कपड़ों पर अब 'गोबर' का बटन! रामजस कॉलेज की डॉ. शुचि वर्मा का कमाल, एंटी-बैक्टीरियल के साथ कई खूबियां
Eco-Friendly Cow Dung Buttons: फैशन की दुनिया में एक बड़ा बदलावआने वाला है. इसका सूत्रधार कोई विदेशी ब्रांड नहीं बल्कि गाय का गोबर है. डॉ. शुचि वर्मा के नेतृत्व में तैयार हुई इस छोटी सी चीज ने बड़ी-बड़ी प्लास्टिक कंपनियों की नींद उड़ा दी है. आखिर क्या है इन बटनों की खासियत और कैसे ये बदलेंगे ग्रामीणों की किस्मत? जानिये इस अनोखे 'एंटी-बैक्टीरियल' बटन के पीछे की पूरी कहानी.
साइबर लिटरेसी- PNG कनेक्शन के नाम पर स्कैम:ये 8 गलतियां न करें, फेक ईमेल, मैसेज को ऐसे पहचानें, बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानियां
भारत सरकार ने मार्च 2026 में 'नेचुरल गैस एंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर, 2026' के तहत नए नियम लागू किए हैं। इसके मुताबिक, जिन क्षेत्रों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सुविधा उपलब्ध है, वहां के उपभोक्ताओं को तीन महीने के भीतर PNG कनेक्शन लेना होगा। नहीं लेने पर LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की आपूर्ति रोक दी जाएगी। इस फैसले के बाद जहां PNG पाइपलाइन है, वहां तेजी से कनेक्शन लिए जा रहे हैं। साइबर ठग इस डर का फायदा उठाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। यह ठगी देश की लीडिंग गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ‘इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड’ (IGL) के ग्राहकों के साथ हो रही है। खतरे को देखते हुए IGL ने अलर्ट जारी किया है और अपने उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज हम PNG के नाम पर होने वाले इस स्कैम की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘PNG गैस स्कैम‘ क्या है? जवाब- ये साइबर ठगी है, जिसमें ठग PNG गैस कंपनी के नाम पर फर्जी SMS या कॉल करते हैं। मैसेज में लिखा होता है कि, ‘आपका गैस कनेक्शन जल्द ही काट दिया जाएगा, इसलिए तुरंत बकाया बिल भरें।’ ठग डर और जल्दबाजी का फायदा उठाकर पेमेंट करवा लेते हैं। सवाल- ठग इस स्कैम को कैसे अंजाम दे रहे हैं? जवाब- ठग बेहद चालाकी से लोगों में डर और जल्दबाजी पैदा करके इस स्कैम को अंजाम दे रहे हैं। वे खुद को IGL का अधिकारी बताते हैं और लोगों को गुमराह करते हैं। इसे ग्राफिक से समझिए- सवाल- हाल ही में IGL ने अलर्ट जारी कर क्या कहा है? जवाब- ‘इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड’ ने कहा है कि ठग उनके नाम पर फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। इसलिए अनजान कॉल, पेमेंट या लिंक पर भरोसा न करें और हमेशा सोर्स वेरिफाई करें। सवाल- ये स्कैम किन शहरों-इलाकों में ज्यादा हो रहा है? जवाब- जहां-जहां IGL की सर्विस है, वहां यह स्कैम ज्यादा देखने को मिल रहा है। जैसे- इसके अलावा इसी तरह के PNG स्कैम के मामले मुंबई, नवी मुंबई से भी सामने आए हैं, जहां दूसरी गैस कंपनियों के नाम पर लोगों को ठगा गया है। यानी जहां PNG कनेक्शन ज्यादा हैं, वहीं ये स्कैम हो रहा है। सवाल- ठग इस स्कैम में किसे निशाना बना रहे हैं? जवाब- इस स्कैम खासतौर पर उन लोगों को टारगेट किया जा रहा है, जो PNG गैस का इस्तेमाल करते हैं और ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। जैसेकि- सवाल- लोग क्या गलती करते हैं कि वे स्कैमर्स के जाल में फंस जाते हैं? जवाब- PNG के नाम पर कुछ सामान्य गलतियों से लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए- अब इन गलतियों को विस्तार से बात करते हैं। गलती No 1. डर और जल्दबाजी में फैसला लेना सबक- ठहकर सोचें। तुरंत कदम न उठाएं। गलती No 2. अनजान कॉल/मैसेज पर भरोसा करना सबक- हमेशा सोर्स जरूर वेरिफाई करें। गलती No 3. OTP शेयर करना सबक- OTP और PIN कभी किसी से शेयर न करें। गलती No 4. QR कोड/पेमेंट रिक्वेस्ट में फर्क न समझना सबक- पेमेंट से पहले स्क्रीन पर लिखे शब्दों को ध्यान से पढ़ें। गलती No 5. फर्जी लिंक पर क्लिक करना सबक- किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। गलती No 6. रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल करना सबक- किसी अनजान एप को इंस्टॉल न करें। गलती No 7. साइबर अवेयरनेस की कमी सबक- खुद को अपडेट और जागरूक रखें। गलती No 8. क्रॉस चेक न करना सबक- हमेशा ऑफिशियल सोर्स से पुष्टि करें। सवाल- फेक मैसेज/मेल कैसे पहचानें? जवाब- फर्जी मैसेज में कुछ संकेत होते हैं, जिन्हें पहचानकर धोखा से बच सकते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या IGL कभी कनेक्शन काटने का मैसेज भेजता है? जवाब- अगर आपने लंबे समय तक बिल नहीं भरा है तो IGL प्रोसेस-बेस्ड और ऑफिशियल चैनल से नोटिस देती है। पॉइंटर्स से समझिए- IGL का कम्युनिकेशन कैसे होता है? ड्यू/ओवरड्यू नोटिस डिसकनेक्शन से पहले सूचना नीचे ग्राफिक में देखिए IGL क्या नहीं करता है- सवाल- PNG स्कैम या किसी भी स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतें? जवाब- स्कैम से बचने के लिए सतर्कता और सही जानकारी जरूरी है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- PNG बिल पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- अगर गलती से स्कैम का शिकार हो जाएं तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में- ……………………. साइबर लिटरेसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए साइबर लिटरेसी- LPG बुकिंग के नाम पर स्कैम: जानें कैसे हो रहा फ्रॉड, पैनिक न करें, 9 सावधानियां बरतें, जानें बुकिंग का सही तरीका ‘LPG गैस बुकिंग स्कैम’ में ठग फर्जी वेबसाइट, कॉल या मैसेज के जरिए गैस बुकिंग के नाम पर लोगों से OTP, बैंकिंग डिटेल्स मांगकर खाते से पैसे ऐंठ लेते हैं। पूरी खबर पढ़िए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















