Responsive Scrollable Menu

कोलंबिया में आतंकी हमला, बस में बम धमाके से 13 की मौत 38 घायल, ड्रग माफियाओं पर शक

कोलंबिया के काउका इलाके में एक बस में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत और 38 लोग घायल हो गए. AP के मुताबिक, सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है और इसके पीछे इवान मोर्दिस्को के नेटवर्क को जिम्मेदार ठहराया गया है. पिछले दो दिनों में इलाके में 26 से ज्यादा हमले हुए हैं, जो ड्रग तस्करी से जुड़ी हिंसा को दिखाते हैं.

Continue reading on the app

पीएम मोदी के मन की बात का 133वां एपिसोड:महिला आरक्षण और गर्मी पर बोल सकते हैं; पिछली बार ईरान-अमेरिका जंग पर चर्चा की थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 'मन की बात' का 133वां एपिसोड करेंगे। पीएम इस बार महिला आरक्षण पर बोल सकते हैं। 17 अप्रैल को महिला आरक्षण से जुड़ा लोकसभा की सीटें बढ़ाने का बिल संसद में 54 वोटों से गिर गया था। इसके साथ ही वे 14 मई को होने वाले मदर्स डे पर भी बात कर सकते हैं। देशभर में गर्मी बढ़ रही है। हीटस्ट्रोक से मौत की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री बढ़ती गर्मी और गर्मी से बचने के तरीकों पर भी बात कर सकते हैं। 29 अप्रैल को 'मन की बात' के 132वें एपिसोड में पीएम ने ईरान-अमेरिका जंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। 'मन की बात' के पिछले 5 एपिसोड... 132वां एपिसोडः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 131वां एपिसोड: पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। AI की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। AI समिट में भारत की ताकत दुनिया के सामने आई। युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 130वां एपिसोड: आज भारतीय संस्कृति और त्योहारों की पहचान पूरी दुनिया में बन रही है। विदेशों में भी भारत के त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 129वां एपिसोड: पीएम ने कहा- ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। मैं अपील करता हूं कि अपने मन से दवाओं का सेवन करने से बचें। पूरी खबर पढ़ें… 128वां एपिसोड: पीएम ने कहा- भारतीय खेलों के लिए यह महीना (नवंबर 2025) शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, बॉक्सिंग कप में भी 20 मेडल पाए। पूरी खबर पढ़ें… -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पीएम मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की:नाव चलाने वाले को गले लगाया, ₹1000 दिए; 5 दिन पहले झालमुड़ी खाई थी पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुगली नदी में नाव की सवारी की है। इस दौरान पीएम ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की। हुगली में नाव की सवारी कराने वाले नाविक को एक हजार रुपए भी दिए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

बैडमिंटन के नियम में सबसे बड़ा बदलाव, BWF ने लिया ऐतिहासिक फैसला, '21-पॉइंट नियम'का अंत

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने शनिवार को खेल से जुड़ा एक बहुत बड़ा फैसला लिया. बैडमिंटन के इतिहास में सबसे बड़े नियम बदलावों में से एक को मंजूरी दे दी गई है. इस फैसले के साथ लगभग दो दशकों से चल रहे 3x21 पॉइंट्स फॉर्मेट का अंत हो जाएगा. नए सिस्टम के तहत अब मैच 21 की जगह 15 पॉइंट्स के तीन गेम्स में खेले जाएंगे. Sun, 26 Apr 2026 07:22:46 +0530

  Videos
See all

Poochta Hai Bharat: क्या Bengal में Mamata Banerjee BJP को आने से रोक पाएंगी | Bengal Election | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T02:05:57+00:00

Poochta Hai Bharat: Bengal में पहले चरण में बंपर Voting, क्या ममता की हार की आहट है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T02:00:33+00:00

Firing on Trump : ट्रम्प पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान | Donald Trump Latest News | JD Vance #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T01:59:51+00:00

Firing On Donald Trump | Trump पर हमला करने वाले शूटर की पहली तस्वीर! | #donaldtrump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T01:56:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers