Responsive Scrollable Menu

Vaibhav Sooryavanshi injury: वैभव सूर्यवंशी की हैमस्ट्रिंग इंजरी कितनी गंभीर? क्या अगला मुकाबला खेल पाएंगे?

Vaibhav Sooryavanshi injury: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के बैटर वैभव सूर्यवंशी की चोट ने शनिवार को फैंस की चिंता बढ़ा दी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 15 साल के वैभव मैदान पर फील्डिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग पकड़कर दर्द से कराहते नजर आए और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। हालांकि मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने राहत भरी खबर दी।

यह घटना हैदराबाद की पारी के तीसरे ओवर में हुई थी। यह ओवर जोफ्रा आर्चर डाल रहे थे। बल्लेबाज ईशान किशन ने कवर के ऊपर से शॉट खेला और गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी। उसे रोकने के लिए वैभव सूर्यवंशी तेजी से दौड़े, लेकिन बीच रास्ते में अचानक रुक गए।

इसके बाद उन्होंने अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ी और दर्द से परेशान नजर आए। तुरंत टीम फिजियो मैदान पर पहुंचे। कुछ मिनट तक जांच के बाद तय किया गया कि वैभव को मैदान से बाहर ले जाना होगा। इस तस्वीर को देखकर राजस्थान रॉयल्स के फैंस काफी चिंतित हो गए थे।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रम राठौड़ ने कहा कि शुरुआती तौर पर चोट गंभीर नहीं लग रही है। उन्होंने बताया, 'उन्हें हैमस्ट्रिंग में कुछ महसूस हुआ था, लेकिन अब वह ठीक दिख रहे। उनका इलाज किया गया। अगले एक-दो दिन में स्थिति साफ होगी, लेकिन फिलहाल यह गंभीर नहीं लग रही।'

चोट के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में बल्ले से कमाल कर दिया। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा और 103 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 278.38 रहा।

वैभव की इस शानदार पारी की हर तरफ चर्चा हो रही। वह फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इस सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में उन्होंने 357 रन बनाए हैं। उनका औसत 44.63 और स्ट्राइक रेट 234.86 है।

आईपीएल 2026 में वैभव ने 15 गेंदों में तीन अर्धशतक भी जड़े हैं। शनिवार को उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। सबसे तेज भारतीय शतक का रिकॉर्ड भी उनके नाम है, जब पिछले साल उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में सैकड़ा लगाया था।

हालांकि राजस्थान रॉयल्स यह मैच नहीं जीत सकी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य 5 विकेट रहते और 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 74 और अभिषेक शर्मा ने 57 रन बनाए। इस जीत के साथ SRH अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

Continue reading on the app

Abhishek Sharma Video: ये क्या! अभिषेक शर्मा के साथ हुई हरकत, फैनगर्ल ने जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींचा

Abhishek Sharma Video: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन ही नहीं बल्कि एक ऑफ-फील्ड घटना है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक फैनगर्ल अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचते हुए नजर आ रही। इस घटना ने फैंस और क्रिकेट प्रेमियों के बीच खिलाड़ी सुरक्षा और फैन बर्ताव को लेकर बहस छेड़ दी।

फैनगर्ल ने खींचा अभिषेक का हाथ
बताया जा रहा है कि यह घटना जयपुर स्थित टीम होटल के बाहर हुई, जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए रवाना हो रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक शर्मा होटल से बाहर निकल रहे थे, तभी एक महिला फैन अचानक उनके करीब पहुंची और उत्साह में उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगी।

सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह हाथ छुड़ाया
इस अचानक हुई हरकत से अभिषेक कुछ असहज नजर आए। उन्होंने तुरंत खुद को छुड़ाने की कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और फैन को अलग किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने इसे गलत व्यवहार बताया जबकि कुछ ने खिलाड़ियों की निजी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

अभिषेक ने राजस्थान के खिलाफ फिफ्टी ठोकी
हालांकि इस ऑफ-फील्ड घटना का असर अभिषेक शर्मा के खेल पर बिल्कुल नहीं दिखा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 57 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनका स्ट्राइक रेट 196 से ज्यादा रहा।

अभिषेक की इस तेजतर्रार पारी ने सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दी और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया।

सीजन की शुरुआत में थोड़े संघर्ष के बाद अब अभिषेक शानदार फॉर्म में लौट चुके हैं। पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया था, और अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर लगातार दूसरा बड़ा प्रदर्शन किया।

अब तक 8 मैचों में 380 रन बनाकर अभिषेक शर्मा इस सीजन हैदराबाद के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। मैदान के बाहर हुई असहज घटना के बावजूद उन्होंने जिस तरह बल्ले से जवाब दिया, उसने उनकी मानसिक मजबूती भी दिखा दी।

Continue reading on the app

  Sports

तुम्हारे सारे राज जानता हूं ...मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन ने धमकाया था, गेंदबाज पर उतर गया गुस्सा

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की टीमों के बीच होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में बाजी दोनों बार सीनियर ने मारी. सनराइजर्स हैदराबाद की विकेटकीपर बल्लेबाज ने दोनों के बीच मैच से पहले हुई बातचीत का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वैभव से कहा था मैं तुम्हारा सारे राज जानता हूं तो मेरी टीम पर रहम करना. Sun, 26 Apr 2026 14:38:04 +0530

  Videos
See all

Firing On Trump : ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम! | | Trump | Shehbaz Sharif | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:15:07+00:00

US के वॉशिंगटन हिल्टन होटल में फायरिंग से मचा हड़कंप | #donaldtrump #jdvance #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:02:37+00:00

Bihar के Katihar में ड्रिप लगाकर पति के साथ अधिकारी को बिमारी का सबूत देने पहुंची आंगनबाड़ी सेविका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:01:39+00:00

Raghav Chadha Quits AAP : नई पार्टी में एंट्री से राघव चड्ढा को बड़ा झटका! | Latest News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:00:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers