Responsive Scrollable Menu

'कालीघाट की जनता ने TMC को दिया करारा जवाब, गुंडों की आरती उतारती है ममता बनर्जी की पार्टी'

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'टीएमसी जिस भाषा को समझती है जनता ने वही जवाब दिया'. कालीघाट की पब्लिक ने आज सरेआम उसी भाषा में टीएमसी को करारा जवाब दिया है. टीएमसी इस चुनाव में जो भी करेगी वह एकदम उल्टा ही पड़ेगा. बंगाल में इस बार कोई भी चुनाव एकदम एकतरफा नहीं होने वाला है.

Continue reading on the app

गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र... PM मोदी को हर जगह जाने का अधिकार, हिमंत बिस्वा सरमा का ममता पर पलटवार

हिमंत ने बंगाल चुनाव को लेकर एक बड़ा और अहम दावा किया है. उन्होंने कहा कि असम में पहले चुनाव के दौरान भारी अफरातफरी मचती थी. लेकिन आज असम में हर चुनाव एक बहुत बड़े उत्सव की तरह होता है. बंगाल में भी चुनाव का दूसरा चरण एक बड़े उत्सव जैसा ही चल रहा है. पहले चरण में बहुत अच्छी वोटिंग हुई और कोई भी अफरातफरी नहीं मची.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में लखनऊ vs कोलकाता:सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी, हेड टु हेड में पंत की टीम का पलड़ा भारी

IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करेगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। लखनऊ और कोलकाता का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। 3 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए मैच में LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा है। दोनों पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। लखनऊ ने 7 में से 2 मैच जीते और 9वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता को 7 में से अब तक सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। लखनऊ की बादशाहत, 7 में से जीते 5 मैच दोनों टीमों के बीच अब तक लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 7 मैचों में से लखनऊ ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है। मार्श और प्रिंस लखनऊ के बड़े हथियार LSG के लिए इस सीजन में मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 134.61 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव सबसे सफल रहे हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। अंगकृष और कार्तिक त्यागी KKR की ताकत कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से युवा बैटर अंगकृष रघुवंशी फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 142.85 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। यहां 26वां मैच खेला जाएगा लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक कुल 25 IPL मैच खेले गए। 10 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। यहां IPL का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे। लखनऊ में आज तेज गर्मी रहेगी लखनऊ में रविवार को काफी तेज धूप और काफी गर्मी रहेगी। हवा की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा रहेगी। मैच वाले दिन यहां का तापमान 43 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती। Sat, 25 Apr 2026 23:40:00

  Videos
See all

BJP Vs TMC | Amit Shah On Mamata Banerjee: ममता दीदी पर Amit Shah का जोरदार हमला! | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:09:11+00:00

Heat Wave Alert: हीटवेव का अलर्ट...लोगों के छूटे 'पसीने'! | Wave Alert | Weather Update | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:05:03+00:00

विधानसभा चुनावों में BJP की सीटों पर बोले CM Himanta #shorts #himantabiswasarma #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:13:25+00:00

AIIMS Gorakhpur News: AIIMS गोरखपुर ने आपदा से निपटने के लिए चलाया जागरुकता अभियान | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:13:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers