Responsive Scrollable Menu

Watermelon Hack: तरबूज के बीज से छुटकारा पाने की जापानी ट्रिक, मिनटों में साफ होगा फल

Watermelon Hack: गर्मियों में ठंडा और रसदार तरबूज खाना जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही इसके बीज झंझट बढ़ा देते हैं। एक-दो नहीं, इसमें सैकड़ों काले बीज होते हैं जिन्हें निकालना मुश्किल लगता है। आज हम आपको तरबूज काटने की ऐसी आसान जापानी ट्रिक बताएंगे, जिससे बीज झटपट और बिना मेहनत निकल जाएंगे

Continue reading on the app

हमले को ट्रंप ने ईरान युद्ध से जोड़ा, कहा- ये घटना मुझे जीतने से नहीं रोक सकती

फायरिंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है। वो यह कह रहे हैं कि यह घटना मुझे ईरान युद्ध रोकने से नहीं रोक सकती। यह घटना मुझे रोक नहीं पाएगी। ईरान युद्ध जीतने से नहीं रोक पाएगी मुझे यह घटना। कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर चल रही थी। वहां पर जैसे ही ये गोली की आवाजें हुई एक तो पूरे डोनल्ड ट्रंप उनके कैबिनेट उनकी पत्नी मिलानिया ट्रंप को लेकर जिसमें जितने भी लोग वहां पर मौजूद थे। पीट हेगसेथ से लेकर कैश पटेल सबको वहां से निकाला गया। अमेरिका के अंदर एक अटैक होता है और डॉनल्ड ट्रंप इसको ईरान युद्ध से जोड़ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि यह घटना मुझे ईरान युद्ध रोकने से नहीं जीतने से नहीं रोक सकती।

इसे भी पढ़ें: White House Shooting पर PM Modi की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं

अधिकारियों ने बताया कि 31 वर्षीय हमलावर कैलिफोर्निया से था, जिसे सीक्रेट सर्विस ने पकड़ लिया है। घटना के बाद ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं को संबोधित किया और बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे। एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उनकी जान बच गई। ट्रंप ने कहा कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारी को बहुत करीब से एक घातक हथियार से निशाना बनाया गया था। उन्हें गोली लगी लेकिन जैकेट ने अपना काम कर दिया।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध को सुरक्षा अवरोधक के पास भागते हुए और सीक्रेट सर्विस के एजेंट को उसकी ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप पर हमला, तड़ातड़ चली गोलियां, CIA एजेंट ने कैसे बचाई जान?

घटना के बाद वॉशिंगटन हिल्टन के बैंक्वेट हॉल में सीक्रेट सर्विस और अन्य एजेंसियों के अधिकारी बड़ी संख्या में पंहुचे, जहां सैकड़ों अतिथि स्प्रिंग पी और बुराटा सलाद का आनंद ले रहे थे। उन्हें अचानक टेबलों के नीचे छिपने को मजबूर होना पड़ा। जैसे ही लोगों को स्थिति का एहसास हुआ, बॉलरूम में दहशत फैल गई। सैकड़ों पत्रकार सूचनाएं साझा करने के लिए फोन पर जुट गए। किसी को चिल्लाते हुए सुना गया हट जाइए, सर! जबकि कुछ लोग निर्देश दे रहे थे कि झुक जाइए।’ एक कोने से गॉड ब्लेस अमेरिका की आवाजें भी सुनाई दीं। इसी बीच ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर ले जाया गया। इस दौरान वह क्षण भर के लिए, संभवतः ठोकर लगने से, लड़खड़ाए और सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने उन्हें तुरंत संभाल लिया। एक कानून-प्रवर्तन अधिकारी ने गोलीबारी की पुष्टि की। हालांकि विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी। सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा में रहने वाले सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि एक कानून-प्रवर्तन कर्मी को बुलेट-प्रूफ जैकेट पर गोली लगी, लेकिन उसके सुरक्षित रहने की उम्मीद है।
 

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs GT: संजू सैमसन ने धोनी-रैना को पीछे छोड़ा, ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बने

Sanju Samson record: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सैमसन आईपीएल इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी, केएल राहुल और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

संजू को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैच से पहले सिर्फ 3 रन की जरूरत थी। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा की वाइड गेंद पर पॉइंट के ऊपर शानदार चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वह आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए।

सैमसन ने सबसे कम गेंदों में 5 हजार रन पूरे किए
सैमसन ने सिर्फ 3555 गेंदों में 5000 रन पूरे किए। वह आईपीएल इतिहास में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने। उनसे आगे सिर्फ एबी डिविलियर्स (3288 गेंद) और डेविड वॉर्नर (3554 गेंद) हैं। भारतीय खिलाड़ियों में संजू सबसे आगे निकल गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना (3620 गेंद), केएल राहुल (3688 गेंद) और एमएस धोनी (3691 गेंद) के नाम था।

संजू ने धोनी को पीछे छोड़ा
हालांकि रिकॉर्ड बनाने के बाद संजू की पारी ज्यादा लंबी नहीं चली। चौथे ओवर में फिर रबाडा ने उन्हें आउट कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर संजू ने कट लगाने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर जोस बटलर ने आसान कैच पकड़ लिया। सैमसन 15 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

संजू इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शानदार शतक लगाया था। यह इस सीजन उनका दूसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई में नाबाद 115 रन बनाए थे।

यह पहली बार है जब संजू ने आईपीएल के एक ही सीजन में दो शतक लगाए हैं। इसके साथ ही उनके टी20 करियर में कुल 8 शतक हो गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली और अभिषेक शर्मा हैं, जिनके नाम 9-9 टी20 शतक दर्ज हैं।

अगर मौजूदा सीजन की बात करें तो संजू सैमसन ने 8 मैचों में 298 रन बनाए हैं। उनका औसत 59.60 और स्ट्राइक रेट 172.2 रहा है, जो उनकी शानदार फॉर्म को दिखाता है।

Sun, 26 Apr 2026 16:22:24 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Bengal Election LIVE: लाइव आ ममता ने हिलाया पूरा बंगाल! | BJP | TMC |PM Modi |Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:46:00+00:00

Ravi Kishan On Mamata Banerjee: ममता दीदी पर रवि किशन ने क्या कहकर चौंकाया ? #shorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:46:12+00:00

PM Modi Speech: दीदी के गढ़ में PM मोदी की दहाड़ | PM Modi | Mamata Banerjee | West Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:46:07+00:00

Alam Raza Nuri on Child Limitation in Islam: आलम रजा नूरी के बयान पर मचा बवाल! Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers