 फीसदी ज्यादा है. वहीं, आठवें दिन फिल्म का कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये रहा था, लेकिन शनिवार को ऑडियंस की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली. यह उछाल इस बात का इशारा है कि इस मूवी को लेकर लोगों में अभी भी एक्साइटमेंट है.
भूत बंगला 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
भूत बंगला ने भारत में अब तक कुल 100.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. इसके साथ ही अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 120.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यह किसी भी फिल्म के लिए एक बड़ी अचीवमेंट मानी जाती है. इससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. पहले वीक में ही फिल्म ने मजबूत पकड़ बना ली थी और दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.
भूत बंगला का दूसरे देशों में दिखा जलवा
भूत बंगला फिल्म का केवल इंडिया में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में बेहतरीन परफॉर्म कर रही है. नौवें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 4 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई की. ऐसे में इसकी विदेश से अब तक कुल कमाई 41.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यह आंकड़ा बताता है कि फिल्म को ग्लोबल लेवल पर भी पसंद किया जा रहा है. अलग-अलग देशों में दर्शक इस हॉरर कॉमेडी का आनंद ले रहे हैं, जिससे इसके कुल कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
भूत बंगला ने वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन
इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 161.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यह आंकड़ा इसे इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल करता है. खास बात यह है कि यह फिल्म बड़े बजट की हॉलीवुड फिल्म माइकल से टक्कर लेते हुए भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. ऑडियंस को इसकी स्टोरी, कॉमेडी और डर का मिश्रण काफी पसंद आ रहा है, जो इसे लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकाए रख सकता है.
भूत बंगाल की कहानी पर एक नजर
गौरतलब है कि भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, इसमें अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव अहम भूमिका में है. फिल्म में अक्षय कुमार अपने पुश्तैनी महल में वापस जाते हैं. यह महल गांव में स्थित है और इसके पीछे कई रहस्यमयी स्टोरी छिपी होती हैं. फिल्म की स्टोरी में मोड़ तब आता है जब वह अपने परिवार के एक फंक्शन के लिए इस महल का इस्तेमाल करता है और वहां अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं. फिल्म में डर और हंसी का बैलेंस दर्शकों को बांधे रखता है. यही वजह है कि इसे फैमिली ऑडियंस से लेकर युवाओं तक सभी से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: 'मैं उन्हें ज्यादा इंटेलिजेंट लगी...', ऐश्वर्या राय को हटाकर 'मंगल पांडे' में अमीषा पटेल को ऐसे मिली थी जगह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















