Responsive Scrollable Menu

IPL में लखनऊ vs कोलकाता:सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी, हेड टु हेड में पंत की टीम का पलड़ा भारी

IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करेगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। लखनऊ और कोलकाता का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। 3 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए मैच में LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा है। दोनों पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। लखनऊ ने 7 में से 2 मैच जीते और 9वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता को 7 में से अब तक सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। लखनऊ की बादशाहत, 7 में से जीते 5 मैच दोनों टीमों के बीच अब तक लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 7 मैचों में से लखनऊ ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है। मार्श और प्रिंस लखनऊ के बड़े हथियार LSG के लिए इस सीजन में मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 134.61 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव सबसे सफल रहे हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। अंगकृष और कार्तिक त्यागी KKR की ताकत कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से युवा बैटर अंगकृष रघुवंशी फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 142.85 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। यहां 26वां मैच खेला जाएगा लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक कुल 25 IPL मैच खेले गए। 10 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। यहां IPL का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे। लखनऊ में आज तेज गर्मी रहेगी लखनऊ में रविवार को काफी तेज धूप और काफी गर्मी रहेगी। हवा की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा रहेगी। मैच वाले दिन यहां का तापमान 43 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।

Continue reading on the app

धोनी चेन्नई से वापसी कर सकते हैं:आज गुजरात से मुकाबला; हेड टु हेड में दोनों टीम बराबरी पर

IPL 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की टीम में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो सकती है। वे अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। चेन्नई ने पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं। टीम पॉइंट्स टेबल पांचवें स्थान पर हैं। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (-0.790) कमजोर है और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। दोनों टीम ने 4-4 मैच जीते हेड-टु-हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 जीत दर्ज की हैं। पिछले सीजन अहमदाबाद में हुए मुकाबले में चेन्नई ने 83 रन से जीत हासिल की थी। संजू इस सीजन दो शतक लगा चुके CSK के लिए इस सीजन में संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ सीजन का दूसरा शतक जड़ा था। इससे पहले गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने सेंचुरी लगाई थी। टीम का मिडिल ऑर्डर अब भी चिंता का विषय है। शिवम दुबे, सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। चेन्नई की ओर से संजू टॉप रन स्कोर। वे 2 शतक के साथ 293 रन बना चुके हैं। अंशुल कंबोज 14 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। जेमी ओवरटन और अकील हुसैन और नूर अहमद भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभमन और सुदर्शन पर टीम निर्भर गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन (RCB के खिलाफ शतक) ने शानदार प्रदर्शन किया है। RCB के खिलाफ पिछले मैच में टीम 230 के स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन 16वें से 19वें ओवर में रन नहीं बना सकी। गुजरात की ओर से गिल टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 149.24 की स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे बड़े नामों के बावजूद टीम निरंतरता की कमी से जूझ रही है। स्पिन विभाग में राशिद खान के अलावा कोई विकल्प प्रभावी नहीं है। वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा टॉप विकेट टेकर हैं। वे सात मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। चेपॉक की पिच स्पिन फ्रेंडली एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच आगे बढ़ने के साथ यह पिच धीमी हो जाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल होती है और यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। अब तक यहां पर IPL के 94 मैच खेले गए हैं। जिसमें 53 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीता है। जबकि 41 मैच चेज करने वाली टीम ने जीता है। बारिश की संभावना नहीं चेन्नई मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। शाम को बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli ने बच्चों से की मुलाकात, दिया जिंदगी का गुरुमंत्र, शेयर किया अपना अनुभव

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली के आरके पुरुम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और अपना अनुभव शेयर किया। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए जीवन में आगे बढ़ने, सपने पूरे करने की सीख दी। कोहली ने यहां क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया और इसी दौरान संबोधन में बच्चों की जिंदगी में कुछ कर गुजरने का रास्ता भी बताया। 

कोहली इस समय आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं। उनकी टीम आरसीबी ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। इस मैच के दौरान कोहली ने टी20 में अपने 9000 रन पूरे किए हैं। 

बच्चों को संबोधित करते हुए कोहली ने अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि कैसे उन्होंने बहुत कम उम्र में क्रिकेट को अपनी प्राथमिकता बना लिया था। कोहली ने कहा कि, मुझे यहां बुलाने के लिए शुक्रिया। मैं स्कूल में बोलने का आदी नहीं हूं इसलिए ये मेरे लिए थोड़ा अजीब होने वाला है क्योंकि मैं काफी पहले ही स्कूल सेट अप से दूर चला गया था। जिसका कारण क्रिकेट था और मैं इसी बारे में बात करने वाला हूं। 

कोहली ने कहा कि, आप बच्चे इस समय जिस दौर में हैं और जिस प्रक्रिया से गुजर रहे हैं उसका हिस्सा मैं भी रह चुका हूं। मैं सिर्फ अपना अनुभव बता सकता हूं कि कैसे मेरे शुरुआती जीवन में मेरा फोकस और मेरी प्राथमिकता बदल गई थी। 
 
इस दौरान कोहली ने कहा कि बच्चों को अपने आस-पास के सभी लोगों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं बस ये कहना चाहता हूं कि स्कूल ऐसी जगह है जहां आप सीखने आते हैं आगे बढ़ने आते हैं और आप बेहतर इंसान बनते हैं। पहले आपके पास जो वातारवण है उसका सम्मान कीजिए, आपके टीचर्स जो लोग आपको सिखा रहे हैं उनका सम्मान कीजिए। वह आपको अपने जीवन का हिस्सा दे रहे हैं। उन लोगों को वो सम्मान, वो फोकस और प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिसके वो हकदार हैं। 
Tue, 28 Apr 2026 16:33:00 +0530

  Videos
See all

Shorts | AI+ Nova 2 Ultra 5G Unboxing, कम बजट वालों के लिए शानदार ऑप्शन | Tech News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:08:32+00:00

West Bengal Elections 2026: बंगाल का फाइनल फैसला, महिला वोट का आशीर्वाद किसे? | BJP | TMC | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:15:06+00:00

Chirag Paswan News: Bihar में कैबिनेट का विस्तार कब?, चिराग पासवान ने बताया! #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:12:03+00:00

Gujarat Election में BJP की प्रचंड जीत, AAP को झटका तो Owaisi की AIMIM को भी खुशखबरी | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:09:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers