Responsive Scrollable Menu

सिर्फ एक चूक और एक ही स्कूल के 76 छात्र हाईस्कूल में फेल, रायबरेली से सामने आया चौंकाने वाला मामला जिसे सुनकर पकड़ लेंगे सिर

रायबरेली के सर्वोदय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. प्रयोगात्मक परीक्षा में कोडिंग गलती के कारण एक ही सेंटर के सभी 76 छात्र फेल हो गए. शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नया परिणाम जारी करने की तैयारी है.

Continue reading on the app

Horoscope 26 April 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

ईष्ट मित्रों से सहयोग और लाभ। कलह और जोखिम दोनों से बचना जरूरी है। सामान्य दिनचर्या के बावजूद अच्छें मैत्री संबंध होंगे। उदारता के कारण परायों का भी प्यार मिलेगा।

वृष

नौकरी-विवाह के अटके हुए काम बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशी पर पुनः संचार। जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। पारिवारिक सुखों के लिए उत्तम दिन।

मिथुन

नई योजनाओं पर कार्य आरंभ। कानूनी चक्करों में उलझ सकते हैं। धन उधार देना जोखिम से खाली नहीं। परोपकार की भावना से कार्य करेंगे।

कर्क

इज्जत और कार्य क्षमता बढ़ेगी। राजनैतिक दल से घनिष्ठता बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क मजबूत होंगे। चतुराई से बड़ा कठिन काम पूरा करा लेंगे।

सिंह

जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। उधार दिया हुआ धन वापस आएगा। काम के दवाब से चिड़चिड़ापन। विद्यर्थियों के लिए दिन उत्तम सिद्ध होगा।

कन्या

प्रतियोगिता में आप श्रेष्ठ और सफल सिद्ध होंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। चिंताजनक हालात बनेंगे। अनिश्चिता और बेचैनी का माहौल रहेगा।

तुला

यात्रा में कष्ट, प्रिय के संबंध में अप्रिय समाचार। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना। पारिवारिक मित्र के स्वास्थ्य की चिंता। लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक 

व्यावसायिक सम्पर्क बढ़ेंगे, लाभ भी देंगे। बार-बार धन लाभ और शुभ समाचार। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेगा। बिगड़े संबंध सुधरेंगे, अपनापन मिलेगा।

धनु

दिन भर धन लाभ के योग बनते रहेंगे। चुनौतियों भरा दिन है, सावधान रहें। परिवार में गुरुजनों का विशेष ध्यान रखें। परिवार की उन्नति, स्वच्छता और गृह सज्जा में दिन की समाप्ति।

मकर 

परिवार में शुभ एवं मंगल कार्य होंगे। अपमान कराने वाला दिन है, सतर्क रहें। खास रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। प्रतियोगिता में आप श्रेष्ठ और सफल सिद्ध होंगे।

कुंभ

दुविधा से बाहर आएंगे। वाहन चलाते समय कष्ट और अपमान। सम्पत्ति अर्जित करने में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारी और सम्पर्क लाभप्रद होंगे।

मीन

स्वयं के कार्यकलाप ही बनता काम बिगाड़ देंगे। अनिश्चितता तथा परेशानी का अनुभव। बैंक बैलेंस बढ़ेगा, अच्छा धन लाभ। आत्म केन्दि्रत रहते हुए कार्यकलाप रखेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी गई बेकार

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। इस दौरान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रनों का लक्ष्य रखा जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से हासिल कर लिया। 

सीजन में पहली बार वापसी कर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने अपने मैदान पर पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाया। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने टीम को तेज शुरुआत दी, लेकिन फिर जायसवाल 40 रन के स्कोर पर चलते बने। वह 8 गेंदों में 10 रन ही बना सके। हालांकि उनके आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल और सूर्यवंशी ने पारी को विस्फोटक अंदाज में आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। जुरैल 35 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। 

वहीं सूर्यवंशी ने अपना आक्रामक रूप दिखाते हुए महज 36 गेंदों में शतक जड़ा। ये आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 103 रनों की पारी के दौरान छक्के ज्यादा लगाए और चौके कम। सूर्यवंशी ने 12 छक्के और 5 चौके जड़े। 

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन काफी महंगे साबित हुए। इन दोनों गेंदबाजों को 1-1 विकेट ही मिला। लंबे समय बाद वापसी कर रहे पैट कमिंस ने चार ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। ईशान मलिंगा ने दो विकेट मिले। तो नीतीश कुमार रेड्डी को महज 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने ट्रेविस हेड को 6 रन के निजी और 7 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभाला और 55 गेंदो ंमें 132 रनों की साझेदारी की। जहां अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए वहीं ईशान किशन ने  31 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। वहीं इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों में 29 तो नीतीश कुमार रेड्डी ने 18 गेंदों में 36 रन बनाए। इस मैच में सलिल अरोरा 3 गेंद में 8 रन और अनिकेत वर्मा 1 गेंद में 1 रन बनाकर जीत के साथ मैदान से लौटे। हैदराबाद ने 229 रन का स्कोर 18.3 ओवर में 9 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हासिल कर लिया। 
Sun, 26 Apr 2026 06:37:27 +0530

  Videos
See all

Poochta Hai Bharat: क्या Bengal में Mamata Banerjee BJP को आने से रोक पाएंगी | Bengal Election | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T02:05:57+00:00

Firing on Trump : ट्रम्प पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान | Donald Trump Latest News | JD Vance #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T01:59:51+00:00

Firing On Donald Trump | Trump पर हमला करने वाले शूटर की पहली तस्वीर! | #donaldtrump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T01:56:50+00:00

Poochta Hai Bharat: Bengal में पहले चरण में बंपर Voting, क्या ममता की हार की आहट है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T02:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers